BHIM ARMY SAHIL SINGH

BHIM ARMY SAHIL SINGH Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BHIM ARMY SAHIL SINGH, Saharanpur.

मैं आपका भाई आपका बेटा साहिल सिंह हूँ।
✊ युवाओं की आवाज़ | रोजगार | शिक्षा | जनहित
❤️ आपकी आवाज़ को बुलंद करने की कोशिश।
📢 Follow करें और बदलाव की इस यात्रा का हिस्सा बनें।

22/08/2026
🙏 एक बार सेवा का मौका जरूर दें,आपका भरोसा हमारी पहचान बनेगा।
21/08/2026

🙏 एक बार सेवा का मौका जरूर दें,
आपका भरोसा हमारी पहचान बनेगा।

कैमरा क्यों रोका?माननीय मुख्यमंत्री MYogiAdityanath , आप कहते हैं यूपी के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प हो गया है।फिर अयोध्...
21/08/2026

कैमरा क्यों रोका?

माननीय मुख्यमंत्री MYogiAdityanath , आप कहते हैं यूपी के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प हो गया है।

फिर अयोध्या के BSA को ऐसा आदेश जारी करने की जरूरत क्यों पड़ी कि बिना अनुमति बाहरी व्यक्ति स्कूल में प्रवेश करके फोटो/वीडियोग्राफी नहीं कर सकता?

अगर स्कूल शानदार हैं—
तो जनता को कैमरा लेकर जाने दीजिए।

अगर व्यवस्था बेहतरीन है—
तो सच्चाई दिखाने से डर कैसा?

सवाल बहुत सीधा है:

क्या सरकार चाहती है कि जनता सिर्फ सरकारी विज्ञापन देखे, सरकारी स्कूलों की असली तस्वीर नहीं?

योगी जी, कैमरा रोकने से हकीकत नहीं बदलेगी। जनता सवाल पूछेगी और जवाब लेकर रहेगी।

जनता का स्कूल है, जनता को देखने का अधिकार भी चाहिए।

#शिक्षा #पारदर्शिता #उत्तरप्रदेश

20/08/2026

दिन में चीनी 19 रुपये महंगी होकर फुटकर बाजार में 65 रुपये और थोक में 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गई। चाय दुकानदार, मिठाई कारोबारी और सबसे बढ़कर आम उपभोक्ता इसकी मार झेल रहे हैं।

11 अगस्त को मैंने सवाल उठाया था कि E20 नीति के तहत गन्ने और मक्के जैसी फसलों को ‘खाद्य से ईंधन’ की दिशा में मोड़ने का असर देश की खाद्य सुरक्षा और चीनी की कीमतों पर क्या पड़ेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, अब करीब 30 लाख टन चीनी के बराबर उत्पादन एथेनॉल की ओर डायवर्ट होने की बात सामने आ रही है।

कच्चे तेल के आयात और विदेशी मुद्रा के दबाव को कम करने के लिए E20 नीति लाई गई है, लेकिन भारत आयातित कच्चे तेल का उपभोग केवल घरेलू ऊर्जा जरूरतों के लिए नहीं करता, बल्कि उसे रिफाइन करके पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात भी करता है।कुल आयातित कच्चे तेल का लगभग एक-चौथाई हिस्सा रिफाइनिंग के बाद पेट्रोलियम उत्पादों के रूप में निर्यात किया जाता है। रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है और इससे बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा अर्जित होती है।

ऐसे में सवाल है, जब भारत आयातित कच्चे तेल को रिफाइन करके पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात कर विदेशी मुद्रा अर्जित कर रहा है, तो E20 के लक्ष्य पूरे करने के लिए गन्ने और मक्के जैसी खाद्य फसलों को एथेनॉल की ओर मोड़ने की कीमत देश की खाद्य सुरक्षा और आम उपभोक्ता को क्यों चुकानी पड़े? इसका असर अब चीनी की उपलब्धता और कीमतों पर दिख रहा है और हालात चीनी आयात करने की नौबत तक पहुंच गए हैं।

(संबंधित मंत्री से न पूछकर सरकार से इसलिए पूछ रहा हूं कि आपके यहां पता ही कौन-सा मंत्री जवाब देगा!)

सरकार E20 नीति की व्यापक समीक्षा करे और चीनी के बढ़ते दामों पर तत्काल प्रभावी कदम उठाए।

“E20 का जुनून, जनता मजबूर!”

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Md Munna Alam, Vijay Kumar
19/08/2026

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Md Munna Alam, Vijay Kumar

अधिकार के लिए लड़ना जानते हैं, और अपने अधिकार लेकर रहेंगे।किसी के सामने सिर झुकाना हमारी फितरत नहीं है।हमारी गर्दन सिर्फ...
19/08/2026

अधिकार के लिए लड़ना जानते हैं, और अपने अधिकार लेकर रहेंगे।

किसी के सामने सिर झुकाना हमारी फितरत नहीं है।
हमारी गर्दन सिर्फ संविधान और अपने सिद्धांतों के आगे झुकेगी।

डराने, दबाने या धमकाने से हमारी आवाज़ बंद नहीं होगी।
शरीर को चोट पहुँचाई जा सकती है, लेकिन हमारे हौसले, हमारे अधिकारों और हमारी आवाज़ को नहीं झुकाया जा सकता।

हमारा संघर्ष अन्याय के खिलाफ है,
हमारा रास्ता लोकतांत्रिक है,
और हमारी लड़ाई संविधान के दायरे में रहकर जारी रहेगी।

अधिकार लेकर रहेंगे — सम्मान के साथ, संविधान के रास्ते पर।

— साहिल सिंह

Address

Saharanpur
247001

Telephone

+919760422003

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BHIM ARMY SAHIL SINGH posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to BHIM ARMY SAHIL SINGH:

Shortcuts

Share