farmer_empower_india

farmer_empower_india Nurturing farm lands and lives by revolutionising farming with advanced solutions built on technology.

Providing decision making and activity management support to farmers and enterprises

05/02/2020

मुंबई में स्तिथि गम्भीर है
पुलिस lockdown को क़ायम रखने का प्रयास कर रही है
उनके साथ मार पिटाई और गाली गलोच उचित नहीं
इस विडीओ को देख दुःख होता है।

जानिए प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना और इसके लिए आवेदन कैसे करेंदेश भर में कोरोनोवायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच, वित्त मंत्...
04/03/2020

जानिए प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना और इसके लिए आवेदन कैसे करें

देश भर में कोरोनोवायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोगों के लिए 1, 70,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की। इस पहल के साथ, उन्होंने प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को तीन महीने के लिए मुफ्त सिलेंडर आवंटित करने की भी घोषणा की। 8.3 करोड़ महिलाएं उज्जवला योजना से लाभान्वित होंगी, जैसा कि वित्त मंत्री ने बताया है।
आवेदन -
•आवेदक 18 वर्ष से अधिक आयु की महिला होनी चाहिए।
•आवेदक को बीपीएल कार्ड के साथ ग्रामीण निवासी होना चाहिए।
•सब्सिडी प्राप्त करने के लिए, महिला आवेदक का देश भर के किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में बचत बैंक खाता होना चाहिए।
• इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पहले से आवेदक के परिवार में एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
दस्तावेज़
•बीपीएल राशन कार्ड
•पंचायत / नगर पालिका प्रमुख द्वारा अधिकृत बीपीएल प्रमाण पत्र।
•एक फोटो आईडी (आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड)
•एक नया पासपोर्ट आकार का फोटो।
•मूल विवरण जैसे नाम, संपर्क जानकारी, जनधन / बैंक खाता संख्या, आधार कार्ड नंबर, आदि।

स्रोत- कृषी जागरण
इसी तरह की और अधिक महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए, -empower-india , यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे तो लाइक करें और अपने किसान मित्रो के साथ शेयर करें!

मंडी बंद होने से किसानों की बढ़ रही है परेशानियां।   ,  ,  ,    🛑🛑🛑
03/26/2020

मंडी बंद होने से किसानों की बढ़ रही है परेशानियां।
, ,
, 🛑🛑🛑

Grapes harvesting 🍇🍇  ,  ,   ,  ,
03/24/2020

Grapes harvesting 🍇🍇

, , , ,

महत्वपूर्ण कृषि वार्ता:साल 2019 में सरकार से किसानों को क्या मिला ख़ास,जानिएसाल 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ...
03/17/2020

महत्वपूर्ण कृषि वार्ता:

साल 2019 में सरकार से किसानों को क्या मिला ख़ास,जानिए

साल 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वादा किया कि सरकार किसानों का जीवन और व्यवसाय आसान बनाएगी। सरकार उनके हित में काम करेगी।
साल 2019 के बजट में सरकार ने लक्ष्य है कि साल 2022 तक करीब 10 हजार नए किसान उत्पादक संगठन बनाए जाएं। इसके अलावा सरकार ने मछुआरों की आजीविका को सुधारने के लिए भी प्रयास किया है. इसके लिए प्रधानमंत्री मतस्य संपदा योजना के तहत मत्स्यिकी ढांचे की स्थापना होगी। बता दें कि वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 100 नए बांस, शहद और खादी कलस्टर की स्थापना होगी।
इसी के साथ सरकार ने साल 2019 में किसानों के हित के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया। जिनमें से एक पीएम सम्मान निधि योजना भी है। इस योजना को तीन चरणों में बांटा गया। बता दें कि इस योजना में किसानों के खाते में सालाना 6000 रुपये डाले जाएंगे, ताकि किसान भाई अच्छे से खेती-बाड़ी कर पाएं। इस योजना से कई किसानों को लाभ हो रहा है. वैसे देखा जाए, तो सरकार ने किसानों के लिए साल 2019 में काफी कुछ किया है, लेकिन आने वाला साल 2020 किसानों के लिए कितना कुछ खास लेकर आएगा, ये आने

महत्वपूर्ण कृषि वार्ता:केसीसी आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों के बारे में जानिएरिजर्व बैंक की गाइडलाइन के मुताबिक किसान क्...
03/16/2020

महत्वपूर्ण कृषि वार्ता:

केसीसी आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों के बारे में जानिए

रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के मुताबिक किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लिए आवेदक से अलग-अलग बैंक अलग-अलग दस्तावेज मांगते हैं। लेकिन कुछ बेसिक दस्तावेज आवेदक के पास होने ही चाहिए। इनमें आईडी प्रूफ और अड्रेस प्रूफ के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आवेदक के पास होने चाहिए। इसके अलावा आवेदक का एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ भी आवेदन के लिए जरूरी है।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
केसीसी के लिए कई बैंक ऑनलाइन आवेदन की सुविधा देते हैं। इसके लिए उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त किया जा सकता है। इसके बाद क्या करना है इसका विवरण इस प्रकार है –
1. बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और किसान क्रेडिट कार्ड का विकल्प चुनें।
2. 'Apply' बटन पर क्लिक करें। इससे आप ऑनलाइन आवेदन वाले पेज पर पहुंच जाएंगे।
3. फॉर्म में निर्देशित जगहों को भरें और अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें।
4. फॉर्म सबमिट करने के बाद एक एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर मिलेगा। इसे नोट कर लें।
कितने दिनों में बनेगा कार्ड
फॉर्म भरने के बाद बैंक केसीसी के लिए आपकी योग्यता की जांच करेगा। इसमें अगर आप सफल होते हैं तो अगले 3-4 वर्किंग डे के अंदर ही बैंक आपको कॉल करेगा और जरूरी दस्तावेजों की मांग करेगा। एक बार सभी दस्तावेजों के साथ फॉर्म बैंक द्वारा स्वीकार कर लिए जाते हैं तो अगले 7-10 वर्किंग डेज के अंदर ही बैंक आपके क्रेडिट कार्ड के लिए प्रोसेस शुरू कर देगा। इसके बाद आपको एक पावती मिलेगी जिस पर आपका एप्लीकेशन नंबर लिखा होगा। इस नंबर का इस्तेमाल आप अपने क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
स्रोत – नवभारत टाइम्स

यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो लाइक करें और अपने सभी किसान मित्रों के साथ शेयर करें।
और हमारे इस मिशन में सहयोग करें

महत्वपूर्ण कृषि वार्ता:6 करोड़ किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि की तीसरी किस्त जारीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक...
03/14/2020

महत्वपूर्ण कृषि वार्ता:

6 करोड़ किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि की तीसरी किस्त जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के तुमकुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की तीसरी किश्त 6 करोड़ किसानों को जारी कर दी है। इसके तहत किसानों को 12 हजार करोड़ रुपये की राशि जारी की गई।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नए वर्ष की शुरुआत में मैं अन्न उपजाने वालों का आभार व्यक्त करता हूं। आपकी मेहनत से ही आज भारत में अन्न उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर है। उन्होंने कहा कि देश के कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने वाले किसान भाइयों को सम्मानित करने का मौका मुझे मिला है।
कृषि कर्मण अवार्ड देने का मौका मिला, मैं उनके प्रयासों की प्रशंसा करता हूं। मछली पालकों को, मछुआरों को डीप सी शिपिंग बोट और ट्रांसपोंडर दिए गए हैं। इसके लिए मैं अपने सभी मछुआरे भाइयों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि कृषि कर्मण अवार्ड के साथ ही कर्नाटक की धरती एक और उपलब्धि की गवाह बनी है। आज 8 करोड़वें किसान साथी के खाते में पैसा जमा किया गया है। इतने कम समय में यह उपलब्धि हासिल करना बहुत बड़ी बात है। एक साथ देश के 6 करोड़ किसान परिवार के खातों में 12 हजार करोड़ रुपये जमा करवाए गए हैं।

स्रोत –

Address

Sacramento, CA

Telephone

+19165384823

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when farmer_empower_india posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share