07/01/2020
आज दिनांक 7 जनवरी को लोको वर्कशॉप चारबाग में AIRF के आह्वान पर NRMU के द्वारा विरोध सप्ताह के तत्वाधान में लोको वर्कशॉप में विशाल जलूस एवं मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में कर्मचारियों ने भारत सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी की और सरकार की निंदा की। इस मीटिंग में NRMU के कारखाना के मंडल मन्त्री श्री अरूण गोपाल मिश्रा शाखा मंत्री श्री अनुप बाजपेयी , शाखा अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह, राम कुमार, निरंकार तिवारी, राकेश शुक्ला, वी. के. सिंह समेत , प्रचार समिति के अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा एवं शाखा के समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। लोको वर्कशॉप के समस्त कर्मचारी भाईयों ने AIRF/NRMU के समर्थन में खड़े रहकर एकजुट रहने का उदाहरण पेश किया। कारखाना मण्डल मंत्री कॉम अरुण गोपाल मिश्र जी ने कहा कि सरकार रेलवे की सबसे बड़ी प्रॉडक्शन यूनिटों को प्राइवेट सेक्टरों में देने की तैयारी कर रही है और अगली बारी वर्कशॉप की है। जिससे युवाओ का भविष्य अंधकार की और जाने का ख़तरा है I युवाओ को पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए और न्यू पेंशन स्कीम को वापस लिया जाए। ऐसे ही 13 सूत्री मांग पर अगर सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो कर्मचारियों को मजबूर होकर रेलों का चक्का जाम करना पड़ेगा। शाखा मंत्री कॉम अनूप बाजपेई जी ने भी अपने विचारों और शाखा की रणनीति से कर्मचारियों को अवगत कराया कि कैसे हम इन कर्मचारी विरोधी नीतियों से लड़ सकते हैं और अपने अस्तित्व को बचा सकते है। इसके बाद कारखाने की सभी शॉप से होते हुए एक जुलूस निकाला गया ताकि प्रशासन और सरकार जान सके कि कर्मचारियों के मन मे कितना रोष भरा है। सभा का समापन शाखा अध्यक्ष कॉम ज्ञान सिंह यादव जी द्वारा प्रशासन को चेताने के अंदाज़ में किया गया ताकि सरकार तक बात पहुंच सके। सभा में शाखा के समस्त पदाधिकारी,महिला व युवा टीम एवं प्रचार कमेटी के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।