Varanasi Division, N.E.Railway

Varanasi Division, N.E.Railway Varanasi railway division is one of the three railway divisions under North Eastern Railway zone of Indian Railways.

This railway division was formed on 1 May 1969 and its headquarter is located at Varanasi in the state of Uttar Pradesh of India.[1]

12 रिटायर रेलकर्मियों को विदाई दी
02/06/2026

12 रिटायर रेलकर्मियों को विदाई दी

वाराणसी मंडल से मई-2026 में सेवानिवृत्त होने वाले 12 कर्मचारियों को उनके समापक का भुगतान तथा सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त 0...
02/06/2026

वाराणसी मंडल से मई-2026 में सेवानिवृत्त होने वाले 12 कर्मचारियों को उनके समापक का भुगतान तथा सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त 07 पदों पर पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई

रेलवे ने शुरू किया पर्यावरण संरक्षण अभियान, स्टेशनों पर चली जागरूकता मुहिम
02/06/2026

रेलवे ने शुरू किया पर्यावरण संरक्षण अभियान, स्टेशनों पर चली जागरूकता मुहिम

मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी श्री आशीष जैन  की अध्यक्षता में 31 मई, 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न विभागों से कुल 12 ...
01/06/2026

मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी श्री आशीष जैन की अध्यक्षता में 31 मई, 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न विभागों से कुल 12 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी के प्रेमचंद सभागार कक्ष में उनके समापक धनराशि का भुगतान किया गया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी,श्री अभिनव कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री राजेश कुमार समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे ।
इस अवसर मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की लम्बी और उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की आप सभी के अथक परिश्रम,समर्पण और ईमानदारी के कारण भारतीय रेल प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है । सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी अपनी धनराशि की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और सोच समझ कर ही इन्वेस्ट करें । उन्होंने विभिन्न प्रकार के साइबर क्राइम के बारे में बताते हुए सतर्कता बरतने तथा अपना बचा हुआ समय अपने परिवार और समाज के कल्याण में समर्पित करने का अनुरोध किया ।
मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि वाराणसी मंडल के कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगन एवं मेहनत से कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके रिक्त पद पर वरीयता क्रम में आ रहे 07 कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों से दिलवाया गया है।

1. श्री अशोक कुमार गुप्ता, मुख्य कार्याधी / वाराणसी के रिक्त पद पर श्री गोपाल कुमार को पदोन्नति को पदोन्नत किया गया ।
2. श्री शांति स्वरूप श्रीवास्तव, स्टेधी/जंगीगंज के रिक्त पद पर श्री सत्य नारायण प्रसाद को पदोन्नत किया किया गया ।
3. श्री रबीचन्द्र मण्डल, वरि. तकनीशियन/छपरा के रिक्त पद पर श्री दीपक कुमार गोंड को पदोन्नत किया किया गया ।
4. श्री महेंद्र सिंह, वरि. तकनीशियन/गोरखपुर के रिक्त पद पर श्री विनोद कुमार मिश्र को पदोन्नत किया किया गया ।
5. श्री रणविजय उपाध्याय, तकनीशियन/भटनी के रिक्त पद पर श्री अरविन्द कुमार को पदोन्नति को पदोन्नत किया गया । ।
6. श्री रेवती प्रसाद, मु.कार्याधी/वाराणसी के रिक्त पद पर श्री जीतेन्द्र कुमार चौधरी को पदोन्नत किया गया ।
7. श्री केदार चौहान, ट्रैकमैंन ।।/ आज़मगढ़ के रिक्त पद पर श्री अशोक सिंह को पदोन्नत किया गया ।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री जैन ने सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों को सेवा मेडल पहनकर पीपीओ, मेडिकल कार्ड प्रदान कर एवं पुष्प माला पहनाकर अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं दी और उनकी लम्बी एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए आभार प्रकट किया ।
इसके पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत होने कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया । उन्होंने सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए सेवानिवृत कर्मचारियों को आई कार्ड, सेवा प्रमाण पत्र, पी.पी.ओ , डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र एवं सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के विषय में विस्तार से बतलाया और उनको समझाया कि वे अपनी प्राप्तियों का बहुत सोच समझ कर उपयोग करें । उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपने जीवन का एक लम्बा समय रेलवे को दिया है। आप के किसी भी तरह की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जायेगा।
31 मई, 2026 को वाराणसी मंडल से सेवानिवृत्त होने वाले कमर्चारियों में सर्व श्री अशोक कुमार गुप्ता/मुख्य कार्यालय अधीक्षक/वाराणसी,रमेश चन्द्र/वाणिज्य अधीक्षक/आजमगढ़,मो मारुफ खांन/उप मुख्य टिकट निरीक्षक/वाराणसी, शांति स्वरुप/स्टेशन अधीक्षक/जंगीगंज, रवि चन्द्र मण्डल/वरिष्ठ तकनीशियन/छपरा,महेन्द्र सिंह /वरिष्ठ तकनीशियन/गोरखपुर,अब्दुल हमीद/हेल्पर/गोरखपुर,रणविजय उपाध्याय/तकनीशियन/भटनी,शांति देवी/सफाईवाला/बलिया, रेवती प्रसाद/मुख्य कार्यालय अधीक्षक इंजी0 /वाराणसी, कलावती देवी/ ट्रैकमेन्टेनर/गाजीपुर सिटी, केदार चौहान/ट्रैकमेन्टेनर/आजमगढ़ आदि कर्मचारी शामिल थे।

मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (EnHM) श्री अभिषेक राय के नेतृत्व में, ...
01/06/2026

मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (EnHM) श्री अभिषेक राय के नेतृत्व में, “जल और ऊर्जा संरक्षण” थीम के अन्तर्गत विश्व पर्यावरण दिवस–2026 अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 01 जून,2026 को मंडल के स्वास्थ्य निरिक्षकों एवं संविदा कर्मचारियों के माध्यम से जल और ऊर्जा श्रोतों के सही इस्तेमाल, टिकाऊ पर्यावरणीय प्रथाओं, अपशिष्ट में कमी करने और पर्यावरण संरक्षण में सामूदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए मंडल के रेलवे स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों और रेलवे कार्यालयों के परिसर पर अलग-अलग जागरूकता और जल एवं ऊर्जा संरक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इसके अन्तर्गत जल संरक्षण को बढ़ावा देना, आंटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट(ACWP) सुविधाओं सहित जल पुनर्चक्रण प्रणालियों का निरीक्षण, पानी के सही इस्तेमाल और उर्जा बचाने के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया , पब्लिक अनाउसमेन्ट(PA) घोषणाओं के ज़रिए लोगों तक पहुँचना और मिशन LiFE के प्राकृतिक लाइफ स्टाइल सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार किया गया । अधिकृत रीसाइकिलर्स के माध्यम से ई-वेस्ट का निस्तारण करने, पुनर्चक्रण और खाद बनाने के तरीकों, और स्वस्थ और टिकाऊ जीवनशैली अपनाना के बारे में भी जागरूकता फैलाई गई। रेल यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों, वेंडर और स्थानीय समुदायों को रोज़ाना के कामों से प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने वाले असर को कम करने की अहमियत के बारे में बताया गया। ये गतिविधियाँ प्रमुख स्टेशनों जैसे आजमगढ़, वाराणसी सिटी, बनारस, भटनी, बलिया, छपरा, देवरिया सदर, गाज़ीपुर सिटी, मऊ, प्रयागराज रामबाग, सीवान, बेल्थरा रोड और सलेमपुर जैसे बड़े स्टेशनों और रेलवे की जगहों पर की गईं, जिसमें रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, हाउसकीपिंग कर्मचारियों, रेल यात्रियों और अन्य हितधारकों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई ।

स्टेशनों पर विशेष जल संरक्षण और वर्षा जल संरक्षणअभियान का आयोजन
01/06/2026

स्टेशनों पर विशेष जल संरक्षण और वर्षा जल संरक्षणअभियान का आयोजन

पूर्वोत्तर रेलवे स्काउट एण्ड गाइड द्वारा मऊ स्टेशन पर यात्रियों को पिलाया गया ठंडा पानी
01/06/2026

पूर्वोत्तर रेलवे स्काउट एण्ड गाइड द्वारा मऊ स्टेशन पर यात्रियों को पिलाया गया ठंडा पानी

वाराणसी मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष जल संरक्षण अभियान और वर्षा जल संरक्षण अभ्यास अभियान का आयोजन किया गया
01/06/2026

वाराणसी मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष जल संरक्षण अभियान और वर्षा जल संरक्षण अभ्यास अभियान का आयोजन किया गया

भीषण गर्मी में रेल यात्रियों को राहत देने की कोशिश
01/06/2026

भीषण गर्मी में रेल यात्रियों को राहत देने की कोशिश

Address

Varanasi
221002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Varanasi Division, N.E.Railway posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Varanasi Division, N.E.Railway:

Share