25/05/2026
KGP खरसाड़ी विद्यालय में विधायक दुर्गेश्वर लाल का स्वागत 🌸
पुरोला विधानसभा के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने KGP आवासीय विद्यालय खरसाड़ी पहुंचकर छात्राओं की प्रतिभाओं एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की।
प्रधानाचार्य/वार्डन प्रमिला चौहान ने विद्यालय की उपलब्धियों एवं बालिका शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
विधायक दुर्गेश्वर लाल जी ने विद्यालय परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि छात्राओं की सुविधा एवं शिक्षा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में विधायक दुर्गेश्वर लाल, ब्लॉक प्रमुख रणदेव सिंह राणा, पूर्व प्रमुख वचन पंवार, कनिष्ठ प्रमुख कमलेश सिंह, सुरेन्द्र देवजानी, ग्राम प्रधान खरसाड़ी अमीना रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता भारती, मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान, विद्यालय आयोजक प्रधानाचार्य एवं वार्डन प्रमिला चौहान, जीआईसी गडूगाड़ के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावत, पूर्व डीपीसी सदस्य लेकेंद्र कंडियाल, वरिष्ठ नेता शिशपाल पंवार, अजितपाल रावत, पूर्व प्रधान वरदान सिंह, पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज चौहान, राज्य आंदोलनकारी विपिन सिंह, राजेंद्र सिंह व्यासी, पूर्व प्रधान सूरज सिंह रावत, प्रदीप डोभाल,सतपाल सिंह, वन सरपंच अनिल आर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सरपाल चौहान,वियपाल भारती,राजेंद्र चौहान अध्यक्ष,पूर्व राजेश चौहान सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने छात्राओं की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। 🌺