05/09/2026
कुरूड़ा महाविद्यालय में अनिश्चितकालीन धरना, छात्रों की त्रिसूत्रीय मांगों के समाधान को लेकर विधायक Durgeshwar Lal पहुंचे धरना स्थल-
छात्र-छात्राओं से संवाद कर विधायक ने कहा—समन्वय बनाकर नियम-कानून एवं संवैधानिक व्यवस्था के तहत सुचारू की जाएगी व्यवस्था-
पुरोला-बर्फिया लाल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुरूड़ा-पुरोला, उत्तरकाशी में छात्र-छात्राओं द्वारा 31 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं की त्रिसूत्रीय मांगों को लेकर विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनरत छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को विस्तारपूर्वक सुना।
छात्र-छात्राओं की प्रमुख मांगों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर विषयों को लागू करना, स्नातक कक्षाओं में सीटों की वृद्धि तथा महाविद्यालय में एनसीसी वरिष्ठ स्कंध इकाई की स्वीकृति शामिल हैं।
छात्रों ने बीए, एमए एवं एमएससी स्तर पर विभिन्न विषयों को मन पसंदिता विषय न मिलना का मुद्दा उठाया। इनमें भूगोल, इतिहास, संस्कृत, राजनीतिक विज्ञान, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, चित्रकला, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, गणित एवं भौतिक विज्ञान जैसे विषय प्रमुख रूप से शामिल हैं।
“प्रकरण पर कार्यवाही गतिमान, जल्द आएगा सकारात्मक परिणाम”
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने छात्र-छात्राओं को आश्वस्त किया कि उनकी जायज़ मांगों के समाधान के लिए प्रशासन एवं शासन स्तर पर कार्यवाही लगातार गतिमान है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन स्तर से भेजे गए प्रकरण में पूर्व में कुछ आपत्तियां आई थीं, जिन्हें पुनः सही कराकर आवश्यक कार्यवाही आगे बढ़ाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की मांगों के समाधान के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं और उम्मीद है कि जल्द ही इस दिशा में सुखद एवं सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखने का दिया अवसर
विधायक ने छात्र-छात्राओं से कहा कि बर्नीगाड़ में प्रस्तावित मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कार्यक्रम के दौरान वे मुख्यमंत्री से सीधे मुलाकात कर अपनी मांगों को उनके समक्ष रखें। इससे छात्र अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकेंगे और समाधान की दिशा में प्रभावी पहल हो सकेगी।
विधायक ने यह भी कहा कि देहरादून सचिवालय में शिक्षा, वित्त एवं कार्मिक विभाग से संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर इन मांगों के शीघ्र समाधान एवं आवश्यक स्वीकृतियों के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी।
“पुरोला विधानसभा के सुख-दुःख में हर समय तत्पर”
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं की जायज़ मांगों का वे समर्थन करते हैं। समन्वय बनाकर नियम-कानून एवं संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप महाविद्यालय की व्यवस्था को सुचारू कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरोला विधानसभा क्षेत्र के लोगों के सुख-दुःख में वे सदैव तत्पर हैं और युवाओं एवं शिक्षा से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष गोविन्द सिंह सहित छात्र-छात्राओं ने विधायक के समक्ष अपनी मांगें रखी। विधायक ने छात्र संघ अध्यक्ष को प्रशासन एवं शासन स्तर पर ठोस कार्यवाही और आवश्यक स्वीकृति की दिशा में हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।
हालांकि विधायक की ओर से कार्यवाही और समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद भी छात्र संघ अपनी त्रिसूत्रीय मांगों पर अड़ा रहा। छात्र संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगों पर ठोस निर्णय और आवश्यक स्वीकृति नहीं मिलती, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
Pushkar Singh Dhami Saurabh Bahuguna Durgeshwar Lal DM Uttarkashi Sukhdev Rawat Ramesh Chauhan Surendra Devjani 094109 25341
छात्रों का कहना है कि उनकी मांगें केवल वर्तमान विद्यार्थियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि महाविद्यालय में भविष्य में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं के बेहतर शैक्षणिक भविष्य से भी जुड़ी हैं। वहीं विधायक की ओर से शासन स्तर पर प्रभावी पैरवी और सकारात्मक समाधान का भरोसा दिए जाने के बाद अब छात्रों की मांगों पर शासन-प्रशासन के अगले कदम पर नजर बनी हुई है।
“विद्या विनियोगात् विकासः” — शिक्षा से ही विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।