Mukesh Gaurav

Mukesh Gaurav Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mukesh Gaurav, Shahjahanpur.

03/02/2026
तुम उजाड़ की गाथा लिखना मैं तो पुष्प खिलाऊँगा …..   जब समाज के ठेकेदारों नें मेरी कड़ी मेहनत के २ लाख रुपये समाज सेवा के...
27/04/2025

तुम उजाड़ की गाथा लिखना मैं तो पुष्प खिलाऊँगा …..
जब समाज के ठेकेदारों नें मेरी कड़ी मेहनत के २ लाख रुपये समाज सेवा के नाम पर बनवायी हुई गुरु वाटिका का विध्वंस कर दिया और बारातघर में तब्दील कर उस दिन मेरी आँख ही नहीं मेरा दिल भी रोया था और मैंने बाबा साहेब के उस दर्द को महसूस किया जो समाज ने उन्हें दिया और मैंने शपथ ली कि मैं अपना पूरा जीवन समाज के लिए अर्पित कर दूँगा अब गुरुओं के आशीर्वाद और बाबा साहेब की प्रेरणा से मैंने स्वयं का गुरु विहार का निर्माण कर अपने जीवन का नया अध्याय शुरू किया है ।
गुरु विहार में बाबा साहेब , गौतम बुद्ध और गुरु रविदास की संगमरमर की प्रतिमाएँ हैं । साथ ही गुरु बालिका छात्रावास में ग़रीब और मेधावी बालिकाएं रह कर के बाबा साहेब के शिक्षित बनो के मूल मंत्र पर आगे बढ़ रहीं हैं। ध्यान केंद्र न ही सिर्फ़ साधना का केंद्र है वरन् यह पुस्तकालय का कार्य भी करता है ।
और यह गुरु विहार संपूर्ण समाज को समर्पित सार्वजनिक है ।आप सभी का सदैव स्वागत है । मैं इसके निर्माण में १ साल से लगा रहा और सामान्य रूप से ही इसका उद्घाटन कर दिया , वैसे भी मुझे भाषण और माला दुशाला में यकीन नहीं है । हाँ आप सभी का सपरिवार सदैव यहाँ पर स्वागत है । फेसबुक पर आप सभी को उद्घाटन के समय आमंत्रित किया था और फिर भी आपको व्यक्तिगत रूप से बुला नहीं सका उसके लिए क्षमा चाहता हूँ . यह आपका ही विहार है , आपका सदैव स्वागत है ।
मेरा प्रयास रहेगा कि मैं अपनी आख़िरी साँस तक समाज की सेवा करता हुआ कुछ आधारभूत कार्य कर सकूँ। गुरु विहार एक शुरुआत है मंजिल अभी कुछ ऑर ही है । आपका प्यार और साथ रहा तो मैं आशा करता हूँ कि समाज को कुछ अनुपम भेंट देकर जाऊँगा ।
- Dr Mukesh Gaurav
जय गुरु 🙏🏻🙏🏻🙏🏻. जय भीम 🙏🏻🙏🏻🙏🏻

शिष्यों की सफलता ही गुरु का असीम आनंद है…प्रिय शिष्यों यूँ ही फुलों की तरह सदा मुस्कुराते रहो..
24/03/2024

शिष्यों की सफलता ही गुरु का असीम आनंद है…
प्रिय शिष्यों यूँ ही फुलों की तरह सदा मुस्कुराते रहो..

It’s just beginning.. जय गुरु
09/02/2024

It’s just beginning.. जय गुरु

Find life in Nature
15/07/2023

Find life in Nature

Colorful Birds in 4K - Planet Earth 4K | Beautiful Bird Sounds Nature Relaxation 4K UHD 60 FPSBirds are a group of warm-blooded vertebrates that belong to th...

शौर्य,शहादत और सेवाभाव के पंथ पर चलने का मन..*************************************  मेरा जन्म एक हिन्दू परिवार में हुआ प...
21/01/2021

शौर्य,शहादत और सेवाभाव के पंथ पर चलने का मन..
*************************************
मेरा जन्म एक हिन्दू परिवार में हुआ पर बाबा साहेब अम्बेडकर के दर्शन से देवी देवताओं के भय और आडम्बर से मुक्ति बचपन में ही मिल गयी थी ।
हमारा परिवार सभी संस्कार बौद्ध धम्म से करने लगा । मेरा विवाह भी बौद्ध भंते धम्म दर्शन के द्वारा हुआ। पर उसके बाद से बौद्ध धम्म में आस्था होने के बाद भी मैंने कभी कोई भी धार्मिक संस्कार नहीं कराया। मैंने अपने दोनों बच्चों का नामकरण स्वयं किया। जब घर बनवाया और अब घर में रहना भी शुरू कर दिया पर कोई भी धार्मिक अनुष्ठान नहीं कराया, शायद मैं और मेरा परिवार नास्तिकता के पंथ पर जा रहा है और इसमें कोई समस्या ही नहीं है।
मानव सेवा ही हमारे लिए सबसे बड़ा धर्म है।
पर अभी देश में किसानों के लिए , देश की मिट्टी के लिए जो जज्बा मैंने सिक्ख कौम में देखा है उससे मैं प्रेरित हुआ हूँ और ऐसी जमात में शामिल होना चाहता हूँ जो शौर्य , शहादत और सेवाभाव की मिसाल है।
जहाँ राह कोई काल्पनिक भगवान नहीं बल्कि गुरु दिखाते हैं। जिस गुरु ग्रन्थ साहिब में गुरु रविदास जगह पाते हैं।
मैं मुकेश गौरव ,गुरु रविदास का वंशज आज उसी गुरुओं के पंथ पर चलकर देश के किसान,मजदूर, और मिट्टी के लिए समर्पित होना चाहता हूँ।
जय गुरु।। जय भीम।। जय भारत।।।

Your thoughts shape your future..  सबका मंगल हो
24/07/2020

Your thoughts shape your future..
सबका मंगल हो

Address

Shahjahanpur

Telephone

+919412407456

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mukesh Gaurav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Mukesh Gaurav:

Share