हमारा प्यारा गाँव शेरपुरा

  • Home
  • India
  • Sherpura
  • हमारा प्यारा गाँव शेरपुरा

हमारा प्यारा गाँव शेरपुरा Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from हमारा प्यारा गाँव शेरपुरा, Sherpura.
(1)

05/02/2026

आज शेरपुरा का नाम सिनेमाघरों के बड़े पर्दे पर गूँज रहा है।

बॉलीवुड फिल्म 'पारो-पिनाकी की कहानी' 6 फरवरी, 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

इस फिल्म में राजस्थान के बीकानेर (शेरपुरा) निवासी कलाकार हनुमान सोनी Hanuman Sonii एक महत्वपूर्ण भूमिका (विलेन) में नजर आएंगे।

यह फिल्म दिखाती है कि हर इंसान का सम्मान होना चाहिए। फिल्म देखें और इसके संदेश को अपने जीवन में उतारें।

अब यह फिल्म आपके हवाले है। बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, गंगानगर हनुमानगढ़ और पूरे राजस्थान के भाई-बहनों से उम्मीद है कि आप 'पारो-पिनाकी की कहानी' को अपना ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद देंगे।

श्रद्धांजलिकिसान हितों की गूंजती आवाज़आज सदा के लिए थम गई।रामेश्वर डुडी जी,आपका योगदान और संघर्षहमेशा याद रखा जाएगा।🙏💐
04/10/2025

श्रद्धांजलि
किसान हितों की गूंजती आवाज़
आज सदा के लिए थम गई।

रामेश्वर डुडी जी,
आपका योगदान और संघर्ष
हमेशा याद रखा जाएगा।
🙏💐

26/09/2025

Mnrega 2025: जॉब कार्ड धारक अपनी ग्राम पंचायत में जाकर FACE KYC करवाएं।
इसके बिना जॉब कार्ड का डेटा पोर्टल से हटा दिया जाएगा और आप पंचायती राज की योजनाओं से वंचित रह सकते हैं।

सहकार सदस्यता अभियान— सहकारी समितियों की सदस्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू —एसएसओ आईडी के माध्यम से किया जा ...
23/09/2025

सहकार सदस्यता अभियान— सहकारी समितियों की सदस्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू —

एसएसओ आईडी के माध्यम से किया जा सकता है आवेदन
23 सितम्बर 2025, 07:07 PM

जयपुर, 23 सितम्बर। सहकार सदस्यता अभियान के अंतर्गत आमजन सहकारी समितियों की सदस्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए सहकारिता विभाग द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग से समन्वय कर एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।

ऑनलाइन सदस्यता आवेदन पत्र का लिंक राज सहकार पोर्टल https://rajsahakar.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। साथ ही, पैक्स व्यवस्थापक या केन्द्रीय सहकारी बैंक की शाखा में सम्पर्क कर भी लिंक प्राप्त किया जा सकता है। सदस्यता ग्रहण करने के इच्छुक व्यक्ति लिंक पर जाकर एसएसओ आईडी के माध्यम से अथवा सीधे ही एसएसओ आईडी पर लॉगिन कर स्वयं ही ऑनलाइन सदस्यता फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए केवल जनाधार नम्बर की आवश्यकता होगी। सहकारिता के खुली सदस्यता के सिद्धान्त के अंतर्गत अठारह वर्ष या अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति जो संबंधित सहकारी समिति के कार्यक्षेत्र का निवासी हो, ऑनलाइन आवेदन कर समिति की सदस्यता ग्रहण कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में 2 से 15 अक्टूबर तक सहकार सदस्यता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सहकारिता से जोड़कर उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाना है। अभियान के अंतर्गत युवाओं और महिलाओं को सहकारी समितियों से जोड़ने पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। सहकारी समितियों की सदस्यता प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन आवेदन का विकल्प भी खुला रखा गया है।

किताबें इसलिए पढ़ो.......ताकि तुम लोगों से बहस नहीं तर्क कर सको.....।।
08/09/2025

किताबें इसलिए पढ़ो.......
ताकि तुम लोगों से बहस नहीं
तर्क कर सको.....।।

31/07/2025

*प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2025 अपडेट*

*फसल बीमा कट ऑफ डेट - 14 अगस्त 2025*

साइट सर्वर इश्यू खरीफ फसल बीमा 2025 की अन्तिम तारीख 14 दिन बढ़ाकर 14 अगस्त 2025 कर दी गयी है,,
अतः वंचित सभी किसान भाइयों से निवेदन है कि वो अपने फसल का बीमा अवश्य करवाए,,,

28 से 31 जुलाई तक  #लूणकरणसर क्षेत्र में जर्जर भवनों का निरीक्षण किया जाएगा। जिसमें मरम्मत और मरम्मत योग्य ना होने वाले ...
27/07/2025

28 से 31 जुलाई तक #लूणकरणसर क्षेत्र में जर्जर भवनों का निरीक्षण किया जाएगा। जिसमें मरम्मत और मरम्मत योग्य ना होने वाले भवनों को गिराया जाएगा। क्षेत्र के सभी स्थानों पर कमेटी के सदस्य आयेंगे। आप सभी अपने क्षेत्र के विद्यालय भवन, आंगनबाड़ी भवन, या अन्य सरकारी भवन जो जर्जर है उसकी जानकारी जरूर देवें।

CMO Rajasthan District Collector & Magistrate - Bikaner

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ख़रीफ़ 2025 अपडेट,,,,फसल बीमा के दौरान FARMER ID रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता को खत्म कर दिया ग...
23/07/2025

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ख़रीफ़ 2025 अपडेट,,,,

फसल बीमा के दौरान FARMER ID रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है,,, अब ऑफलाइन जमीन/कृषि भूमि वाले किसान भी अपनी फसल का बीमा करवा सकते है,,

अतः सभी किसान भाई आज से अपनी खरीफ फसल का बीमा अपने नजदीकी CSC सेंटर से करवाएं,,,

प्रैस विज्ञप्ति : दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना अवदाब (Depression), राज्य में आगामी दो-तीन भारी से अत्यंत भारी ब...
17/07/2025

प्रैस विज्ञप्ति : दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना अवदाब (Depression), राज्य में आगामी दो-तीन भारी से अत्यंत भारी बारिश अलर्ट (Red Alert)।
मौसम केंद्र जयपुर, IMD

फॉर्मर आईडी रजिस्ट्रेशन अपडेटआज दिनांक 15 जुलाई 2025 से फॉर्मर आईडी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया CSC & EMITRA सेंटर पर शुरू कर ...
15/07/2025

फॉर्मर आईडी रजिस्ट्रेशन अपडेट

आज दिनांक 15 जुलाई 2025 से फॉर्मर आईडी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया CSC & EMITRA सेंटर पर शुरू कर दी गयी है,,,,
अतः वंचित किसान भाइयों से निवेदन है कि वो अपने नजदीकी EMITRA या CSC सेंटर पर जाकर फॉर्मर आईडी रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित करें,,,,

*1.बारिश के मौसम में बिजली की लाइनों से दूर रहें।*2.विद्युत लाइनों पर आंकड़ें डालने का प्रयास नहीं करें।3.जानवरों को खुला...
15/07/2025

*1.बारिश के मौसम में बिजली की लाइनों से दूर रहें।*

2.विद्युत लाइनों पर आंकड़ें डालने का प्रयास नहीं करें।

3.जानवरों को खुला नहीं छोडे़, उन्हें खंभों से नहीं बांधे और खंभों व ट्रांसफार्मरों से दूर रखें।

4.बरसात में खंभों पर लगे स्टे वायर को नहीं छूएं।

5.विद्युत तंत्र के आसपास नंगे पैर नहीं घूमें। अर्थिंग मिलने से करंट का तेज झटका लग सकता है।

6.बिजली के खंभों व तारों के आसपास कपडे़ नहीं सूखाएं।

7.बिजली के खंभों पर विज्ञापन बोर्ड, टीवी केबल, पम्पलेट आदि नहीं लगाएं।

8.घर के सामने से गुजर रहे तारों पर प्लास्टिक पाइप नहीं चढाएं, इनमें पानी भरने से करंट का खतरा बना रहता है।

9.पार्क या घर के बाहर बच्चों को विद्युत तंत्र के आसपास नहीं खेलने दें।

10.ट्रांसफार्मरों के नीचे कचरा नहीं फैंके, कचरे के चलते पशुओं का यहां जमावड़ा लगा रहता है।

11.छत पर या आसपास से गुजरती हुई बिजली की लाइन से छेड़छाड़ नहीं करें व उचित दूरी बनाकर रखें।

10/06/2025

राज्य सरकार के निर्देशानुसार दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए कल दिनांक 11 JUNE 2025 को 9:30 बजे हॉस्पिटल महाजन में कैंप का आयोजन किया गया है जो भी कोई दिव्यांग अथवा विकलांग व्यक्ति है वह प्रमाण पत्र बनाना चाहता है तो कल शिविर में जाकर प्रमाण पत्र बना सकता है

Address

Sherpura

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when हमारा प्यारा गाँव शेरपुरा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to हमारा प्यारा गाँव शेरपुरा:

Share