Chandan Kumar

Chandan Kumar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Chandan Kumar, Bausi.

15/05/2024
17/04/2024


03/04/2024



मार्च-2024 बैच के लिए नामांकन जारी है। नामांकन की अंतिम तारीख 12/03/2024 है।
सशक्त और सुरक्षित भविष्य के लिए कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) के साथ हर दिन सीखें नया Skill.
KYP से प्रशिक्षण के उपरांत बिहार के लाखों युवाओं के तकनीकी, व्यक्तिगत और रोजगार कौशल, कैरियर आकांक्षाएं और संभावनाएं बेहतर हुई हैं।
तो आप पीछे क्यों रहे हैं।
आज ही KYP से जुड़ें और 21 वीं सदी के कौशल का निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करें। तो आज ही संपर्क करें.....।
कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र
Holy Faith Helping Society द्वारा संचालित।
एंजेल कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर
थाना काॅलनी गली नंबर 01, पुरानी हाट दुर्गा मंदिर के पीछे बौंसी,बांका।
मो॰9431254880,06424237090 Kumar Chandan कुशल युवा कार्यक्रम Chandan Kumar

🙏🙏🙏🙏Must watch full video for recipes 🙏🙏🙏🙏
01/01/2022

🙏🙏🙏🙏Must watch full video for recipes 🙏🙏🙏🙏

mush watch full video for recipe

Please watch full video like share 🙏
29/12/2021

Please watch full video like share 🙏

मां की किचन विथ सोनी

*मां सीता द्वारा मुंगेर या मंदार पर छठ पूजन के प्रमाण नहीं*मान्यता के आधार पर कुछ लोग कहते हैं कि सीता माता ने इस पर्वत ...
10/11/2021

*मां सीता द्वारा मुंगेर या मंदार पर छठ पूजन के प्रमाण नहीं*

मान्यता के आधार पर कुछ लोग कहते हैं कि सीता माता ने इस पर्वत के सीताकुंड पर 'छठ व्रत' किया था। किन्तु इसका कोई सक्ष्य उपलब्ध नहीं है।

इस आशय के भ्रांति फैलाने वाले समाचार आजकल बहुत जगह देखने को मिल रहे हैं कि वनवास के समय राम व लक्ष्मण के साथ सीता मंदार पर्वत पर भी आईं थी।

इतिहासकार श्री रवि इस बारे में बताते हैं कि राम जब पिता अयोध्यापति दशरथ की आज्ञा लेकर वन में गए तब उनके यात्रा पथ में 'मंदार' नहीं था। वे जिस पथ से गुजरे उनमें उत्तरप्रदेश के विभिन्न स्थानों से होते हुए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु- रामेश्वरम् के धनुषकोटि होते हुए लंका था। अब इस पावन यात्रा पथ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विद्वानों द्वारा मान्यता भी मिल चुकी है। बड़ी बात कि यह यात्रा पथ ऋषि वाल्मीकि द्वारा लिखित 'रामायण' में बताए गए यात्रावृत्तांत के आधार पर तैयार किया गया है। कहते हैं कि इसी रामायण के आधार पर अन्य राम कथाएं विभिन्न कालों में लिखी गई हैं। इससे पहले हनुमान जी द्वारा विशाल शिला पर एक रामायण लिखे जाने की सूचना मिलती है। यह शिला स्वयं हनुमान ने समुद्र में फेंक दी थी, जिसकी चर्चा वहीं समाप्त हो जाती है।

श्री रवि बताते हैं कि रामायण के आधार पर लिखे गए अन्य ग्रंथों में भी वनवास के दौरान बिहार या मंदराचल पर्वत पर आने की चर्चा नहीं है। यह कपोल-कल्पना के अलावा कुछ नहीं हो सकता है।

उपलब्ध साहित्य के आधार पर ये बताते हैं कि राम के समय में सूर्य पूजा का प्रचलन था, छठ पूजा का नहीं। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि सीता द्वारा मंदार पर्वत के सीता कुंड पर छठ किए जाने की खबर ऐतिहासिक स्रोतों से अपुष्ट है।

वैसे, इस सरोवर का आधुनिक नाम सीताकुंड है। इससे पहले इसे 'चक्रावर्त' कुंड कहे जाने का प्रचलन था इसकी जानकारी पुराणों और महात्म्य में मिलती है। यहां यह गौर करने वाली बात है कि तीन युग त्रेता, द्वापर और कलि में से सबसे पहले त्रेता है। राम इसी कालखंड में हुए। अगर सीता राम के साथ यहां त्रेता युग में आए तो इसका नाम पहले से ही 'सीताकुंड' होता, चक्रावर्त नहीं।

श्री रवि बताते हैं कि सीताकुंड नाम से संपूर्ण भारत बहुत सारे और बांग्लादेश में एक तीर्थ हैं। मुंगेर, मोतिहारी के अलावे उत्तर प्रदेश के विंध्याचल तथा सुल्तानपुर, बांग्लादेश के चटगांव के अतिरिक्त पूरे भारत में हैं। इसकी सूची लंबी है। सभी सीताकुंड सीता के कर्मकांडों से ही जुड़े नहीं हैं।

अतएव, यह कह देना कि मंदार के ऊपर स्थित सीताकुंड में सीता माता ने छठ किया था क्षेपक ही है जो सत्य इतिहास को दूषित करता है। इसी तरह मंदार पर स्थित गया कुंड नामक एक सरोवर हुआ करता था जिसकी चर्चा मिलती है कि राम ने यहां अपने पिता की मृत्यु की खबर पाकर श्राद्धकर्म किया था। यह भी लोक प्रचारित तथ्य ही है जिसकी पुष्टि कोई धर्मशास्त्र नहीं करते हैं।

Address

Bausi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chandan Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Chandan Kumar:

Share