आजाद अली अध्यक्ष- जन अधिकार पार्टी-जनशक्ति

  • Home
  • India
  • Dehra Dun
  • आजाद अली अध्यक्ष- जन अधिकार पार्टी-जनशक्ति

आजाद अली अध्यक्ष- जन अधिकार पार्टी-जनशक्ति President जन अधिकार पार्टी -जनशक्ति

खुले दुश्मन से उतना खतरा नहीं होता, जितना उस व्यक्ति से होता है जो दोस्ती का दावा भी करे और दुश्मनों से यारी भी निभाए।
04/06/2026

खुले दुश्मन से उतना खतरा नहीं होता, जितना उस व्यक्ति से होता है जो दोस्ती का दावा भी करे और दुश्मनों से यारी भी निभाए।

आज विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण के दौड़बसी नासिर कला में युवा डॉक्टर तमरेज द्वारा आयोजित बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं प...
03/06/2026

आज विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण के दौड़बसी नासिर कला में युवा डॉक्टर तमरेज द्वारा आयोजित बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ सहभागिता की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सक्रिय भूमिका निभाने तथा जनहित एवं समाजहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस मौके पर युवा नेता शाकिर एवं मुस्तकीम व राशिद आदि कई मौजिज गणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

आज देहरादून विधानसभा धर्मपुर के मेहूवाला क्षेत्र में मीना अंसारी जी को विधानसभा धर्मपुर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।इस अव...
03/06/2026

आज देहरादून विधानसभा धर्मपुर के मेहूवाला क्षेत्र में मीना अंसारी जी को विधानसभा धर्मपुर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर सम्मानित नंदा बडोला जी, नविता शर्मा जी, नीरज बाला जी, विधानसभा अध्यक्ष धर्मपुर तारीफ हुसैन जी एवं वासवी राव जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की कार्यशैली, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा लोगों के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहने की भावना से प्रभावित होकर दर्जनों महिलाओं ने जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्ता मुस्कान जी, संगीता जी, जन्नत जी, अंगूरी जी, रिहाना जी, मेहरून्निसा जी, आसमा जी, पाकीजा जी, खैरुनिशा जी, महाराज जी, रजनी जी, पुष्पा जी सहित अनेक महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पार्टी के नेता खालिद जी, तालिब जी, कैफ जी, सलमान जी, आरिश जी, जुनैद जी, इकरामुद्दीन जी, सलीम जी सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) अपने प्रत्येक कार्यकर्ता एवं हर जरूरतमंद व्यक्ति के साथ मजबूती से खड़ी रहने का कार्य करती है। यही कारण है कि आमजन का विश्वास पार्टी के प्रति लगातार बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में लोग संगठन से जुड़कर उसे और अधिक मजबूत बना रहे हैं।

03/06/2026

जब इंसान अपने लिए कुछ करता है तो कीमत घटती नहीं, बढ़ती है।"
बहुत हो चुका दूसरों के लिए तालियाँ बजाना और दूसरों को मजबूत करना। अब अपने समाज, अपने अधिकारों, अपने सम्मान और अपनी हिस्सेदारी के लिए आवाज़ उठाने का समय है।

02/06/2026

थानों मस्जिद सील खुलवाने को लेकर एमडीडीए VC से की मुलाकात

एमडीडीए V.C ने जल्द सील खोलने का दिया आश्वासन

02/06/2026

विधानसभा ग्रामीण हरिद्वार में कल क्षेत्र के युवाओं के साथ संवाद के लिए उपस्थित रहूंगा।

उत्तराखण्ड में SIR प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।सभी प्रदेशवासियों से निवेदन है कि अपने आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रख...
02/06/2026

उत्तराखण्ड में SIR प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
सभी प्रदेशवासियों से निवेदन है कि अपने आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि सत्यापन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को आखिर कब मिलेगा न्याय।
01/06/2026

उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को आखिर कब मिलेगा न्याय।

Address

Dehra Dun

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आजाद अली अध्यक्ष- जन अधिकार पार्टी-जनशक्ति posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to आजाद अली अध्यक्ष- जन अधिकार पार्टी-जनशक्ति:

Share