13/12/2025
"नारी है शक्ति, नारी ही अभिमान, नारी से ही रोशन, यह सारा जहान।"
नारी सशक्तिकरण केवल एक #विचार नहीं
बल्कि एक #क्रांति है, जो #समाज में महिलाओं को #समानता, #स्वतंत्रता और #आत्मनिर्भरता बनाती है
अपने लिए आगे बढ़कर कुछ करना #सिखाती है
जीवन की राहों पर अपने पैरों पर खड़ा होने का जरिए दिखाती है,इसलिए नारी शक्ति हमेशा #बुलंद #आवाज के साथ आगे बढ़ती हुई नजर आती है
#बिहार का सबसे छोटा #जिला #शिवहर #महिला #सशक्तिकरण में मिसाल बन गया है। ये #राज्य का पहला जिला है जहां #सांसद, #विधायक और #विधानपार्षद समेत अब #जिलाधिकारी की जिम्मेदारी भी महिला के पास है। ये संभवतः राज्य का ऐसा पहला जिला है, जहां सबसे अधिक महिला #अफसर कार्यरत हैं।
शिवहर जिले के #इतिहास में पहली बार महिला #डीएम #प्रतिभा_रानी की पोस्टिंग हुई है। पिछले महीने संपन्न #विधानसभा #चुनाव में शिवहर विधानसभा से पहली बार बतौर महिला विधायक "डॉ श्वेता गुप्ता" विधायक बनीं हैं, जबकि "लवली आनंद" सांसद हैं। खास बात ये कि शिवहर से विधान पार्षद "रेखा कुमारी" भी महिला ही हैं। यानी, सांसद, विधायक, विधान परिषद और डीएम पर फिलहाल आधी आबादी का कब्जा है।
शिवहर मेरा संसदीय क्षेत्र हैं इसीलिए काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ, सरकार से मांग करता हूं मेरे अपने गृह जिला #मोतिहारी में भी ऐसी व्यवस्था कर #बिहार और #देश को एक नई ऊंचाई दे ।
नारी तुम प्रेम हो, विश्वास हो
नारी तुम देश की शान हो
नारी तुम जीवन की करता हो
नारी तुम शिवहर की जान हो
आपका उमर खान ✍🏾
ान
#सामाजिक_कार्यकर्ता
#मधुबन