Dr lnderjeet Yadav Hayatpur

  • Home
  • Dr lnderjeet Yadav Hayatpur

Dr lnderjeet Yadav Hayatpur डॉ. इन्द्रजीत यादव | मेयर , नगर निगम मानेसर
मानेसर की बेटी, जनता की आवाज़

एक उन्नत और समृद्व समाज ही किसी विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव होती है। समाज में व्याप्त समस्याओं का समाधान करना और समाज को मजबूती प्रदान करना देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। मेरा छोटा सा प्रयास है कि समाज सेवा के माध्यम से मानेसर नगर निगम क्षेत्र की जनता की सेवा कर अपने कर्तव्यों का पालन कर सकू। कृप्या मेरे पेज से जुडकर मुझे समाज के लिए कुछ अच्छा करने की प्रेरणा, सहयोग और शक्ति प्रदान करें।

आज ऋषिकेश में आयोजित "ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स" की 117वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्रा...
03/06/2026

आज ऋषिकेश में आयोजित "ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स" की 117वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं महापौरों के साथ शहरी विकास, स्वच्छता एवं जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

डॉ. अर्चना गुप्ता जी को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। Dr. Archa...
31/05/2026

डॉ. अर्चना गुप्ता जी को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। Dr. Archana गुप्ता

रेवाड़ी नगर परिषद चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती विनीता पीपल जी तथा धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत...
13/05/2026

रेवाड़ी नगर परिषद चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती विनीता पीपल जी तथा धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी श्री सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा जी को ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं।

“आज भाजपा जिला अध्यक्ष महानगर गुरुग्राम श्री अजीत यादव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने...
11/05/2026

“आज भाजपा जिला अध्यक्ष महानगर गुरुग्राम श्री अजीत यादव जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
आपका स्नेह, अनुभव और प्रेरणादायी शब्द सदैव नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
जनसेवा और संगठन के प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। 🙏🏻”

गुरुग्राम व नगर निगम मानेसर क्षेत्र के विभिन्न लग्न एवं विवाह समारोहों में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीर्वाद दे...
08/05/2026

गुरुग्राम व नगर निगम मानेसर क्षेत्र के विभिन्न लग्न एवं विवाह समारोहों में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीर्वाद देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
💐 सभी नवदंपत्तियों के सुखद, सफल और मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं।

✨मेरे अपने गांव हयातपुर में आयोजित पावन कलश यात्रा में सम्मिलित होकर धर्म, संस्कृति और आस्था के इस दिव्य आयोजन का हिस्सा...
08/05/2026

✨मेरे अपने गांव हयातपुर में आयोजित पावन कलश यात्रा में सम्मिलित होकर धर्म, संस्कृति और आस्था के इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

🙏 गांव की मातृशक्ति, बुजुर्गों एवं सभी श्रद्धालुओं का स्नेह और आशीर्वाद हमेशा ऊर्जा प्रदान करता है।
ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी संस्कृति, एकता और संस्कारों को और अधिक मजबूत बनाते हैं।

🌺 प्रभु से समस्त क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय भविष्य की कामना करती हूं।

#सांस्कृतिक_विरासत #धार्मिक_आस्था

आज रेवाड़ी के पंजाबी भवन में बीजेपी से नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी विनीता पीपल जी के समर्थन में आयोजित विशाल जनसमर्थन का...
07/05/2026

आज रेवाड़ी के पंजाबी भवन में बीजेपी से नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी विनीता पीपल जी के समर्थन में आयोजित विशाल जनसमर्थन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों का अपार स्नेह एवं समर्थन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री Rao Inderjit Singh जी एवं राज्यसभा सदस्य Sanjay Bhatia जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह एवं ऊर्जा का संचार किया।
जनता का विश्वास और विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
आइए, रेवाड़ी के उज्ज्वल भविष्य एवं प्रगति के लिए मिलकर विकास की इस यात्रा को और मजबूत बनाएं।
#जनसमर्थन #विकास

✨ रेवाड़ी स्थित अग्रवाल भवन में भाजपा नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती विनीता पीपल जी एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्...
07/05/2026

✨ रेवाड़ी स्थित अग्रवाल भवन में भाजपा नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती विनीता पीपल जी एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनआशीर्वाद कार्यक्रम में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की।

🪷 कार्यक्रम के दौरान हरियाणा सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल जी, स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती सिंह राव जी एवं टीम हरियाणा के सम्मानित विधायकगण की प्रेरणादायी उपस्थिति रही।

🤝 सभा में उपस्थित सभी सम्मानित नागरिकों से भाजपा के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान कर प्रदेश में विकास, विश्वास और जनसेवा की नीति को और सशक्त बनाने का आग्रह किया।

“पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में भाजपा मुख्यालय में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शामिल...
05/05/2026

“पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में भाजपा मुख्यालय में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi जी, माननीय गृह मंत्री Amit Shah जी एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस ऐतिहासिक विजय को और भी गौरवशाली बना दिया।

यह विजय केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि जन-जन के विश्वास, राष्ट्रहित और विकास की विचारधारा की जीत है। भारतीय जनता पार्टी निरंतर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित है, और मैं भी इसी भावना के साथ जनता की सेवा एवं विकास कार्यों में पूर्ण रूप से समर्पित हूँ।

आइए, हम सब मिलकर ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को मजबूत करते हुए एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।”

वार्ड 19 में नगर निगम मानेसर की पहली मॉडल रोड का शिलान्यास कर क्षेत्र के समग्र विकास की मजबूत नींव रखी गई।लगभग 1 किलोमीट...
02/05/2026

वार्ड 19 में नगर निगम मानेसर की पहली मॉडल रोड का शिलान्यास कर क्षेत्र के समग्र विकास की मजबूत नींव रखी गई।
लगभग 1 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 3.66 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसमें आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा—फुटपाथ, जल निकासी व्यवस्था, हरियाली, फैंसी लाइट्स और CCTV जैसी व्यवस्थाएं इसे एक आदर्श मार्ग बनाएंगी।
यह सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि मानेसर को आधुनिक, सुरक्षित और व्यवस्थित शहर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
जनसेवा ही हमारा संकल्प है — और विकास ही हमारा लक्ष्य।”**

Address


Telephone

+918375907933

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr lnderjeet Yadav Hayatpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dr lnderjeet Yadav Hayatpur:

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share