16/11/2022
अररिया:- फारबिसगंज बथनहा ग्राम कचहरी को सशक्त एवं सुचारू रूप से चलाने हेतु बथनाहा ओपी थाना प्रभारी नंदकिशोर सर को ज्ञापन देकर ग्राम कचहरी में पुलिस बल चौकीदार की तैनाती हेतु ध्यान आकर्षित करवाएं। ताकि ग्राम कचहरी को चलाने में किसी तरीका की कोई परेशानी ना हो और ग्राम कचहरी अंतर्गत जो भी धाराएं दी गई है। जैसे:- 140, 142, 143, 145, 147, 151, 153, 160, 172, 174 , 178, 179 , 269, 277, 283, 285, 286, 289, 290, 294, 323, 336, 341, 352, 356, 357, 358, 374, 403, 426, 428, 430, 447, 448, 502, 504, 506, 510 ,
उसके अंतर्गत कोई भी मुकदमा दर्ज ना करें खासकर जो ग्राम कचहरी से अलग का मामला हो उस पर अति आवश्यक जांच उपरांत कार्रवाई करने की बात कही गई। किसी भी वार्ड में छोटी छोटी बात को लेकर दलाल बिचौलियो के द्वारा पैसे लेकर थाना पहुंचकर एफ आई आर दर्ज करवाई जाती है, तो ऐसे वक्त में ग्राम कचहरी सरपंच एवं वार्ड पंच से भी अति आवश्यक पूछताछ कर दोषी व्यक्तियों पर अभिलंब कार्रवाई की जाए। जैसा कि आए दिन गरीब मजलूम शोषित वंचित विधि को मुकदमा में फंसा कर उसे पैसा उगाही करने एवं उसको मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही है। इन सब ऊपर लगाम लगाने के लिए थाना प्रभारी को अपना ग्राम कचहरी बुलाकर ज्ञापन दी गई। और थाना प्रभारी को ग्राम कचहरी में सहयोग करने की बात कही इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मै ओ0 पी0 अध्यक्ष नन्द किशोर नंदन , फारबिसगंज सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष शमशेर आलम ,सरपंच संघ प्रखंड अध्यक्ष नरपतगंज सह जिला प्रवक्ता अररिया तौहीद आलम आलम, अटि मोहन, पंचायत के सरपंच शदिक आलम , सरपंच प्रतिनिधि मुख्तार आलम, उप सरपंच प्रतिनिधि मोसीम, सचिव मंजु देवी, न्याय मित्र उर्मिला जैन,वार्ड पंच राकेश मंडल, गयीस , प्रकाश पशवान, अनवारूल, मुमताज, इन्दू देवी सरिता देवी,टुनटुन शर्मा, एव समिति प्रतिनिधि अरूण मंडल, समिति प्रतिनिधि मो0 इबराहीम, वार्ड सदस्य
जुबेर आलम, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि कन्या, समाज सेविक मो0 तजमुल , मुमताज आलम इत्यादि मौजूद थे।