12/07/2023
किसी भी गाँव का विकास गाँव के लोगों के सोच और सहभगिता के उपर निर्भर करता हैं। आज से अपने गाँव छातोई मे गढ पर से मेन रोड पनशाला पर तक मुखिया फंड के द्वारा नाला का निर्माण कराया जा रहा है जो को बहुत ही सराहनिय कदम है और इसके लिए मुखिया जी को बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏 साथ ही जो भी इस नाला निर्माण कार्य को करवा रहे हैं उनको भी बहुत धन्यवाद एवं शुभकामनायें 🙏
लेकिन बात मुद्दे की ये है की जहाँ पर इस नाले का निर्माण कराया जा रहा है वो हमारे गाँव की मुख्य सड़क है, ये सड़क हमारे गाँव की सभ्यता, संस्कृति और रहन - सहन को दर्शाती है।
आज जिस तरह से मेन सड़क पे अतिकर्मण बढता जा रहा अगर इसपे कोई कड़ा कदम नहीं उठाया गया तो आने वाला भविष्य मे सड़क को गली मे तब्दिल होने से कोई नहीं रोक सकता।
अत: गाँव के सभी बुद्धिज़िवियों, महानुभवों, समाजिक और राजनीतिक जीवन से जुड़े सभी व्यक्तियों एवं नौजवान युवा साथियों से आग्रह है कि अवैध अतिकर्मण को हटाने के बाद ही नाला का निर्माण कराया जाये। इसमे सबका सहयोग बहुत ज़रूरी है। आखिरकार नाला का निर्माण अपने गाँव मे ही हो रहा है और नाले मे पानी भी अपने गाँव के लोगों का ही गिरेगा। अगर सड़क चौड़ीकरन पे अभी ध्यान नहीं दिया गया तो याद रखियेगा एक समय आयेगा की अपने गाँव चार चक्का की गाड़ी भी लाने के लिए सोचना पड़ेगा। अवैध अतिकर्मण हटाने के लिए कानून भी है अगर कोई व्यक्ति अवैध कब्जा /अतिकर्मण हटाने से मना करता है तो उसके कानूनी कारवाई भी किया जा सकता है।
मुझे अफसोस होता है की मैं गाँव मे नहीं रहता लेकिन गाँव की खुशहाली, गाँव की तरक्की, गाँव की विकास की जब भी बात आती है तो बहुत तात्परता से उसके बारे मे अपनी विचार रखता हूँ और आगे भी हमेशा रखता रहूँगा। भौतिक रुप मैं उपस्थित नहीं हूँ लेकिन मुझे पूरा भारोस है की आपलोग सब मिलकर इस विषय पर गंभीरता सोचेंगे और ऊचित कदम उठायेंगे। हम हर तरिके से आपलोग के साथ हैं
ग्राम छतोई का एक निवासी
राजीव रंजन
🙏🙏