07/12/2024
पटना के मौर्या होटल में आयोजित मिलन समारोह में पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक व समाजसेवी श्री संजीव मिश्रा जी ने पूर्व मंत्री व वीआईपी सुप्रीमो सन ऑफ़ मल्लाह श्री Mukesh Sahani जी के उपस्तिथि में वीआईपी पार्टी की विचारधारा और कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
श्री संजीव मिश्रा जी के पार्टी में शामिल होने से कोसी क्षेत्र सहित पूरे बिहार में वीआईपी पार्टी को नई मजबूती और ऊर्जा मिली है।
वीआईपी परिवार की ओर से हम उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं और विश्वास व्यक्त करते हैं कि उनके अनुभव एवं नेतृत्व से पार्टी और अधिक सशक्त बनेगी।
वीआईपी पार्टी की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। खास बात यह है कि यह लोकप्रियता सभी समाजों और धर्मों तक पहुंच रही है। यही वजह है कि हर वर्ग और समुदाय के लोग वीआईपी पार्टी से जुड़ रहे हैं।
हमारी शुरुआत निषाद समाज के अधिकारों के संघर्ष से हुई थी, लेकिन आज वीआईपी पार्टी एक मजबूत राजनीतिक संगठन के रूप में उभरकर सभी जाति और धर्म के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। हमारा सपना है "बिहार आगे बढ़े, बिहारी आगे बढ़े" और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम पूरी ईमानदारी और लगन से कार्यरत हैं।
हम स्वयं अपने गाँव-परिवार को छोड़कर, मजबूरी में दूसरे प्रदेशों में संघर्ष करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। लेकिन हमारी आकांक्षा है कि बिहार के युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलें, ताकि वे अपने परिवार के साथ यहीं रहकर सम्मानजनक जीवन जी सके। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को मिलकर ठोस नीतियां बनानी होंगी।
वीआईपी पार्टी आम जनता के हक-अधिकारों की रक्षा, अपनी विचारधारा के प्रचार-प्रसार और सभी जाति-धर्मों को साथ लेकर एक समतामूलक समाज के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा के साथ निरंतर प्रयासरत है। हमारा मुख्य उद्देश्य बिहारवासियों के कल्याण और प्रदेश के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है।
वीआईपी पार्टी का संकल्प है कि हर व्यक्ति को उनके अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान की सुरक्षा मिले और बिहार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करे।
इस अवसर पर वीआईपी पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव चौधरी जी, राष्ट्रीय सचिव पूर्व आईपीएस श्री बी.के. सिंह जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री देवज्योति जी, उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल प्रान्त के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजा राम बिन्द जी, सवर्ण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास सिंह, NVS प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश बिन्द जी, पटना महानगर जिलाध्यक्ष श्री अर्जुन सहनी सहित पार्टी के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे