07/04/2026
#माननीय_मुख्यमंत्री #उत्तर_प्रदेश_सरकार के #मार्गदर्शन में अलीगढ़ में रोज़ाना निकलने वाले कचरे के निस्तारण की व्यवस्था अब प्रभावी बनने जा रही है िगम ने #लीगेसी_वेस्ट के निस्तारण के बाद रोज़ाना शहर से निकलने वाले लगभग 700 मीट्रिक_टन_फ़्रेश_कचरे के निस्तारण के लिए फ्रेश_वेस्ट_प्लांट को भी शुरू कर दिया है।
मंगलवार को महापौर व नगर आयुक्त .ias ने संयुक्त रूप से मथुरा बाईपास पर नए कचरा प्लांट की मशीनों का बटन दबाकर व रिबन काटकर विधिवत पूजा अर्चना के साथ उदघाटन किया।
नगर_निगम_अलीगढ़ का यह कदम शहर को जीरो_वेस्ट_सिटी बनाने की दिशा में व्यापक और प्रभावी कदम माना जा रहा है। मथुरा बाईपास स्थित कूड़ा_प्रोसेसिंग_प्लांट पर वर्षों से जमा लिगेसी वेस्ट (पुराना कचरा) के निस्तारण कार्य ने भी तीव्र गति पकड़ ली है लगभग 10 लाख मीट्रिक टन कचरे में से लगभग 3.5 लाख कचरे का निस्तारण मौके पर हो गया है। नगर आयुक्त की सतत निगरानी, निरीक्षण और मॉनिटरिंग के फलस्वरूप लगभग 10 लाख मीट्रिक टन कचरे के विशाल ढेर में से विगत 3–4 माह में रिकॉर्ड लगभग 3.5 लाख मीट्रिक टन कचरे का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण किया जा चुका है।
नगर_आयुक्त ने कहा यह उपलब्धि निश्चित रूप से अलीगढ़ को जीरो_वेस्ट बनाने की दिशा में बड़ा कदम होने जा रही है। मथुरा बाईपास स्थित शेष कचरे का भी शीघ्र निस्तारण करते हुए सितंबर 2026 तक इस कचरे के पहाड़ को पूर्णतः समाप्त कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पिछले 6 माह में कचरा उठान व सफाई व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। जहां पूर्व में शहर से प्रतिदिन लगभग 400–450 मीट्रिक टन कचरा एकत्र होता था, वह अब बढ़कर 700 मीट्रिक टन प्रतिदिन हो गया है। इसके साथ ही डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं यूजर चार्ज (शुल्क) में भी अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है,
महापौर_प्रशांत_सिंघल ने कहा आज अलीगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है माननीय_मुख्यमंत्री_जी के विज़न व मार्गदर्शन में नगर निगम विकास और जनता के विश्वास की नई परिभाषा लिख रहा है अब अलीगढ़ को बदनुमा कचरे के पहाड़ से आज़ादी मिलने जा रही है तो वही रोज़ के कचरे का रोज़ाना निस्तारण होने से शहर जीरो वेस्ट की ओर अग्रसर हो रहा है।
स्वच्छता_ही_सेवा_2025_अभियान
स्वच्छता_ही_सेवा SHS2025 SwachhataHiSeva2025
स्वच्छ_अलीगढ स्वस्थ_अलीगढ
Swachh_Aligarh Swasth_Aligarh
NayaUPSwachhUP