28/09/2022
एक बार समय निकाल कर पूरा पड़े
आज 28 सितम्बर है
#शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर आपको बारम्बार नमन करते हैं और आज के हालात देखकर यही लग रहा है वो सके तो आप लौट आओ आपकी जरूरत यहाँ है
क्यो आज की स्तिथि को देखकर यही लगता है कि हम आजाद नही गुलाम है एक बेटा जो अपने पिता से 15 वर्षो से साथ नही रहता (राशन कार्ड समग्र आईडी सभी दस्तावेजो) में अलग रहता है उस 65 वर्षीय बुजुर्ग का मकान जिसकी वार्षिक आय 40 हजार है ये बोलकर तोड़ दिया गया कि तुम अपराधी हो,
#न्याय के लिये हम सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा
आप सभी इसको पड़े एवम समझे
एक आदेश 23 सितम्बर को नायब तहसीलदार पिपलोदा द्वारा जारी हुआ कि भाटखेड़ी में कब्जा हटाया जाए ,उक्त आदेश 25 सितम्बर को प्रताप सिंह के पास आया अब चुकी
प्रताप सिंह का मकान सर्वे न.364 पर बना हैं एवं नायब तहसीलदार का आदेश की सर्वे न.272 को कब्जे से मुक्त किया जाए ,
अब प्रशासन मय बल के 27 सितम्बर को बिना किसी जमीन नपती के सीधे भाटखेड़ी जेसीबी लेकर आए एवम मकान गिरा दिया चुकि उक्त मकान सर्वे नम्बर 364 पर है एवम सर्वे 272 के आदेश का बोलकर मकान गिरा दिया,
उक्त मामले में नायब तहसीदार एवं मकान गिराने आई टीम से मकान गिराने से पहले आवेदन कर्ता ने निवेदन किया कि मुझे कोई कब्जा नही चाहिए हम आपस मे बैठकर समझ लेंगे किन्तु शासन के अधिकारी की दादागिरी के चलते 107 वर्ष की माँ,65 वर्ष का बेटा एवम 60 वर्ष की पत्नी,एक बुजुर्ग मजदूर परिवार बेघर हो गया, यहां समझने वाली बात है?
रोता हुआ परिवार आज भी सवाल कर रहा है
क्या हम आजाद भारत मे है?
क्या प्रसाशन किसी के कहने से गरीबो को टारगेट कर रहा है?
किसी भी प्रकार से उचित नही होने पर भी मकान गिराने आई टीम को आरोपी बनाया जाएगा?
सरकार बोल रही है 2022 तक सबके पास घर होगा तो क्या घर तोड़ने वाले वालो पर कार्यवाही होगी?
क्या लोकसभा ओर विधानसभा में बड़े प्रोजेक्ट जैसे एक गरीब की आवाज़ कोई उठाएगा?
या फिर ऐसे ही लोकतंत्र का मजाक बनाया जायेगा आप सब भइयो से निवेदन है सोचे समझे और जवाब दे नेतावो को क्या लोकतंत्र बचा है या अफसर शाही हे. अंग्रेजों ने जो अत्याचार किए वो आज फिर शासन और प्रशासन ने अंग्रेजों की याद दिला दी . आप का अन्याय सभी मतदाताओं को याद रहेगा की आप अन्याय के ख़िलाफ़ भी मोन थे . हम तो सब लड़ते थे लड़ते हे और लड़ते रहेंगे अन्याय के ख़िलाफ़ .
#न्याय की खोज में एक आम आदमी मध्यप्रदेश का
इंक़लाब ज़िन्दाबाद
#श्री_राष्ट्रीय_राजपूत_करणी_सेना_मध्यप्रदेश
#टीम_जीवन_सिंह_शेरपुर