01/03/2026
मैड़ी मेले में वन्यजीवों के अवैध प्रदर्शन पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई; बाहरी राज्यों से आए सपेरों से इंडियन रॉक पाइथन (अजगर) बरामद
अंब ऊनाः हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अंब क्षेत्र में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध बाबा बड़भाग सिंह (मैड़ी) मेले में वन्यजीवों के संरक्षण हेतु वन विभाग पूरी तरह सतर्क है। हाल ही में वन परिक्षेत्र कार्यालय अंब को प्राप्त एक गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अन्य राज्यों से आए सपेरों के कब्जे से इंडियन रॉक पाइथन (भारतीय अजगर) को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। इस वन्यजीव को विभाग द्वारा उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया है।
पिछली शिकायतों के आधार पर वन विभाग की कडी चेतावनी: पूर्व में प्राप्त शिकायतों और सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई अवैध गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग उन सभी व्यक्तियों और बाहरी राज्यों से आने वाले सपेरों को सख्त चेतावनी देता है कि * कानुनी प्रतिबंध: इंडियन रॉक पाइथन (अजगर) और कोबरा जैसे वन्यजीवों को पकड़ना, उन्हें कैद में रखना या व्यावसायिक लाभ (जैसे मेले में प्रदर्शन कर पैस वसूलना) के लिए उपयोग करना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 (Wildlife Protection Act, 1972) के तहत एक गंभीर और गैर जमानती अपराध है।
* कठोर कार्रवाई: यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के वन्यजीव को बंधक बनाकर उनका प्रदर्शन करता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध अधिनियम की धाराओं के तहत तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
'सजा का प्रावधानः इस अपराध के लिए दोषी पाए जाने पर भारी जुर्माने के साथ-साथ कारावास की सजा का भी सख्त प्रावधान है।
जनता से अपील: श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों से अनुरोध है कि वे मेले के दौरान ऐसे किसी भी अंधविश्वास या वन्यजीवों के अवैध प्रदर्शन को बढावा न दें। यदि आपको मैडी मेला क्षेत्र या आस-पास के क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति सांपों या अन्य वन्यजीवों का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे, तो तुरंत स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों को सूचित करें। वन्यजीवों की रक्षा करना हम सभी का नैतिक और कानूनी कर्तव्य है।
संपर्क सूत्र (Contact Numbers):
* ब्लॉक ऑफिसर, अंब: 98055-09009
* ब्लॉक ऑफिसर, गगरेट: 98166-72020
* ब्लॉक ऑफिसर, कोटला: 98050-29039
* ब्लॉक ऑफिसर, जवार: 70186-11921
* वन रक्षक, अंब : 98573-18071