अमित सिंह संयुक्त कलेक्टर

  • Home
  • India
  • Umaria
  • अमित सिंह संयुक्त कलेक्टर

अमित सिंह संयुक्त कलेक्टर संयुक्त कलेक्टर

फिर एक सुकुन की दौड़ में कर्मपथ
02/08/2026

फिर एक सुकुन की दौड़ में कर्मपथ

⏩जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 131 आवेदकों की समस्याएं,त्वरित निराकरण के दिए निर्देश    ⏩कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने  आ...
02/06/2026

⏩जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 131 आवेदकों की समस्याएं,त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

⏩कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 131 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

⏩जनसुनवाई में विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं मांगें प्रस्तुत की गईं। लालपुर निवासी हीरा सिंह ने नेशनल हाईवे के किनारे स्थित खसरा भूमि पर हो रहे अतिक्रमण की जांच तथा शासकीय भूमि से अवैध मिट्टी उत्खनन पर कार्रवाई की मांग की। वहीं उमरिया निवासी टीपू सुल्तान अंसारी ने झुग्गी-झोपड़ी योजना के तहत पट्टा प्रदान किए जाने का आवेदन दिया।

⏩अकबर अली रमपुरी ने आवास उपलब्ध कराने, चंदिया निवासी प्यारे लाल ने नक्शा तरमीम कराने तथा ग्राम पंचायत उफरी के मोहन सिंह राठौर, मोहित सिंह, भगवत सिंह, शिवदयाल एवं नंदकिशोर सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत द्वारा फर्जी बिल लगाकर शासकीय राशि के दुरुपयोग की शिकायत दर्ज कराई।

⏩पाली निवासी राकेश सिंह ने बकाया वेतन एवं संवैधानिक भुगतान दिलाने, ममता बाई ने आहार अनुदान की राशि दिलाने, कैंप क्षेत्र की सिमरन दासवानी ने अपनी भूमि से ट्रांसफार्मर हटवाने तथा मानपुर निवासी प्रदीप विश्वकर्मा ने एनपीएस पेंशन एवं ग्रेच्युटी फंड का भुगतान कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।


#उमरिया


समयसीमा बैठक    महत्वपूर्ण विषय ,, निर्देश,,पत्रों की समीक्षा,,अंतर्विभागीय समन्वयन,, नवाचार,,क्षेत्र की महत्वपूर्ण आवश्...
25/05/2026

समयसीमा बैठक
महत्वपूर्ण विषय ,, निर्देश,,पत्रों की समीक्षा,,अंतर्विभागीय समन्वयन,, नवाचार,,क्षेत्र की महत्वपूर्ण आवश्यकता,,,


जनसुनवाई में बदली तस्वीर,उमरिया कलेक्टर राखी सहाय की पहल बनी आमजन के लिए राहतउमरिया जिले में जनसुनवाई अब केवल शिकायत सुन...
19/05/2026

जनसुनवाई में बदली तस्वीर,उमरिया कलेक्टर राखी सहाय की पहल बनी आमजन के लिए राहत

उमरिया

जिले में जनसुनवाई अब केवल शिकायत सुनने तक सीमित नहीं रही, बल्कि आम लोगों की सुविधा और संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण बनती नजर आ रही है। कलेक्टर राखी सहाय की नई पहल ने जनसुनवाई के स्वरूप को पूरी तरह बदल दिया है। दूर-दराज के गांवों से अपनी समस्याएं लेकर आने वाले लोगों को अब न केवल प्राथमिकता के साथ सुना जा रहा है, बल्कि उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जा रहा है।

मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में इस बार एक अलग ही व्यवस्था देखने को मिली। कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और ग्रामीण सबसे पहले स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र पर पहुंचे, जहां उनका ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी प्रशासन की ओर से कराई गई, जिससे लोगों को राहत मिली।

इस संबंध में ज्वाइंट कलेक्टर अमित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर राखी सहाय के निर्देश पर जनसुनवाई को अधिक मानवीय और सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोग अपनी शिकायत तो लेकर आते हैं, लेकिन आवेदन लिखकर नहीं ला पाते। ऐसे लोगों की मदद के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में आवेदन लिखवाने की विशेष सुविधा शुरू की गई है, ताकि कोई भी व्यक्ति केवल जानकारी के अभाव में अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने से वंचित न रहे।

जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने भी इस पहल की खुलकर सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि प्रशासन केवल औपचारिकता नहीं निभा रहा, बल्कि वास्तव में उनकी परेशानियों को समझने और समाधान देने का प्रयास कर रहा है। बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह व्यवस्था विशेष रूप से राहतभरी साबित हो रही है।

कलेक्टर राखी सहाय की यह पहल प्रशासनिक कार्यशैली में संवेदनशीलता और नवाचार का उदाहरण मानी जा रही है। जहां अक्सर सरकारी दफ्तरों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, वहीं उमरिया में जनसुनवाई का यह नया स्वरूप लोगों के बीच भरोसा पैदा कर रहा है। जिले में इस पहल की चर्चा अब गांव-गांव तक पहुंच रही है और लोग इसे आमजन के हित में उठाया गया सराहनीय कदम बता रहे हैं।



#जनसंपर्कमध्यप्रदेश

सैनिक कल्याण हेतु लक्ष्य से अधिक राशि संग्रहण करने पर शील्ड स्वरूप सम्मान प्राप्त हुआ । धन्यवाद कलेक्टर महोदया ।
15/05/2026

सैनिक कल्याण हेतु लक्ष्य से अधिक राशि संग्रहण करने पर शील्ड स्वरूप सम्मान प्राप्त हुआ । धन्यवाद कलेक्टर महोदया ।

13/05/2026

#जनसंपर्कमध्यप्रदेश

सार्थक सोच ,,सकारात्मक बदलाव ।
08/05/2026

सार्थक सोच ,,सकारात्मक बदलाव ।

सतत् विकास समृद्धि ,,सुरक्षा,,और उत्तरोत्तर प्रगति पे बढ़ता मध्यप्रदेश अपना मध्यप्रदेश।
05/05/2026

सतत् विकास समृद्धि ,,सुरक्षा,,और उत्तरोत्तर प्रगति पे बढ़ता मध्यप्रदेश अपना मध्यप्रदेश।

05/05/2026

श्रम शक्ति विश्वास और निष्ठा की शक्ति अपना मध्यप्रदेश बेहतर विकसित होता मध्यप्रदेश।

 #जनगणना के कार्य में अपनी सहभागिता निभाए। #जनसंपर्कमध्यप्रदेश
03/05/2026

#जनगणना के कार्य में अपनी सहभागिता निभाए।
#जनसंपर्कमध्यप्रदेश

📢 जनगणना 2027 की राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन अब सभी राज्यों और संघ राज्यक्षेत्रों में LIVE है!

📞 पहला चरण - मकानसूचीकरण और मकानों की गणना (HLO) से संबंधित किसी भी प्रश्न या मार्गदर्शन के लिए 1855 डायल करें।

🌐 राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की क्षेत्रीय भाषा और अंग्रेज़ी में उपलब्ध यह केंद्रीय सहायता हेल्पलाइन सुनिश्चित करती है कि जनगणना में आपकी भागीदारी सरल, सुगम और पूरी तरह से परेशानी मुक्त हो।
आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त भविष्य की नींव रखें।

#जनगणना2027

Address

अमित सिंह JOINT COLLECTOR
Umaria
संयुक्तकलेक्टर

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अमित सिंह संयुक्त कलेक्टर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share