CSP Neemuch

CSP Neemuch Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from CSP Neemuch, Ujjain.

08/07/2025

शर्मा के यूं ना खो देना रंगीन जवानी की घड़ीया मुस्कुराते रहिए 😀

आज खरगोन जिले के सभी अधिकारियों द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया पुलिस में यह ड्रिल बहुत ही महत्वपूर्ण होती है जो पु...
24/03/2023

आज खरगोन जिले के सभी अधिकारियों द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया पुलिस में यह ड्रिल बहुत ही महत्वपूर्ण होती है जो पुलिस अधिकारियों को व्यवसायिक रूप से दक्ष बनाते हुए किसी भी परिस्थिति में डटे रहने का हौसला देती है इसमें कानून और व्यवस्था की समीक्षा भी पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह द्वारा की गई बहुत ही महत्वपूर्ण आज ड्रिल रही. आगामी 1 माह जो उत्सव का महीना है खरगोन पुलिस पूरी तरह तैयार है और आप सब को भरोसा दिलाते हैं कि सारे पर्व हंसी-खुशी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जा सकेंगे जय हिंद जय भारत🇮🇳

क्या कहूं कैसे कहूं निरुत्तर हूं मैं सिर्फ भगवान की तरफ देखता हूं हो सकता है तेरी रजा में कोई भेद छुपा हो पर आज तो नहीं ...
06/08/2021

क्या कहूं कैसे कहूं निरुत्तर हूं मैं सिर्फ भगवान की तरफ देखता हूं हो सकता है तेरी रजा में कोई भेद छुपा हो पर आज तो नहीं समझ पा रहा हूं मेरे जिगर के टुकड़े को क्यों अपने पास बुला लिया हे प्रभु हे प्रभु हे प्रभु🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

मुझे इस शहर की तक़दीर पर अफ़सोस होता है, लेकिन मेरा ये पक्का यकीन है तन्मय रूहानियत में हमेशा हमारे साथ ही होंगे

मै जब पहली बार उनसे मिला तब से अब तक हम कभी एक पुलिस अफसर या पत्रकार की तरह मिले ही नहीं. हमेशा वो मुझे बड़े भाई ही लगे और मैने उन्हें कभी सीएसपी साहब नहीं कहा, हमेशा दादा ही बुलाया. जब भी साथ बैठे बेहद आत्मीयता का अनुभव हुआ ऐसा लगा जैसे कोई अपना करीब बैठा है. मिले तो पुलिस, कोर्ट,कचहरी की कोई बात नहीं हुयी. उन्हें हमेशा एक ज़िंदादिल इंसान पाया.

दादा को मैने कोरोना काल में बीस घंटे ड्यूटी करते देखा. खुद की जान की परवाह किये बगैर आम लोगो की ज़िन्दगी बचाते देखा. कोरोना की जब दूसरी लहर आयी तो उन्हें खुद कोरोना से लड़ते देखा और फिर स्वस्थ्य भी हुए. लेकिन जो वज्रपात उनपर हुआ एक पिता के कंधो पर जवान बेटे का जाना,उसका रत्ती भर अंदाज़ा हम नहीं लगा सकते.

यह घटना जब घटी मुझे पता चल गया. पहले भरोसा नही हुआ लेकिन जब खबर सही निकली तो कलेजा हिल गया.सोच सोचकर हैरान था की दादा दुःख के इस पहाड़ को कैसे उठाएंगे. तन्मय के लिए हमेशा सोचा करते थे. योजनाए बनाते थे, यह सोचते सोचते सोते थे इसका भविष्य कैसे बनाया जाए,तन्मय दादा की आस था, जीने का सहारा थे क्योकि दोनों बेटियाँ अपना कॅरियर बना चुकी थी. अब दादा को चिंता केवल तन्मय की थी.

लेकिन उन्हें क्या पता नियति को क्या मंज़ूर था. उन्हें भनक भी नहीं लगी की मौत दबे पाँव आँगन में आ चुकी है.और उनके लाडले को अपने आगोश मेँ ले लेगी. तन्मय बिस्तर पर लेटे थे दादा को आश्चर्य हुआ दिन मेँ क्यों सो रहे है, जब दादा ने उठाया और पूछा क्या हुआ तुम सो क्यों रहे हो बस उतने मेँ ही तन्मय ने आँखे फेर ली. और आँखे भी ऐसी फेरी की फिर नहीं उठे और अलविदा कह गए.

इस दिल हिलाने वाली घटना के बाद मेरी हिम्मत जवाब दे गयी में दादा से कैसे मिलु, मन ही मन उस मालिक से दुआ करता रहा ऐ खुदा तू दादा को हिम्मत देना. सोचा वो मालिक इतना निष्ठुर कैसे हो सकता है, कैसे एक प्यारे इंसान पर दुखो का पहाड़ तोड़ सकता है, जंहा दुनिया में करोडो लोग है एक तन्मय और जीयी जाता तो क्या पहाड़ टूट जाता. उसकी ज़ात से हम एहसान की उम्मीद करते है, फिर उसने ये क्यों किया. मै सोचता हु इस घटना ने जब मुझे इतना आहत किया तो फिर दादा के दिल पर क्या गुज़र रही होगी, उसका अंदाज़ा नकाफी है.

मुझे लिखते हुए ख्याल आया की इस्लाम की माने तो खुदा ने जब ज़मीन और आसमान बनाये तो इसका निज़ाम अपने चार सबसे करीबी फ़रिश्तो हज़रत जिब्राईल, हज़रत मीकाईल, हज़रत इसराफ़ील और हज़रत इज़राईल के जिम्मे किया.जिसमे फरिश्ते हज़रत इज़राईल को मलकुल्मौत बनाया, यानि मौत का फरिशता, जो मौत के समय इंसान की रूह कब्ज़ करेगा. किताबे बताती है की काम के इस बंटवारे के बाद हज़रत इज़राईल ने खुदा से कहा '''तेरा हुक्म सर आँखों पर, लेकिन जो ज़िम्मा मुझे सौंपा है इस काम को दुनिया अच्छी नज़रो से नहीं देखेगी''' इस पर खुदा ने कहा '''तुम इसकी फ़िक्र मत करो हर मौत एक कारण लिए हुए होगी, किसी का ख्याल तुम्हारी तरफ नहीं जाएगा. दुनिया कारणों के पीछे दौड़ेगी.'''और दुनिया बनने के बाद से आज तक हो भी यही रहा है.जब कोई दुनिया से जाता है तो हम कारणों पर जाते है, ये ख़याल कभी नहीं आता की उसने इतनी ही लिखी थी. लेकिन क्या यह बात हमारे दुःख को कम कर पाएगी.

बहुत कम लोग जानते है मेने भी अपने एक बेटे को खोया है, उन दिनों में जिस हालात से गुज़रा उसका बयान अलफ़ाज़ में मुमकिन नहीं. इसमें ज़्यादा मुश्किल घड़ी माँ की होती है, क्योकि माँ से बेटे की नज़दीकिया ज़्यादा होती है. तन्मय के असमय चले जाने से मम्मी के दिल का जो हाल हुआ होगा उसका अंदाज़ा दुनिया में शायद ही कोई लगा पाए.

सोचता हूँ कोई नीमच को अपना शहर माने, हमारी तकलीफो को जीये, और जब यहाँ से जाए तो खूबसूरत यादे लेकर जाए. लेकिन दादा जब भी जाएंगे इस शहर से एक ज़ख्म लेकर जाएंगे, जो शायद जीवन भर न भर सके. मुझे इस शहर की तक़दीर पर अफ़सोस होता है, आखिर ये हादसे हमारे सामने क्यों आते है, अगर खुदा करोडो लोगो के बीच एक तन्मय को बख्श देता तो क्या फर्क पड़ता, आसमान में क्या कमी हो जाती. आज पूरा शहर मातम में तो न डूबा होता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, उसकी मस्लेहत वही रब जानता है, मन को तस्सली देने के लिए सोचता हूँ शायद अच्छे लोगो की ज़रूरत उसको भी है इसीलिए उसने तन्मय को अपने पास बुला लिया, लेकिन मेरा ये पक्का यकीन है की शारीरिक तौर पर तन्मय भले हमारे साथ न हो लेकिन रूहानियत में वो हमेशा हमारे साथ ही होंगे, मालिक दादा को ये दुःख सहने की शक्ति दे, यही विनय,जय हिन्द !

मित्रों नीमच शहर अनलॉक की तरफ बढ़ चुका है लेकिन सावधान रूल ऑफ़ सिक्स का पालन करना है कहीं भी छह से ज्यादा व्यक्ति इकट्ठे...
03/06/2021

मित्रों नीमच शहर अनलॉक की तरफ बढ़ चुका है लेकिन सावधान रूल ऑफ़ सिक्स का पालन करना है कहीं भी छह से ज्यादा व्यक्ति इकट्ठे ना हो इसीलिए आपके सब्जी फल की व्यवस्था हमने दशहरा मैदान नूतन स्कूल मैदान आनंद मंगल भवन के सामने ग्वालटोली मैदान तथा मांगलिक भवन इंदिरा नगर में किया हमने नो होकर जोन बनाया है जिसमें टैगोर मार्ग सब्जी मंडी वीरपार रोड गायत्री मंदिर रोड मेसी चौराहा आदि रखा है उद्देश्य एक ही है कहीं भीड़ न लगे थोड़ा और ध्यान रखेंगे तो करो ना का संक्रमण पूरी तरह समाप्त हो जाएगा धन्यवाद🙏

डरे नहीं घबराएं नहीं डर और घबराहट से इम्यूनिटी खत्म हो जाती है अधिकतर मौतों का यही कारण है भीड़ में जाने से बचें चेहरे क...
18/04/2021

डरे नहीं घबराएं नहीं डर और घबराहट से इम्यूनिटी खत्म हो जाती है अधिकतर मौतों का यही कारण है भीड़ में जाने से बचें चेहरे को मास्क से ढके परोपकार करें और ईश्वर की आराधना से एकदम मस्त रहें

जय श्री महाकाल,शायद ही दुनिया का कोई शहर उज्जैन से ज्यादा खूबसूरत हो यहां प्रेम है यहां भाईचारा है और सबसे ऊपर यहां महाक...
07/07/2019

जय श्री महाकाल,शायद ही दुनिया का कोई शहर उज्जैन से ज्यादा खूबसूरत हो यहां प्रेम है यहां भाईचारा है और सबसे ऊपर यहां महाकाल हैं🙏🌺🙏🌺🙏🌺

29/05/2019

Jay ho👏❤👏

जय हो पूज्य जया किशोरी जी भगवान ने आपको अपनी कथाओं के लिए ही बनाया है पूरे नीमच को कृष्ण मैं कर देने के लिए आपको बहुत-बह...
29/05/2019

जय हो पूज्य जया किशोरी जी भगवान ने आपको अपनी कथाओं के लिए ही बनाया है पूरे नीमच को कृष्ण मैं कर देने के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई

भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक  उज्जैन में बाबा महाकाल,हरसिद्धि मां,और राधा कृष्ण के अत्यंत मोहक  इस्कॉन मंदिर के ...
05/05/2019

भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक उज्जैन में बाबा महाकाल,हरसिद्धि मां,और राधा कृष्ण के अत्यंत मोहक इस्कॉन मंदिर के दर्शन किए

Address

Ujjain
456001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CSP Neemuch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to CSP Neemuch:

Share