10/08/2021
उज्जैन कैसे पहुँचें
वायु सेवा द्वारा
उज्जैन के शहर के सबसे पास इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा है जो यहाँ से 55कि.मी की दूरी पर स्थित है। निजी और सार्वजनिक घरेलू विमान सेवाओं के माध्यम से इंदौर हवाई अड्डा भारत के अन्य महत्वपूर्ण शहरों से जुड़ा है। पर्यटक उज्जैन तक आने के लिए इंदौर हवाई अड्डे से टैक्सी भी ले सकते हैं। इंदौर से उज्जैन तक आने के लिए यात्री बस भी ले सकते हैं।
उज्जैन
55 किमी दूर
इंदौर हवाई अड्डे (IDR)इंदौर, मध्य प्रदेश
उज्जैन
172 किमी दूर
भोपाल हवाई अड्डे (BHO)भोपाल, मध्य प्रदेश
ट्रेन द्वारा
उज्जैन जंक्शन रेलवे स्टेशन उज्जैन का मुख्य रेलवे स्टेशन है जो भारत के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों से जुड़ा है। पर्यटक उज्जैन से इंदौर, दिल्ली, पुणे, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, जम्मू, भोपाल, जयपुर, वाराणसी, गोरखपुर, रतलाम, अहमदाबाद, बड़ौदा, ग्वालियर, हैदराबाद, बैंगलोर और अन्य कई बड़े शहरों के लिए सीधी रेलगाडि़याँ ले सकते हैं।
सड़क मार्ग
यह शहर भली प्रकार से राज्य सड़क परिवहन की सार्वजनिक बसों द्वारा जुड़ा है। भोपाल (55 किमी), इंदौर (450 किमी), अहमदाबाद (400 किमी) तथा ग्वालियर (183 किमी) से उज्जैन के लिए नियमित बसें उपलब्ध हैं। इसके अलावा इन मार्गों पर पर्यटक नियमित रूप से डीलक्स एसी और सुपरफास्ट बसों का लाभ उठा सकते हैं।
बस स्टेशन: उज्जैन, नाना खेड़ा, देवास गेट
Send a message to learn more