25/05/2026
गंगादशमी के अवसर पर रासेयो इकाई ने चलाया स्वच्छता अभियान
दिनांक - 25/05/2026, सोमवार
शासकीय संस्कृत महाविद्यालय, उज्जैन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशमी पर्व के उपलक्ष्य में शिप्रा के नदी के नृसिंह घाट क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही इस अवसर जन सामान्य को जल संरचना के संरक्षण, संवर्धन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा ने उपस्थित जनों को सम्बोधित भी किया। इस आयोजन में डॉ. श्रेयस कोरान्ने, डॉ. हेमन्त शर्मा तथा श्री यश शर्मा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।