16/03/2026
महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन, जिसकी स्थापना परम श्रद्धेय महाराणा भगवत सिंह जी मेवाड़ द्वारा की गई, ने वर्ष 1980 में “महाराणा मेवाड़ पुरस्कार” का सूत्रपात किया। यह पुरस्कार मेवाड़ के उन शाश्वत मूल्यों को समर्पित एक जीवंत श्रद्धांजलि है, जिनकी आधारशिला सेवा, परोपकार और कर्तव्य की विनम्र गरिमा में निहित है।
इस गौरवशाली विरासत के संवाहक के रूप में यह यात्रा केवल एक सौभाग्य नहीं, बल्कि एक पावन उत्तरदायित्व भी है। मन प्रायः अपने पूज्य पिताश्री, श्रीजी हुज़ूर अरविंद सिंह जी मेवाड़ द्वारा स्थापित प्रतिमानों का स्मरण करता है, जिन्होंने इस पावन न्यास को अदम्य धैर्य, गरिमा और अटूट विनम्रता के साथ निर्वहन किया। अपने संपूर्ण जीवन के माध्यम से उन्होंने यह बोध कराया कि विरासत केवल स्मृतियों का संचय नहीं होती; उसे सेवा, समर्पण और ज़िम्मेदारी के साथ जीना ही उसकी वास्तविक सार्थकता है। आज वही गौरव, कर्तव्यबोध और श्रद्धाभाव मेरा पथप्रदर्शन कर रहे हैं।
यह वर्ष विशेष रूप से भावपूर्ण महत्व लिए हुए है। प्रथम बार, उनके जीवन और आदर्शों के पुण्य स्मरण में “महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ अलंकरण” की शुरुआत की गई है। यह सम्मान उन जीवन-मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति एक विनम्र भावांजलि है, जिन्हें उन्होंने आजीवन पूर्ण दृढ़ता और निष्ठा के साथ आत्मसात किया। यद्यपि वे आज हमारे बीच प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं हैं, फिर भी एक पुत्र के रूप में, मैं उनके स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद को सदैव अनुभूत करता हूँ। उनकी प्रेरणा आज भी हमारे साथ है और इस समारोह की आत्मा में समाहित है— उसी प्रकार जैसे वे अपने जीवनकाल में सेवा, सम्मान और मेवाड़ की अमर परंपरा के उत्सव के प्रति समर्पित रहे।
महाराणा मेवाड़ पुरस्कार मेवाड़ की विरासत के संरक्षण एवं उसके आदर्शों को समाज में प्रतिष्ठित करने का माध्यम हैं। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा प्रदान किए जाने वाले ये सम्मान उन विभूतियों को वंदित करते हैं, जिनके साहस, करुणा और समर्पण ने समाज को समृद्ध किया। प्रत्येक पुरस्कार एक उद्देश्यपूर्ण जीवन का अभिनंदन है। सच्ची विरासत वही है, जो जनकल्याण के लिए समर्पित हो।
विरासत मात्र वह नहीं जो हमें पुरखों से प्राप्त होती है; यह एक पवित्र धरोहर है जिसे नियति कुछ समय के लिए हमारे हाथों में सौंपती है। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने सत्कर्मों से इसे और अधिक सुदृढ़ करें, समृद्ध बनाएं और अंततः पूर्ण विश्वास और श्रद्धा के साथ आने वाली पीढ़ियों के संरक्षकों को सौंप दें।
जय मेवाड़! 🙏
The Maharana of Mewar Charitable Foundation, established by HlH Maharana Bhagwat Singh Ji Mewar, instituted the Maharana Mewar Awards in 1980 as a living tribute to the enduring values of Mewar— a spirit rooted in service, philanthropy and the humble dignity of duty.
For those entrusted with this legacy, the journey has always been both a privilege and a profound responsibility. One often reflects upon the example set by ones father, HlH Shriji Huzur Arvind Singh Ji Mewar, who carried this sacred trust with quiet strength, grace and unwavering humility. Through his life he reminds us that heritage was not merely to be remembered, but to be lived through service, commitment and responsibility.
Even today, one continues to be guided by that same sense of pride, duty and reverence.
This year carried a particularly poignant significance. For the first time, in honour of his life, the ‘Maharana Arvind Singh Mewar Award’ was introduced. It stands as a tribute to the ideals he embodied and the values he upheld with unwavering conviction. Though he is no longer present in person, as his son one always feels his presence and guiding light. In spirit he remains by ones side and will forever be a part of this ceremony, just as he was throughout his life, committed to celebrating service, honour and the enduring legacy of Mewar.
The Maharana Mewar Awards does more than preserve the heritage of Mewar. Through the work of the Maharana of Mewar Charitable Foundation they recognise and honour individuals whose courage, compassion and perseverance enrich society and uplift the human spirit. Each award celebrates a life of purpose and reminds us that the truest legacy is created through service to others.
Legacy is never merely something inherited. It is a sacred responsibility placed in our hands for a moment in time. It is our duty to nurture, strengthen and enrich it with our own actions before we entrust it, with faith and humility, to the custodians that follow.
Jai Mewar! 🙏
Description Courtesy of - Shriji Huzur Dr. Lakshyaraj Singh Mewar