24/05/2026
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संगठनात्मक अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से परामर्श के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल जी की अनुमति से ऐसे 28 पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके संगठनात्मक दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है, जो जिला परिषद चुनावों में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं।