Sandiksha Parivar Ftr Hqrs SSB Tezpur

Sandiksha Parivar Ftr Hqrs SSB Tezpur Frontier Hqrs SSB Tezpur

दिनांक 19 अगस्त 2026 को सीमांत मुख्यालय, तेजपुर में संदीक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया...
20/08/2026

दिनांक 19 अगस्त 2026 को सीमांत मुख्यालय, तेजपुर में संदीक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संदीक्षा सदस्याओं द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, T**z Queen प्रतियोगिता एवं Ramp walk का आयोजन किया गया। संदीक्षा सदस्याओं ने उत्साह एवं उमंग के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी रचनात्मकता, कला-कौशल और प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को संदीक्षा अध्यक्षा द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं नारी शक्ति के उत्सव का सुंदर प्रतीक रहा।
#हरियालीतीज #तीजमहोत्सव #संदीक्षा #तेजपुर #महिला_सशक्तिकरण #नारीशक्ति #भारतीयसंस्कृति #हरियालीतीज2026

दिनांक 03 अगस्त 2026 सोनितपुर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर संदीक्षा, सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, तेजपुर एवं सामाजिक...
05/08/2026

दिनांक 03 अगस्त 2026 सोनितपुर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर संदीक्षा, सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, तेजपुर एवं सामाजिक संस्थान-Defenders & Defenders for blood, के संयुक्त तत्वाधान में मारवाड़ी धर्मशाला, तेजपुर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री बिश्वजीत कुमार पाल, महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, तेजपुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती निधि गुप्ता, संदीक्षा अध्यक्षा, डॉ. राकेश कुमार भारतीय, कमांडेंट (चिकित्सा), संयुक्त अस्पताल सलोनीबाड़ी, श्री मनीष बाछिल, कमांडेंट (संचार), सीमांत मुख्यालय तेजपुर, श्री जय गोपाल नामासुद्रा, द्वितीय कमान अधिकारी, अन्य अधिकारीगण, बलकार्मिक, संदीक्षा सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री बिश्वजीत कुमार पाल, महानिरीक्षक, सीमांत तेजपुर ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल अपने ध्येय वाक्य "सेवा, सुरक्षा एवं बंधुत्व" के अनुरूप सीमा सुरक्षा के साथ-साथ जनकल्याण एवं सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता है। ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के साथ विश्वास, सहयोग एवं आत्मीयता के संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करना है, ताकि आमजन का सशस्त्र सीमा बल के प्रति विश्वास निरंतर बना रहे एवं जनसाधारण के लिये प्रेरणा स्रोत बने । उन्होंने युवाओं एवं आम नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर मानवता की कोई सेवा नहीं हो सकती।

इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के सीमान्त मुख्यालय, तेजपुर,68 वाहिनी ,संयुक्त अस्पताल और प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र ,सलोनीबारी
के कुल 87 बलकर्मियों ने बड़े उत्साह के साथ रक्तदान कर मानव जीवन की रक्षा हेतु अपना अमूल्य योगदान दिया। संदीक्षा सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए समाज के प्रति अपनी सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट परिचय दिया।








16/07/2026
दिनांक 13/07/2026 को सीमांत मुख्यालय, तेजपुर के आवासीय परिसर बरिकाचुबरी में संदीक्षा सदस्याओं के लिए एक ब्यूटिशियन कौशल ...
15/07/2026

दिनांक 13/07/2026 को सीमांत मुख्यालय, तेजपुर के आवासीय परिसर बरिकाचुबरी में संदीक्षा सदस्याओं के लिए एक ब्यूटिशियन कौशल विकास कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में संदीक्षा सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सदस्याओं के कौशल विकास, आत्मनिर्भरता तथा स्वरोज़गार की संभावनाओं को बढ़ावा देना था। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को सौंदर्य एवं व्यक्तित्व संवर्धन से संबंधित विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह आयोजन संदीक्षा सदस्याओं के आत्मविश्वास को सशक्त बनाने तथा उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक एवं प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जून 2026 को सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, तेजपुर के कार्यालय तथा आवासीय पर...
05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जून 2026 को सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, तेजपुर के कार्यालय तथा आवासीय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा प्रकृति के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर श्री बिश्वजीत कुमार पाल, महानिरीक्षक सीमान्त मुख्यालय, तेजपुर, उपस्थित अधिकारीगण, संदीक्षा सदस्याओं एवं बलकार्मिकों द्वारा उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया गया |


Address

Ftr Hqrs SSB Tezpur
Tezpur
784001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sandiksha Parivar Ftr Hqrs SSB Tezpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share