Lostu Badiyargarh

Lostu Badiyargarh Follow us on
Twitter www.twitter.com/lostubadiyar
Instagram www.instagram.com/lostubadiyargarh landmark & historical place

लोस्तू-बड़ियारगढ़ और ग्राम देवगढ़ी के लिए इससे गर्व की बात क्या होगी कि हमारे बीच का एक युवा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्या...
10/09/2026

लोस्तू-बड़ियारगढ़ और ग्राम देवगढ़ी के लिए इससे गर्व की बात क्या होगी कि हमारे बीच का एक युवा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष पद की दौड़ में है।
मेरे सहपाठी और मित्र के हिमांशु भंडारी को मेरा समर्थन सिर्फ दोस्ती, पहचान या अपने क्षेत्र का होने के कारण नहीं है।

समर्थन इसलिए है क्योंकि हिमांशु पढ़े-लिखे हैं, प्रतिभाशाली हैं, शोधार्थी हैं, जुझारू हैं और छात्रों की आवाज़ बनने का माद्दा रखते हैं।
घण्डियाळ देवता की भूमि का यह बेटा अब विश्वविद्यालय के मंच पर हमारे क्षेत्र की पहचान भी लेकर खड़ा है।

तो दोस्तों, शुभचिंतकों और तमाम छात्र छात्राओं—
इस बार सिर्फ-अपना समर्थन दीजिए...

एक नई आवाज़ को ताकत दीजिए।
एक योग्य युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाइए।
क्योंकि इस बार बात सिर्फ चुनाव की नहीं,
एक नई सोच को चुनने की है।
‘जय हो’ छात्र संगठन
अध्यक्ष पद — हिमांशु भंडारी
🙏

नमस्कार,मैं आपको Basic Shiksha Foundation (NGO) के बारे में संक्षेप में जानकारी देना चाहता हूँ।Basic Shiksha Foundation ...
08/07/2026

नमस्कार,

मैं आपको Basic Shiksha Foundation (NGO) के बारे में संक्षेप में जानकारी देना चाहता हूँ।

Basic Shiksha Foundation एक सामाजिक संस्था है, जो विद्यार्थियों के शिक्षा, छात्रवृत्ति, करियर मार्गदर्शन, कौशल विकास एवं शैक्षणिक सहायता के क्षेत्र में कार्य करती है। हमारा उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है, ताकि आर्थिक या अन्य कारणों से किसी की शिक्षा प्रभावित न हो।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

हमारी NGO से जुड़ने के लिए कोई भी छात्र-छात्रा हमारी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वयं अपना रजिस्ट्रेशन कर सकता/सकती है।

आधिकारिक वेबसाइट:
https://www.basicshikshango.com/

रजिस्ट्रेशन करते समय प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अलग (Unique) ईमेल आईडी होना अनिवार्य है। इसका कारण यह है कि हमारी सभी OTP प्रक्रियाएँ एवं आवश्यक सत्यापन केवल ईमेल के माध्यम से किए जाते हैं। एक मोबाइल नंबर से एक से अधिक विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है, लेकिन प्रत्येक विद्यार्थी की ईमेल आईडी अलग होना आवश्यक है।

यह व्यवस्था विद्यार्थियों की डेटा सुरक्षा, गोपनीयता (Privacy) तथा OTP से संबंधित किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी (Scam) से सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाई गई है।

वर्तमान में हमारी संस्था का कोई मोबाइल ऐप उपलब्ध नहीं है। सुरक्षा एवं गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए सभी सेवाएँ केवल हमारी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संचालित की जाती हैं।

---

छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी

हमारे साथ पंजीकृत प्रत्येक विद्यार्थी छात्रवृत्ति एवं अन्य योजनाओं के लिए पात्र होता है। संपूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी रखी जाती है।

विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि सीधे NGO Wallet में प्रदर्शित एवं जमा की जाती है। विद्यार्थी अपनी ईमेल आईडी से वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने NGO Wallet, छात्रवृत्ति की जानकारी एवं अन्य सुविधाओं का विवरण देख सकते हैं।

जहाँ तक उच्च शिक्षा (Higher Education) हेतु कॉलेज स्तर की छात्रवृत्ति का प्रश्न है, उसके लिए सीमित संख्या में विद्यार्थियों का चयन निर्धारित नियमों एवं काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर किया जाता है।

---

विद्यार्थियों के लिए अन्य गतिविधियाँ

समय-समय पर संस्था द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ, प्रशिक्षण कार्यक्रम, करियर मार्गदर्शन, जागरूकता अभियान, सेमिनार एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

---

सुरक्षा शुल्क (Security Deposit)

रजिस्ट्रेशन के समय ₹101 का सुरक्षा शुल्क (Security Deposit) लिया जाता है, जो विद्यार्थी के NGO Wallet में सुरक्षित रखा जाता है। यह राशि विद्यार्थी की शिक्षा पूर्ण होने अथवा संस्था से जुड़े रहने की अवधि तक सुरक्षा राशि के रूप में सुरक्षित रहती है।

विद्यार्थी को छात्रवृत्ति के रूप में प्राप्त राशि अपने स्वयं के बैंक खाते अथवा माता-पिता के बैंक खाते में निकालने की सुविधा उपलब्ध होती है। केवल ₹101 की सुरक्षा राशि संस्था के नियमों के अनुसार NGO Wallet में सुरक्षित रखना आवश्यक होता है।

---

आवश्यक निर्देश

रजिस्ट्रेशन करते समय विद्यार्थी अपनी सभी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी सही, पूर्ण एवं सत्य भरें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

---

सहायता एवं संपर्क

यदि आपको किसी भी प्रकार की जानकारी, सहायता या मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, तो आप हमारी आधिकारिक हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

कॉल सेंटर:
+91 8448478164

ईमेल:
[email protected]

---

NGO की सत्यता कैसे जाँचें?

यदि आप हमारी संस्था की वैधता (Authenticity) की पुष्टि करना चाहते हैं, तो नीति आयोग (NITI Aayog) के NGO DARPAN पोर्टल पर जाकर हमारी संस्था का सत्यापन कर सकते हैं।

NGO DARPAN Portal:
https://ngodarpan.gov.in/

---

अधिक जानकारी के लिए

Basic Shiksha Foundation की आधिकारिक वेबसाइट:
https://www.basicshikshango.com/

यदि आपके मन में कोई भी प्रश्न हो, तो आप हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी देख सकते हैं या हमारे कॉल सेंटर से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

Basic Shiksha Foundation (NGO)

"हमारा उद्देश्य केवल छात्रवृत्ति प्रदान करना नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षा, मार्गदर्शन, अवसर एवं बेहतर भविष्य से जोड़ना है।"

NOTE :- रजिस्ट्रेशन के समय

refferd by (if any) वाले कॉलम में SHUBHAM BHANDARI अवश्य लिखें। ताकि आपको भविष्य में किसी भी सहायता के लिए आपको उत्तराखंड की टीम में ही सम्पर्क रहे ।।।
रजिस्ट्रेशन संबधित अधिक जानकारी हेतु
+917018814833 पर संपर्क करें।।

एक क्रांतिकारी युग का आज समापन हो गया।अभी-अभी अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ है। उत्तराखंड क्रांति दल के...
25/11/2025

एक क्रांतिकारी युग का आज समापन हो गया।

अभी-अभी अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ है। उत्तराखंड क्रांति दल के नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री दिवाकर भट्ट जी का उनके निवास पर निधन हो गया।
हम सबको यह आशा थी कि वे स्वास्थ्य लाभ लेकर पुनः हमारे बीच आएंगे और नई पीढ़ी को अपना मार्गदर्शन और आशीर्वाद देंगे। उनके जाने से एक क्रांतिकारी युग का अंत हो गया है।
आज उत्तराखंड ने अपना एक सच्चा क्रांतिकारी बेटा खो दिया। यह क्षति न केवल उत्तराखंड क्रांति दल के लिए बल्कि पूरे राज्य के लिए अपूर्णीय है।
दिवाकर भट्ट जी का योगदान, संघर्ष और समर्पण सदैव याद रखा जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति दें।
ॐ शांति
#दिवाकरभट्ट

Address

Tehri-Garhwal

Telephone

9627402535

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lostu Badiyargarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share