13/09/2024
सदस्यता अभियान को लेकर तारानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, जिलाध्यक्ष श्री बसंत शर्मा और विधानसभा संयोजक श्री राकेश जांगिड़ ने ली बैठक।
आज तारानगर की चौधरी धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई जिसमें सदस्यता अभियान की गति को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष श्री बसंत शर्मा ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सदस्यता अभियान के तहत तारानगर विधानसभा में सर्वाधिक सदस्य बनाने हेतु मंत्र दिया तथा सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने की बात कही।
जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को सदस्यता अभियान का लक्ष्य दिया।
सदस्यता अभियान विधानसभा संयोजक राकेश जांगिड़ ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का रेफरल कोड बताते हुए राठौड़ साहब के सान्निध्य में सर्वाधिक सदस्य बनाने हेतु आह्वान किया और कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान को सफल बनाने के संबंध में जानकारी दी।
जिला संयोजक अभिषेक चोटिया ने चूरु जिले को सम्पूर्ण राजस्थान में अव्वल बनाने की बात कही।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र काछवाल, श्री नरेश सहारण, अजीतसिंह राठौड़, महावीर पूनियां, जमरदीन तैली, मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा, रणजीत सिंह तंवर, मो.तैयब, राकेश शर्मा, जुगल सिंह शेखावत, मातुसिंह राठौड़, गुलाब कंवर, अनूप खंडेलवाल, शिवकुमार शर्मा समेत अनेक मौजूद रहे।
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Rajasthan BJP Churu BJP Taranagar Bhajanlal Sharma Madan Rathore Rajendra Rathore Devendra Jhajharia Rakesh Jangir Basant Sharma