Sangh Sanwad sansthapak

Sangh Sanwad sansthapak तेरापंथ धर्मसंघीय समाचार-संप्रेषण का उपक्रम

आचार्य महाश्रमण वाणी                                      #संघ_संवाद
02/06/2026

आचार्य महाश्रमण वाणी
#संघ_संवाद

02/06/2026

📝 महाप्रज्ञ वाणी
प्रस्तुति - अमृतवाणी
प्रसारक -♦️ संघ संवाद♦️
#संघ_संवाद mahaprgay

02/06/2026

📝 व्यक्तिगत जीवन में संयम रखना चाहिए - सुनिए पूज्य प्रवर के मुखारबिंद से
02 जून 2026
प्रस्तुति~अमृतवाणी
#संघ_संवाद #तेरापंथ #संघ_संवाद

📝  आज के मुख्य प्रवचन कार्यक्रम की मनमोहक झलकियांयोग क्षेम वर्ष प्रवास स्थल - जैन विश्व भारती, लाडनूं, राजस्थान दिनांक -...
02/06/2026

📝 आज के मुख्य प्रवचन कार्यक्रम की मनमोहक झलकियां

योग क्षेम वर्ष प्रवास स्थल - जैन विश्व भारती, लाडनूं, राजस्थान

दिनांक - 02 जून 2026

प्रस्तुति -♦️ संघ संवाद ♦️
#तेरापंथ #संघ_संवाद

📝  साधना के लिए आवश्यक है आहार संयम : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण -शांतिदूत ने ‘विगय सेवन में हो विवेक’ विषय को किया ...
02/06/2026

📝 साधना के लिए आवश्यक है आहार संयम : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

-शांतिदूत ने ‘विगय सेवन में हो विवेक’ विषय को किया विवेचित

02.06.2026, मंगलवार, लाडनूं :

जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ की राजधानी के रूप में ख्यात लाडनूं की धरा पर स्थित जैन विश्व भारती में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, अखण्ड परिव्राजक, अहिंसा यात्रा प्रणेता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी तेरापंथ धर्मसंघ का दूसरा योगक्षेम वर्ष सुसम्पन्न कर रहे हैं। आचार्यश्री की उपस्थिति से पूरी लाडनूं नगरी मानों धर्म नगरी बनी हुई है। देश-विदेश से श्रद्धालु अपने आराध्य की मंगल सन्निधि में उपस्थित होकर दर्शन, सेवा व उपासना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस योगक्षेम वर्ष में अनेकानेक आध्यात्मिक गतिविधियों का संचालन हो रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसका लाभ उठा रहे हैं।

मंगलवार को प्रातःकालीन मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम के दौरान सुधर्मा सभा में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने आज के निर्धारित विषय ‘विगय सेवन में हो विवेक’ को विवेचित करते हुए कहा कि साधना के क्षेत्र में तपस्या का भी महत्त्व है। तपः कर्म के द्वारा कर्म निर्जरा होने का सिद्धांत है। एक दृष्टि से देखें तो तपस्या और निर्जरा अलग-अलग हैं। तपस्या कारण है और निर्जरा उसका कार्य है। कारण अलग चीज और कार्य अलग चीज है। इस प्रकार तपस्या और निर्जरा में कार्य-कारण का संबंध है, किन्तु जहां कार्य-कारण में अभेद की स्थापना कर दी जाए वहां तपस्या के बारह भेद निर्जरा के बारह भेद हो जाते हैं। साधु के जीवन में भी तप का अपना स्थान होता है। जितना संभव हो, तपस्या चलनी चाहिए। तपस्या के अनेक आयाम हैं। साधु के जीवन में तपस्या करने का प्रयास होना ही चाहिए। अनशन, ऊनोदरी, भीक्षाचरी और रस परित्याग अनाहार से जुड़े हुए तप हैं। रस परित्याग उनमें से एक है।

साधना के क्षेत्र में आहार संयम का अच्छा स्थान है। साधना करनी है तो भोजन का विवेक व संयम होना चाहिए। आहार के सेवन में भी विवेक का होना बहुत अपेक्षित होता है। सभी आदमी के जीवन में आहार के प्रति संयम सभी के जीवन में रहना चाहिए। आदमी को ऊनोदरी भी रखने का प्रयास करना चाहिए। हल्का भूख रहे अथवा खाने में अल्पता का क्रम होता है तो साधना और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी सुविधा प्राप्त हो सकती है। इसके लिए आदमी को ऊनोदरी करने का प्रयास करना चाहिए। आहार में क्या ग्रहण करना है और क्या ग्रहण नहीं करना, इसका विवेक रखने का प्रयास होना चाहिए। दूध-दही को विगय कहा गया है। इनके सेवन में भी संयम रखने का प्रयास होना चाहिए। ज्यादा खाने से एकबार शरीर में कठिनाई हो अथवा न हो, किन्तु कई बार इससे साधना में बाधा जरूर उत्पन्न हो जाती है। इसलिए आदमी को आहार, पानी, विगय आदि में संयम रखने का प्रयास होना चाहिए।

गृहस्थों को भी अपने आहार-पानी में संयम और शुद्धता रखने का प्रयास होना चाहिए। श्रावक-श्राविकाओं को नॉनवेज से दूरी बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। दूध-दही अथवा इनसे बड़ी हुई चीजों के सेवन से भी बचने का प्रयास करना चाहिए। यह मानों तपस्या व संयम में एक विशेष प्रयोग की बात हो सकती है। दूध और दही खाने वाले खा सकते हैं, किन्तु उनके प्रयोग में संयम रखने का प्रयास करना चाहिए। अनाहार के संदर्भ में जितना तपाराधना होता रहे, ऐसा प्रयास करना चाहिए। भोजन लेना भी होता है, किन्तु कितनी मात्रा और किस तरह लेना चाहिए, इसका विवेक होना भी आवश्यक होता है। साधना व स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आहार संयम, विगय वर्जन आदि के संदर्भ में विवेक व संयम रखने का प्रयास करना चाहिए।

मंगल प्रवचन के उपरान्त मुनि जम्बूकुमारजी (सरदारशहर) ने वर्तमान आचार्यश्री के युग में हुए अनेक कीर्तिमानों का उल्लेख करते हुए अपनी अभिव्यक्ति दी।

🙏 संप्रसारक🙏
जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा
संघ संवाद संस्थापक बोर्ड सदस्य द्वारा प्रसारित
#तेरापंथ #संघ_संवाद

📝  आज के मुख्य प्रवचन कार्यक्रम की मनमोहक झलकियांयोग क्षेम वर्ष प्रवास स्थल - जैन विश्व भारती, लाडनूं, राजस्थान दिनांक -...
02/06/2026

📝 आज के मुख्य प्रवचन कार्यक्रम की मनमोहक झलकियां

योग क्षेम वर्ष प्रवास स्थल - जैन विश्व भारती, लाडनूं, राजस्थान

दिनांक - 02 जून 2026

प्रस्तुति -♦️ संघ संवाद ♦️
#तेरापंथ #संघ_संवाद

📝 अहमदाबाद - महावीर कुमार ढेलडीया उत्तर सभा अध्यक्ष चयनित                #तेरापंथ  #संघ_संवाद
02/06/2026

📝 अहमदाबाद - महावीर कुमार ढेलडीया उत्तर सभा अध्यक्ष चयनित
#तेरापंथ #संघ_संवाद

📝 पर्वत पाटीया - संजय बोहरा सभा अध्यक्ष चयनित                #तेरापंथ  #संघ_संवाद
02/06/2026

📝 पर्वत पाटीया - संजय बोहरा सभा अध्यक्ष चयनित
#तेरापंथ #संघ_संवाद

📝 हासन - टीपीएफ की वार्षिक साधारण सभा आयोजित                #तेरापंथ  #संघ_संवाद
02/06/2026

📝 हासन - टीपीएफ की वार्षिक साधारण सभा आयोजित
#तेरापंथ #संघ_संवाद

Address

Surat
395007

Telephone

+919638112591

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sangh Sanwad sansthapak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sangh Sanwad sansthapak:

Share