Ramswarup azaad fan's club

  • Home
  • Ramswarup azaad fan's club

Ramswarup azaad fan's club प्रदेश उपाध्यक्ष भीम आर्मी छत्तीसगढ़।

भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ का #सदस्यता_महाअभियान_2026 का शुभारंभ प्रदेश संयोजक माननीय दिनेश आजाद जी के नेतृत्व म...
12/06/2026

भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ का
#सदस्यता_महाअभियान_2026 का शुभारंभ प्रदेश संयोजक माननीय दिनेश आजाद जी के नेतृत्व में प्रदेश की राजधानी रायपुर से किया गया। अभियान के प्रथम चरण में धरसिंवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खरोरा नगर पंचायत में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया तथा आयोजित मंचीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, सामाजिक न्याय, शिक्षा, भाईचारे एवं संवैधानिक अधिकारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।
सम्मानित साथियों,
यह सदस्यता महाअभियान 2026 केवल सदस्य बनाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि बहुजन समाज की एकता, संगठन और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह अभियान छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, ब्लॉक, नगर एवं गांव तक पहुंचाया जाएगा।
अतः सभी जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सदस्यता अभियान की तैयारी सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर इस अभियान को सफल बनाएं।
संगठन मजबूत होगा, तभी समाज मजबूत होगा।
जय भीम!
जय संविधान!
जय भारत!
#सदस्यता_महाअभियान_2026 #जयभीम #जयसंविधान #छत्तीसगढ़ #बहुजन_एकता

*जन चौपाल एवं आवश्यक बैठक सूचना*भीम आर्मी भारत एकता मिशन, छत्तीसगढ़जिला इकाई – सक्तीजिला सक्ती के समस्त पदाधिकारीगण, कार...
06/06/2026

*जन चौपाल एवं आवश्यक बैठक सूचना*
भीम आर्मी भारत एकता मिशन, छत्तीसगढ़
जिला इकाई – सक्ती
जिला सक्ती के समस्त पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता साथियों एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों को सूचित किया जाता है कि आम जनता की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को सुनने तथा उनके समाधान हेतु संगठन द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।
इस जन चौपाल में क्षेत्र की जनसमस्याओं, सामाजिक मुद्दों, ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन की आगामी रणनीति एवं सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। आम नागरिक अपने क्षेत्र की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को संगठन के समक्ष रख सकते हैं।
जन चौपाल बैठक का विवरण
📍 *दिनांक : 07 जून 2026 (रविवार)*
📍 *स्थान : सतनाम भवन, मालखरौदा*
🕑 *समय : दोपहर 02:00 बजे से*
आप सभी क्षेत्रवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संगठन के साथियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जन चौपाल को सफल बनाएं तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती प्रदान करें।
आयोजक
भीम आर्मी भारत एकता मिशन
जिला इकाई – सक्ती

नेतृत्वकर्ता- रामस्वरूप महिलांगे (आजाद भैया)
प्रदेश उपाध्यक्ष
भीम आर्मी छत्तीसगढ़।

17/05/2026

हम इस देश में केवल संविधान का राज चाहते हैं।
ऐसा राज, जिसमें समता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व केवल किताबों के शब्द न हों, बल्कि धरातल की सच्चाई बनें।
भारतीय संविधान लागू हुए सत्तर वर्ष से अधिक हो चुके हैं, फिर भी
अनुच्छेद 17 के अंतर्गत अस्पृश्यता के उन्मूलन का जो संकल्प लिया गया था,
उसकी वास्तविक अनुभूति आज भी समाज के वंचित वर्गों तक पूरी तरह नहीं पहुँच पाई है।
कानून की पंक्तियाँ आगे बढ़ चुकी हैं,
परंतु सामाजिक व्यवहार अब भी पीछे अटका हुआ है।
हर कदम पर भेदभाव,
हर मोड़ पर असमानता,
और हर दिन सम्मान के लिए संघर्ष —
यह सच्चाई आज भी हमारे समाज का हिस्सा है।
हम किसी विशेष अधिकार की नहीं,
सिर्फ संविधान प्रदत्त समान अधिकारों की मांग कर रहे हैं।
अब समय आ गया है कि संविधान केवल कागज़ों में नहीं,
बल्कि समाज के व्यवहार में दिखाई दे।
✊ जय भीम | जय संविधान | जय भारत 🇮🇳

#

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ramswarup azaad fan's club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share