06/07/2021
यह बड़े हर्ष की बात है कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए दसवीं के परीक्षा परिणाम में सुंदरनगर पुलिस थाना में तैनात हेड कांस्टेबल ललित कुमार की बेटी उमंग ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी दसवीं के परीक्षा परिणाम में 700 में 699 अंक प्राप्त किए हैं।
बिटिया उमंग की इस उपलब्धि से मंडी पुलिस के पुलिस थाना सुंदरनगर में तैनात पुलिस कर्मचारी अपने आप को गौरवान्वित महसुस कर रहे हैं । इस खुशी के उपलक्ष्य पर उप-मण्डल पुलिस अधिकारी श्री गुरुबचन सिंह जी, पुलिस उप-अधीक्षक सुंदरनगर के साथ उमंग के पिता ललित कुमार और माता चेतन लता ने बिटिया को मिठाई खिलाकर उसे आर्शीवाद दिया। इसके साथ ही उप-मण्डल पुलिस अधिकारी श्री गुरुबचन सिंह जी, पुलिस उप-अधीक्षक सुंदरनगर द्वारा बिटिया को समृति चिन्ह और 5100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया ।
पुलिस थाना सुन्दरनगर के सभी पुलिस कर्मचारियों की तरफ से बिटिया उमंग व उमंग के पिता ललित कुमार और माता चेतन लता को उमंग की इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं तथा हम सभी यही कामना करते है कि बिटिया उमंग अपने जीवन में निर्धारित किए गए लक्ष्य को प्राप्त करके अपने परिवार व पुलिस परिवार का नाम रोशन करे ।