IEC Sriganganagar

IEC Sriganganagar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from IEC Sriganganagar, Government Organization, CMHO Office, Sri Ganganagar.
(1)

The official platform of Health Department SriGanganagar to make the public aware about health and all the services/schemes/programs of Medical and Health Department and to create updates/awareness about the orders/instructions of District Administration

एक छोटी सी लापरवाही, महीनों की परेशानी का कारण बन सकती है। टीबी की दवा का कोर्स अधूरा छोड़ने से बीमारी और अधिक गंभीर रूप...
02/06/2026

एक छोटी सी लापरवाही, महीनों की परेशानी का कारण बन सकती है। टीबी की दवा का कोर्स अधूरा छोड़ने से बीमारी और अधिक गंभीर रूप ले सकती है। इसलिए बेहतर स्वास्थ्य और टीबी-मुक्त जीवन के लिए दवा नियमित रूप से लें और उपचार पूरा करें।

सम्पूर्ण इलाज ही टीबी पर पूर्ण विजय का सबसे प्रभावी तरीका है।

#टीबी_हारेगा_देश_जीतेगा

👶 शुरू हुआ  #विटामिन_ए अनुपूरण अभियान! 👶जिले बच्चों को कुपोषण से बचाने और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) को बढ़ाने...
02/06/2026

👶 शुरू हुआ #विटामिन_ए अनुपूरण अभियान! 👶
जिले बच्चों को कुपोषण से बचाने और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) को बढ़ाने के लिए विटामिन ए अभियान की शुरुआत हो चुकी है।
📌 अभियान से जुड़ी मुख्य बातें:
🎈 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चे शामिल।
🎈उम्र के अनुसार विटामिन ए की सिरप पिलाई जाएगी।
🎈आपके नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों और उप-स्वास्थ्य केंद्रों पर।
💡 विटामिन ए क्यों है जरूरी ?
👀 बच्चों की आंखों की रोशनी बढ़ाता है और रतौंधी (Night Blindness) से बचाता है।
🛡️ शरीर की इम्युनिटी मजबूत कर संक्रामक बीमारियों से लड़ता है।
🌱 बच्चों के शारीरिक विकास में बेहद मददगार है।
#अपील: सभी माता-पिता और अभिभावकों से निवेदन है कि अपने 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आंगनवाड़ी ले जाएं और विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलाएं।

#विटामिन_ए_अभियान CMO Rajasthan Government of Rajasthan Bhajanlal Sharma Ministry of Health and Family Welfare, Government of India DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan National Health Portal, INDIA National Health Authority

01/06/2026

📢 #घुटनों_का_दर्द ... इन दिनों यह समस्या बेहद आम हो चुकी है। चिंता की बात यह है कि अब यह सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि जिला अस्पताल में हर दिन हड्डी रोग से संबंधित करीब 400 से अधिक मरीज आते हैं।
आखिर क्यों वक्त से पहले कमजोर हो रहे हैं हमारे घुटने ? क्या हैं इसके मुख्य कारण और हमें क्या सावधानियां बरतनी चाहिए ?
इन सभी महत्वपूर्ण सवालों के सटीक और वैज्ञानिक जवाब दे रहे हैं:
👉 डॉ. सुमित पेंसिया (हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ, राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय, श्रीगंगानगर)
🤝 एक छोटा सा प्रयास, बदल सकता है किसी की जिंदगी!
नीचे दिए गए वीडियो को पूरा अवश्य देखें और डॉ. सुमित पेंसिया जी के परामर्श को अपने जीवन में अपनाएं।
#विशेष_अपील :- इस वीडियो को Share जरूर करें ताकि आपके परिवार, मित्र और श्रीगंगानगर का हर नागरिक इस समस्या के प्रति जागरूक हो सके और स्वस्थ जीवन जी सके।


Narendra Modi Sumit Pensia
CMO Rajasthan Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Bhajanlal Sharma Government of Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan National Health Portal, INDIA

इस गर्मी, सेहत से समझौता क्यों?जब प्राकृतिक पेय हैं आपके साथ।.... ये न केवल शरीर को ठंडा रखते हैं,बल्कि आपको रखते हैं अं...
01/06/2026

इस गर्मी, सेहत से समझौता क्यों?
जब प्राकृतिक पेय हैं आपके साथ।.... ये न केवल शरीर को ठंडा रखते हैं,
बल्कि आपको रखते हैं अंदर से मजबूत और ताज़गी से भरपूर 🌿

विद्युत विभाग से संबंधित...जनहित में जारी।
31/05/2026

विद्युत विभाग से संबंधित...
जनहित में जारी।

 #नशामुक्त समाज, खुशहाल  #राजस्थान ... #विश्व_तंबाकू_निषेध_दिवस के इस अवसर पर, आइए हम सब मिलकर स्वयं को और अपने समाज को ...
31/05/2026

#नशामुक्त समाज, खुशहाल #राजस्थान ...
#विश्व_तंबाकू_निषेध_दिवस के इस अवसर पर, आइए हम सब मिलकर स्वयं को और अपने समाज को इस गंभीर व्यसन से मुक्त कराने का दृढ़ संकल्प लें। याद रखें, आपकी एक सही पहल न केवल आपके जीवन को सुरक्षित करेगी, बल्कि आपके परिवार की खुशियों को भी नई उड़ान देगी।

सजग बनें, तंबाकू को त्यागें और एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma Government of Rajasthan

स्वस्थ जीवन की शुरुआत, तंबाकू मुक्त जीवन के साथ!🚭 तंबाकू मुक्त जीवन अपनाएं और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। निकोटिन ...
30/05/2026

स्वस्थ जीवन की शुरुआत, तंबाकू मुक्त जीवन के साथ!
🚭 तंबाकू मुक्त जीवन अपनाएं और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। निकोटिन से मुक्ति पाएं, स्वाद और गंध की क्षमता में सुधार महसूस करें। साथ हीं अपने ह्रदय और फेफड़ों को सुरक्षित रखें।

DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma Government of Rajasthan Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

🍃 स्वाद भी, गर्मी से राहत भी!🌿 जब गर्मी अपनी चरम सीमा पर हो, तब शरीर को सिर्फ ठंडक नहीं, सही देखभाल की भी जरूरत होती है।...
30/05/2026

🍃 स्वाद भी, गर्मी से राहत भी!
🌿 जब गर्मी अपनी चरम सीमा पर हो, तब शरीर को सिर्फ ठंडक नहीं, सही देखभाल की भी जरूरत होती है। बेल का शरबत प्राकृतिक ठंडक देने के साथ-साथ बेहतर पाचन और शरीर की ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद करता है। तो क्यों न इस भीषण गर्मी में पारंपरिक स्वाद के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। 🌿

29/05/2026

🌸 स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार 🌸
#मासिक_धर्म (Periods) कोई शर्म की बात नहीं, बल्कि हर महिला के जीवन का एक सामान्य और बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। लेकिन आज भी, खासकर हमारे ग्रामीण इलाकों में, #जागरूकता की कमी के कारण कई महिलाएं गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाती हैं।
इस #चुप्पी को तोड़ना और सही जानकारी फैलाना बेहद ज़रूरी है 🙋
इसी उद्देश्य से, आज हमारे #श्रीगंगानगर मेडिकल कॉलेज की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सिमरन सिंगल हमें मासिक धर्म स्वच्छता ( ) से जुड़ी कुछ बेहद महत्वपूर्ण और जरूरी जानकारियां दे रही हैं।

🤝 आप सभी से अनुरोध है कि इस वीडियो को Share अवश्य करें ताकि हमारे जिले की ही नहीं, बल्कि राज्य की हर एक महिला और बेटी जागरूक बन सके।
🙏आइए मिलकर कदम बढ़ाएं, झिझक मिटाएं और हर महिला को स्वस्थ बनाएं।
जागरूक बनें, स्वस्थ रहें 🙏

CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan National Health Portal, INDIA Diya Kumari Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Government of Rajasthan

समय पर जांच और सही इलाज से मलेरिया को हराया जा सकता है।🦟 बार-बार बुखार, ठंड लगना और कमजोरी को नजरअंदाज न करें क्योंकि ये...
29/05/2026

समय पर जांच और सही इलाज से मलेरिया को हराया जा सकता है।🦟
बार-बार बुखार, ठंड लगना और कमजोरी को नजरअंदाज न करें क्योंकि ये मलेरिया के लक्षण हो सकते हैं।
समय रहते जांच और सही इलाज से मलेरिया से बचाव संभव है।

CMO Rajasthan Government of Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Gajendra Singh Khimsar

Address

CMHO Office
Sri Ganganagar
335001

Telephone

+911542445071

Website

https://sriganganagar.rajasthan.gov.in/

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IEC Sriganganagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to IEC Sriganganagar:

Share