Maharaja Gangasingh Ji Dharohar Sanrakshan Sansthan

Maharaja Gangasingh Ji Dharohar Sanrakshan Sansthan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Maharaja Gangasingh Ji Dharohar Sanrakshan Sansthan, Landmark & historical place, Sri Ganganagar.

श्रीगंगानगर अन्ध विद्यालय के स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2026...
27/05/2026

श्रीगंगानगर अन्ध विद्यालय के स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2026 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म श्री' से राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होकर आज उनके पंजाब के रास्ते श्रीगंगानगर पधारने पर ग्राम साधुवाली में ग्रामवासियों और मित्र मण्डली द्वारा स्वागत करके महाराजा गंगासिंह जी का चित्र भेंट किया गया।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Swami Brahmdevji Maharaj Ganganagar Wale

बीकानेर तक ले आए  #सतलुज का पानी और बने कलयुग के भागीरथपिछले महीने  #नहरबंदी के दौरान बीकानेर में पानी के लिए जो हाहाकार...
22/05/2026

बीकानेर तक ले आए #सतलुज का पानी और बने कलयुग के भागीरथ

पिछले महीने #नहरबंदी के दौरान बीकानेर में पानी के लिए जो हाहाकार देखा, तब सहज ही महाराजा #गंगासिंह जी की याद आ गई। अगर वे नहीं होते तो आज इस शहर का क्या होता, इसकी कल्पना भी कठिन है। उन्होंने #छपनिया अकाल का वह भयानक दौर देखा था, जब बीकानेर में लाखों लोग और जीव-जंतु पानी के अभाव में तड़प-तड़प कर मर गए थे। उसी पीड़ा ने उनके भीतर यह संकल्प जगाया कि पंजाब से बीकानेर तक पानी लाना है।

#बीकानेर जिस पानी से अपनी प्यास बुझा रहा है और आने वाले समय में भी बुझाता रहेगा, वह महाराजा गंगा सिंह जी की दूरदृष्टि और संघर्ष का परिणाम है। आखिर बीकानेर में आई “गंगा” यानी #गंगनहर, और उसके #भागीरथ बने हमारे महाराजा गंगा सिंह जी। शायद इसी कारण उनका नाम भी “गंगा” था। वे बीकानेर के लिए किसी महापुरुष से कम नहीं थे।

गंगनहर का उद्घाटन 26 अक्टूबर 1927 को तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन द्वारा श्रीगंगानगर के #शिवपुर हेडवर्क्स पर किया गया था। थार के मरुस्थल में पानी लाकर इस बंजर धरती को हरा-भरा बनाने के कारण ही महाराजा गंगा सिंह जी को “आधुनिक भारत का भागीरथ” कहा जाता है। उस समय महाराजा ने इसके लिए 3,50,000 रूपए खर्च किये

इस शुभ अवसर पर महामना #मदनमोहन मालवीय जी भी बीकानेर पधारे थे। वे कर्मकांड और वैदिक परंपराओं के बड़े विद्वान थे। उन्होंने ही गंगनहर का #पूजन और #वरुणहवन करवाया तथा महाराजा गंगा सिंह जी के साथ बीकानेर की धरती पर पहला हल भी जोता।

आज यह नहर हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बाद में लोकतांत्रिक सरकारों ने इसे पूरे पश्चिमी राजस्थान तक विस्तारित किया और यही गंगनहर आगे चलकर #इंदिरागांधीनहर परियोजना में सम्मलित हो गई.

जय हो बीकानेर की।
जय हो महाराजा गंगा सिंह जी की।

आज हर बीकानेरी को महाराजा गंगा सिंह जी को कम से कम अपने शब्दों में धन्यवाद जरूर देना चाहिए।

राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड श्रीगंगानगर के असिस्टेंट इंजीनियर आशीष जी कोचर को महाराजा गंगासिंह जी धरोहर ...
16/05/2026

राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड श्रीगंगानगर के असिस्टेंट इंजीनियर आशीष जी कोचर को महाराजा गंगासिंह जी धरोहर संरक्षण संस्थान द्वारा सम्मान प्रतीक भेंट किया गया।

श्री रघुवीर जी शर्माअतिरिक्त पुलिस अधिक्षक श्रीगंगानगर को महाराजा गंगासिंह जी धरोहर संरक्षण संस्थान द्वारा सम्मान प्रतीक...
16/05/2026

श्री रघुवीर जी शर्मा
अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक श्रीगंगानगर को महाराजा गंगासिंह जी धरोहर संरक्षण संस्थान द्वारा सम्मान प्रतीक प्रदान किया गया।

श्री विष्णु जी खत्रीपुलिस उपाधीक्षक एससी/ एसटी सैल श्रीगंगानगर को महाराजा गंगासिंह जी धरोहर संरक्षण संस्थान द्वारा सम्मा...
16/05/2026

श्री विष्णु जी खत्री
पुलिस उपाधीक्षक एससी/ एसटी सैल श्रीगंगानगर को महाराजा गंगासिंह जी धरोहर संरक्षण संस्थान द्वारा सम्मान प्रतीक प्रदान किया गया।

राजसी वैभव और गौरव की इस अद्वितीय सभा में, बाएँ से दाएँ विराजमान हैं पालनपुर  के नवाबज़ादा यावर हुसैन ख़ान, पटियाला के म...
26/04/2026

राजसी वैभव और गौरव की इस अद्वितीय सभा में, बाएँ से दाएँ विराजमान हैं पालनपुर के नवाबज़ादा यावर हुसैन ख़ान, पटियाला के महामहिम महाराजा सर भूपिंदर सिंह, जिनकी गोद में बीकानेर के महाराजकुमार विजय सिंह शोभायमान हैं। उनके समीप बीकानेर के पराक्रमी महाराजा सर गंगा सिंह बहादुर, फिर पालनपुर के दीवान नवाब साहब शेर मोहम्मद ख़ान, बीकानेर के महाराजकुमार सरदूल सिंह, और पालनपुर के वाली-अहद नवाबज़ादा तालेय मोहम्मद ख़ान विराजमान हैं।
इनके पीछे, गरिमामयी उपस्थिति में खड़े हैं—पालनपुर के धनियाना के मेजर शुजा-उल-मुल्क मियाँ साहब श्री अहमद ख़ान लोहानी।

महाराजा गंगासिंह जी द्वारा 100 वर्ष पूर्व गंगनहर के नेतावाला हेड पर विश्राम गृह का निर्माण करवाया गया था। इसी हेरिटेज प्...
02/04/2026

महाराजा गंगासिंह जी द्वारा 100 वर्ष पूर्व गंगनहर के नेतावाला हेड पर विश्राम गृह का निर्माण करवाया गया था। इसी हेरिटेज प्रॉपर्टी को डंपिंग यार्ड यानी कचरा प्लांट लगाने का निर्णय बहुत ही गलत है। इसी विरासत को बचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

14/03/2026

महाराजा गंगासिंह जी चौक श्रीगंगानगर की साप्ताहिक नियमित सफाई नगर परिषद श्रीगंगानगर द्वारा शुरू की गई है।

श्रीगंगानगर जिले में यह जो किन्नू की लाइन लगी है सिर्फ गंग नहर के पानी की वजह से है। बीकानेर स्टेट के चूरू बीकानेर में आ...
19/02/2026

श्रीगंगानगर जिले में यह जो किन्नू की लाइन लगी है सिर्फ गंग नहर के पानी की वजह से है। बीकानेर स्टेट के चूरू बीकानेर में आजादी के 75 साल बाद भी असंभव है।

केसर-ए-हिंद, कलियुग के भगीरथ कहे जाने वाले बीकानेर के पूर्व महाराजा गंगा सिंह जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन। एक महान दू...
02/02/2026

केसर-ए-हिंद, कलियुग के भगीरथ कहे जाने वाले बीकानेर के पूर्व महाराजा गंगा सिंह जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।

एक महान दूरदृष्टा जिन्होंने 100 वर्ष पूर्व कम संसाधनों के बावजूद गंग नहर निर्माण करवाई, समाज सुधारक, शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने वाले महाराजा गंगा सिंह जी को आधुनिक निर्माता के रूप में सदैव याद किया जाएगा।
#शिवपुरहेड

Address

Sri Ganganagar
335001

Telephone

+919414465664

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maharaja Gangasingh Ji Dharohar Sanrakshan Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Maharaja Gangasingh Ji Dharohar Sanrakshan Sansthan:

Share