16/08/2022
प्रेस विज्ञप्ति
"म्हारे गांव टीबी न पसारे पांव "
कार्यक्रम का शुभारंभ -15 अगस्त 2022 से किया गया
टीबी मुक्त राजस्थान अभियान के अंतर्गत टीबी मुक्त ग्राम पंचायत में प्रत्येक ब्लॉक में 5 ग्राम पंचायत/ वार्ड चयनित कर टीबी मुक्त ग्राम पंचायत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया । सीएमएचओ डॉ मनमोहन गुप्ता ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग गंगानगर के राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2025 तक राज्य में क्षय उन्मूलन का लक्ष्य अर्जित करने की दिशा में 15 अगस्त 2022 से 24 अप्रैल 2023 तक टीबी मुक्त राजस्थान अभियान के तहत गंगानगर जिले में जिला स्तर पर टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान का 15 अगस्त दोपहर 8:30 बजे कार्यक्रम शुभारंभ किया गया जिसमे डॉ मुकेश मेहता , जिला क्षय अधिकारी डॉ. गुंजन खुगर, शुभारंभ द्वारा किया जाएगा। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए जनप्रतिनिधि,चिकित्साकमी, शिक्षाकर्मी, टीबी चैंपियन एवं आमजन की सहभागिता से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन वह प्रचार प्रसार श्रीगंगानगर जिले में किया जाएगा।