30/08/2026
श्री एस. वेदांतम जी
केरल के कोल्लम में जन्मे श्री एस. वेदांतम जी ने मात्र 16 वर्ष की आयु में वर्ष 1949 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़कर अपने सामाजिक एवं संगठनात्मक जीवन की शुरुआत की।
उन्होंने TVS समूह में लेखाकार के रूप में कार्य किया। इसके बाद अपनी नौकरी छोड़कर वर्ष 1970/1972 में पूर्णकालिक विश्व हिंदू परिषद (VHP) कार्यकर्ता के रूप में अपना जीवन संगठन को समर्पित कर दिया।
वे विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता रहे। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया, जिनमें—
🔹 तमिलनाडु प्रांत संगठन मंत्री
🔹 अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष
🔹 अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष
जैसे महत्वपूर्ण दायित्व शामिल रहे।
उनका जीवन संगठन एवं समाज के प्रति समर्पण, सेवा और निष्ठा की प्रेरणादायी मिसाल रहा।
ॐ शांति 🙏