23/06/2025
भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के अपमान के विरोध में भाजपा दोनों संगठन जिला सिवान पूर्वी एवं पश्चिमी के दोनों जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन हुआ …..
बाबा साहब का चित्र, लालू जी के जन्मदिन के मौके पर उनके पैरों के पास रखा गया, ये बाबा साहब के विचारों, संघर्ष और संविधान का अपमान है। आज तक RJD या लालू परिवार की तरफ से न तो कोई माफीनामा आया, न ही किसी ने इस शर्मनाक कृत्य पर खेद जताया।
बाबा साहब के योगदान को अक्सर RJD और कांग्रेस जैसे दलों ने केवल वोट बैंक की राजनीति में इस्तेमाल किया, पर असली सम्मान कभी नहीं दिया।
भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब को नमन करती है, उन्हें सम्मान देती है चाहे सामाजिक न्याय की बात हो, अनुसूचित वर्गों के अधिकार हों या समान अवसर की गारंटी — भाजपा ने हर मोर्चे पर बाबा साहब के विचारों को जमीन पर उतारा है।
आज का यह धरना केवल विरोध नहीं, एक चेतावनी है उन सभी दलों को जो बाबा साहब के नाम का राजनीतिक प्रयोग तो करते हैं, लेकिन सम्मान देना भूल जाते हैं।
जय भीम — जय भारत
Ranjeet Kumar Dilip Jaiswal