04/09/2026
क्या सच में रामपाल महाराज कबीर या सारे दिन वीडियो देखने का नतीजा, सपने में रामपाल की कहानी विस्तार से
सोशल-मीडिया पर सारे दिन आर्यसमाज और रामपाल महाराज की वीडियो का नतीजा या कुछ ओर…
अभी सूर्योदय नहीं हुआ लेकिन दो बार स्वप्न और दोनों बार रामपाल का दिखाई देना जबकि आज से पहले मैंने कभी कोई जंजाल या सपना नहीं देखा और खास करके कोई इंसान या पशु पक्षी सपने में नहीं आया।
सोने से पहले मैं इन दोनों पक्षों की लड़ाई सोशल मीडिया पर देख रहा था और करीबन दस बजे सो गया, थोड़ी देर बाद मुझे स्वपन आया जिसमें मैं मैंने अपने घर से थोड़ी दूर कुछ जमीन उद्योग शुरू करने के लिए ख़रीदी और वहाँ पर मिट्टी की भर्ती करवा रहा था तभी वहाँ पर एक गाड़ियों का काफिला रुकता है और सफेद बाने में एक आदमी उतरता है और कहता है कि यहाँ आश्रम का काम कब तक शुरू हो जाएगा तो मेनें उसे बिना चाय पानी का पूछे निकाल दिया और कहा तेरे जैसे बहुत आते है, निकल जा
इतने में मुझे जाग आ जाती है और सोचता हूँ की सारे दिन वीडियो देखने का नतीजा है और सोचते सोचते सो जाता हूँ
सोने के तुरंत बाद फिर सपना आता है जिसमें रामपाल महाराज मेरी गाड़ी में मेरे साथ बैठा होता है और कहता है की इसी दिवाली को पहला दरबार लगायेंगे और गाड़ी की sunroof से बाहर आकर भीड़ को दिवाली का न्यौता देता है।
सुबह उठते ही पहले फ़ोन में जहाँ जहाँ इनके झगड़े और इनके पाखंड की वीडियो थी उन लोगों और उन पेजों को ब्लॉक किया है Satlok Ashram Vinod Das Vinod Das Rakesh Dass Dhansu Hisar
क्योंकि एक बात समझ आ गई
जिसे आप दिनभर देखते-सुनते हैं, दिमाग रात को उसका अपना सिनेमा चला देता है। नफरत में भी किसी चीज़ को जरूरत से ज्यादा देखोगे तो दिमाग उसी में उलझ जाएगा।
इसलिए मेरी सलाह है कि इनकी लड़ाई देखना बंद करो और न आर्यसमाज के नाम पर दिनभर लड़ाई देखो और न रामपाल के नाम पर वरना पता नहीं अगली रात सपना किसका आए और कहीं सपने में ही कोई मुझे अपना आश्रम मैनेजर न बना दे😂
सोशल मीडिया पर हर चीज़ को बार-बार देखने से पहले एक बात याद रखिए एल्गोरिदम आपका मनोरंजन नहीं, आपकी नींद भी प्रोग्राम कर सकता है🤣