27/06/2026
पिछले दो दिनों से भाजपा के एक सरल, ईमानदार और कर्मठ नेता को अनावश्यक रूप से निशाना बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कल सामने आए ऑडियो को लेकर जिस तरह भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री जसराज राजपुरोहित जी के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश हो रही है, वह उचित नहीं है।
यदि उस बातचीत को पूरे संदर्भ में सुना जाए, तो स्पष्ट होता है कि वह एक पत्रकार और जिलाध्यक्ष के बीच औपचारिक बातचीत नहीं, बल्कि दो परिचितों के बीच सामान्य बातचीत प्रतीत होती है। "पद आते-जाते रहते हैं" जैसी बात को धमकी के रूप में प्रस्तुत करना तथ्यों से परे है।
किसी भी ऑडियो या बातचीत का निष्कर्ष उसके पूरे संदर्भ को समझे बिना निकालना उचित नहीं है। लोकतंत्र में आलोचना का अधिकार सभी को है, लेकिन तथ्यों को तोड़-मरोड़कर किसी की छवि धूमिल करने का प्रयास सही नहीं कहा जा सकता।
भाजपा एक मजबूत संगठन है और जिलाध्यक्ष श्री जसराज राजपुरोहित जी के नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। विपक्ष चाहे जितने प्रयास कर ले, संगठन अपने कार्यकर्ताओं के विश्वास और जनता के समर्थन के साथ आगे बढ़ता रहेगा।Jasraj Rajpurohit