DMF Singrauli

DMF Singrauli Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from DMF Singrauli, Government Organization, Singrauli.

District Mineral Foundation (DMF) is established by Government of India, Ministry of Mines for organised and structured welfare of areas & persons affected by mining related operations.

सिंगरौली स्वच्छता ऑनलाइन क्विज में 4293  प्रतिभागियों ने लिया भाग।स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर ...
28/09/2024

सिंगरौली स्वच्छता ऑनलाइन क्विज में 4293 प्रतिभागियों ने लिया भाग।
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत सिंगरौली जिले में जन भागीदारी को बढ़ावा देने और आम जन मानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इसी कड़ी में कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में नवाचार करते हुए ऑनलाइन स्वच्छता क्विज का आयोजन दिनांक 27 सितंबर 2024 को किया गया जिसमें जिले के सभी आयु वर्ग के व्यक्ति , विद्यालय/ महाविद्यालय तथा तकनीकी संस्थानों के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण जनों ने बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ हिस्सा लिया जिसमें कुल 4293 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके पहले यह प्रतियोगिता 20 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी जिसमें 4897 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। 27 सितंबर 2024 को आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती कुसुम, द्वितीय स्थान श्री रविंद्र कुमार तथा तृतीय स्थान अंजली पांडे ने प्राप्त किया जिन्हें इनाम स्वरूप क्रमशः ₹ 5000, ₹3000 एवं ₹1500 तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों विशेष कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को बधाई प्रेषित की है।
, , ,

राज्यमंत्री ने बर्तन बैंक का किया शुभारंभसामूहिक कार्यक्रमो मे बर्तन बैक से बर्तन प्राप्त कर अपने उपयोग में लाएः-श्रीमती...
26/09/2024

राज्यमंत्री ने बर्तन बैंक का किया शुभारंभ
सामूहिक कार्यक्रमो मे बर्तन बैक से बर्तन प्राप्त कर अपने उपयोग में लाएः-श्रीमती राधा
स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान 2024 अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह मंत्री मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उपस्थिति में मध्यप्रदेश डे ग्रामीण आजीविका मिशन चितरंगी ग्राम पंचायत कुडैनिया के ग्राम सकरिया में वार्षिक आम सभा की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, जनपद पंचायत चितरंगी की अध्यक्ष श्रीमती सिया जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष डा रविंद्र सिंह, प्रकाश नारायण जयसवाल सहित अजीबिका मिशन के अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
राज्य मंत्री जी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया की स्वच्छता ही सेवा है अभियान अंतर्गत साफ सफाई सुखा कचरा गिला कचरा प्लास्टिक एक निश्चित स्थान पर ही रखे। डिस्पोजल एव प्लास्टिक उपयोग नहीं करे। सरकार द्वारा बर्तन बैंक हर समूह की महिला के पास रहेगा वहा से कुछ शुल्क देकर बर्तन ले जाइए उपयोग कर के वापस कर दीजिए। इस अवसर पर राज्य जी कर करकमलों द्वारा बर्तन बैंक का शुभारंभ किया गया। ग्राम संगठन समूह को 30 लाख रुपए की अनुदान राशि दी गई।
, , , ,

जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सी.एम. राइज उच्च. माध्यमिक विद्यालय बरका में किशोरी बालिकाओं से किया गया स्वच्छता संवाद*सिंगर...
26/09/2024

जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सी.एम. राइज उच्च. माध्यमिक विद्यालय बरका में किशोरी बालिकाओं से किया गया स्वच्छता संवाद*
सिंगरौली 26 सितंबर 2024 / स्वछता ही सेवा अभियान 2024 के सम्पूर्ण जिले में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में ज़िलें मे छात्रावासों एवं अन्य विद्यालयों में आवासीय एवं अध्ययनरत किशोरी बालिकाओं से स्वच्छता संबंधी परिसंवाद किया जायेगा । इस अभियान के दौरान स्वास्थ एवं शिक्षा विभाग के द्वारा गठित टीम ने सी.एम. राइज उच्च. माध्यमिक विद्यालय बरका मे किशोरी बालिकाओं से उनके हेल्थ और स्वछता के सम्बन्ध मे चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनम सिंह द्वारा उपस्थित किशोरी बालिकाओं न केवल संवाद किया बल्कि समर्थ और जागरूकता भी प्रदान की।
इस कार्यक्रम के दौरान काउंसलर ने किशोरियों से माहवारी पर फैली भ्रांतियों पर उनके अनुभव और महावारी स्वच्छता तथा महावारी के दौरान आने वाली समस्याओं एवं इस दौरान रखी जाने वाली सावधानियों,सेनेटरी पैड के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जहां किशोरी लड़कियों में मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूकता और ज्ञान की कमी है । वहीं उन्हें मानसिक और मनोवैज्ञानिक तनाव से भी गुजरना पड़ता है। अतः हमें यह सुनिश्चित करना होगा की किशोरियों को माहवारी से संबंधित संपूर्ण जानकारी मिल सके ताकि यह समस्याएं उनकी आत्मा विभक्ति, स्कूली शिक्षा, गतिशीलता और स्वतंत्रता सहित कई पहलुओं के वृद्धि और विकास में बाधा न बने। इस दौरान छात्रावास की शिक्षिकाएं एवं बालिकाएं उपस्थिति रही l
, , ,

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 अंतर्गत *सिंगरौली स्वच्छता ऑनलाइन क्विज 2024* में भाग लेने हेतु लिंक http://form-timer.com/...
26/09/2024

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 अंतर्गत *सिंगरौली स्वच्छता ऑनलाइन क्विज 2024* में भाग लेने हेतु लिंक
http://form-timer.com/start/8456d3a7
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 अंतर्गत दिनांक 27 सितंबर 2024 को *स्वच्छता ऑनलाइन क्विज* का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्वच्छता के विभिन्न घटकों पर आधारित इस प्रतियोगिता में जिले के ग्रामीण और नगरी क्षेत्र के सभी आयु वर्ग के व्यक्ति शामिल हो सकते हैं । प्रतिभागी प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 के मध्य अपनी सुविधा अनुसार दिए गए लिंक अथवा QR- कोड के माध्यम से कभी भी सम्मिलित हो सकते हैं जिसमें एक बार लागिन करने पर प्रतिभागी को निर्धारित 15 मिनट में 25 प्रश्नों के सही उत्तर का चयन करना रहेगा। दोनों दिवस के विजेता पृथक पृथक होंगे जिनमें विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 5000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3000 तथा तृतीय पुरस्कार ₹1500 एवं अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार/ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
, , ,

 ,  ,  ,  स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत बर्तन बैंक का शुभारंभ एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया ग्राम ति...
26/09/2024

, , ,
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत बर्तन बैंक का शुभारंभ एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया ग्राम तिनगुड़ी अर्चना सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत सिंगरौली द्वारा

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 (Swachhata Hi Seva Abhiyan 2024) के तहत जिला प्रशासन के साथ साथ विभिन्‍न औद्योगिक संस्‍थाए ...
23/09/2024

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 (Swachhata Hi Seva Abhiyan 2024) के तहत जिला प्रशासन के साथ साथ विभिन्‍न औद्योगिक संस्‍थाए इस अभियान में बढ चढ कर हिस्‍सा ले रहीं हैं । इसी क्रम में एन.सी.एल खडिया के क्षेत्रीय महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं स्टाफ अधिकारी(कार्मिक) खड़िया के दिशा निर्देशन में स्थानीय पुनर्वास स्थल अम्बेडकर नगर से महाप्रबंधक कार्यालय तक युवा बच्चों द्वारा विशाल साईकल रैली (Grand cycle rally) का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन नोडल अधिकारी (सीएसआर) अमरेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि खड़िया प्रबन्धन के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवा अभियान के अंतर्गत अंबेडकर नगर में मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा रैली में उपस्थित बच्चों व स्थानीय ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। रैली (Grand cycle rally) अम्बेडकर नगर से खड़िया आवासीय परिसर होते हुए महाप्रबंधक कार्यालय में समाप्त हुई।इस दौरान आवासीय परिसर स्वच्छता के नारों जैसे स्वभाव स्वच्छता और संस्कार स्वच्छता से गुंजायमान रहा।
, , ,

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में परी संवाद आयोजित किशोरी बालिकाओं को किया गया जागरूकसि...
23/09/2024

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में परी संवाद आयोजित किशोरी बालिकाओं को किया गया जागरूक
सिंगरौली / स्वछता ही सेवा अभियान 2024 के सम्पूर्ण जिले में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में ज़िलें मे छात्रावासों एवं अन्य विद्यालयों में आवासीय एवं अध्ययनरत किशोरी बालिकाओं से स्वच्छता संबंधी परिसंवाद किया जायेगा । इस अभियान के दौरान स्वास्थ एवं शिक्षा विभाग के द्वारा गठित टीम ने कस्तूरबा गाँधी बालिका छात्रावास बैढ़न मे किशोरी बालिकाओं से उनके हेल्थ और स्वछता के सम्बन्ध मे चर्चा की। काउंसलर द्वारा उपस्थित किशोरी बालिकाओं न केवल संवाद किया बल्कि समर्थ और जागरूकता भी प्रदान की।
इस कार्यक्रम के दौरान काउंसलर ने किशोरियों से माहवारी पर फैली भ्रांतियों पर उनके अनुभव और महावारी स्वच्छता तथा महावारी के दौरान आने वाली समस्याओं एवं इस दौरान रखी जाने वाली सावधानियों,सेनेटरी पैड के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जहां किशोरी लड़कियों में मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूकता और ज्ञान की कमी है । वहीं उन्हें मानसिक और मनोवैज्ञानिक तनाव से भी गुजरना पड़ता है। अतः हमें यह सुनिश्चित करना होगा की किशोरियों को माहवारी से संबंधित संपूर्ण जानकारी मिल सके ताकि यह समस्याएं उनकी आत्मा विभक्ति, स्कूली शिक्षा, गतिशीलता और स्वतंत्रता सहित कई पहलुओं के वृद्धि और विकास में बाधा न बने। इस दौरान छात्रावास की शिक्षिकाएं एवं बालिकाएं उपस्थिति रही l
, , ,

ग्राम तेलदह में आजीविका समूह के द्वारा की गई बर्तन बैंक की स्थापनास्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जिला पंचायत सिंगरौ...
23/09/2024

ग्राम तेलदह में आजीविका समूह के द्वारा की गई बर्तन बैंक की स्थापना

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जिला पंचायत सिंगरौली द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जा रही है,ग्राम पंचायतो में आजीविका समूह के द्वारा बर्तन बैंकों की स्थापना भी स्वच्छता की दिशा में एक स्थाई और दूरगामी परियोजना है। इससे डिस्पोजेबल जैसे जैव अविघटनीय कचरे को कम करने में काफी मदद मिलेगी । वर्तमान में सभी पारिवारिक और सार्वजनिक भोजआयोजनों में डिस्पोजेबल जो प्लास्टिक ,पन्नी, थर्माकोल, कागज आदि के होते हैं, वह न केवल हमारे चारों ओर अस्वच्छता का प्रसारण करते हैं, वरन इनकी साफ ,सफाई ,संग्रहण एवं निपटान एक चुनौतीपूर्ण कार्य हो जाता है ।ग्रामीण परिवेश में यह कार्य और भी दुष्कर है ।
ऐसे में यह बर्तन बैंक एक बहुत दूरगामी सोच प्रतीत होती है समूह बहुत सस्ती दरों पर इन्हें ग्राम के सभी लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध कर सकेंगे।इससे उनकी स्थाई आजीविका भी सुनिश्चित होगी।

इसी क्रम में आज ऊर्जांचल सी.एल.एफ की आम सभा कार्यक्रम में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री सोनम सिंह जी महिला समूह के बीच उपस्थित हुई ।जिसमे बर्तन बैंक का शुभारंभ किया गया । सभा में सिंगल यूज प्लास्टिक को रोके जाने हेतु संदेश दिया गया । सुश्री सिंह द्वारा स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया गया ,तथा स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई ।कार्यक्रम मेंजिला पंचायत लेखाधिकारी प्रियंका सिंह, जनपद सीईओ बैढ़न अनिल तिवारी, जिला प्रबंधक आजीविका मिशन संजीव सिंह, कई बैंक के मैनेजर, ब्लॉक प्रबंधक आजीविका मिशन धीरज तिवारी, सहायक ब्लॉक प्रबंधक राम शाह, सूर्यवती गुप्ता, विनय सिंह, एवम सी.एल.एफ की समस्त महिला उपस्थिति रही ।

, , ,

 ,  ,  ,  सिंगरौली स्वच्छता ऑनलाइन क्विज के विजेताओं को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित सिंगरौली 23 सितम्बर ...
23/09/2024

, , ,
सिंगरौली स्वच्छता ऑनलाइन क्विज के विजेताओं को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
सिंगरौली 23 सितम्बर 2024/ स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत सिंगरौली जिले में जन भागीदारी को बढ़ावा देने और आम जन मानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में चलाए जा रहे विभिन्न गतिविधियों के तहत दिनांक 20 सितंबर 2024 को आयोजित हुए ऑनलाइन स्वच्छता क्विज प्रतियोगिता में कुल 4897 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमें प्रथम स्थान श्रीमती सुमन पांडे, द्वितीय स्थान श्रीमती राधा देवी साकेत तथा तृतीय स्थान संजय शाह ने प्राप्त किया। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को इनाम स्वरूप क्रमशः रूपये 5000, रूपये 3000 एवं रूपय 1500 कलेक्टर सिंगरौली श्री चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा 23 सितंबर 2024 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रदान कर सम्मानित किया गया। वही क्वीज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया। ऑनलाइन स्वच्छता क्विज प्रतियोगिता के अगले चरण का आयोजन 27 सितंबर किया जायेगा जिसमे जिले के सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकेंगे।

 ,  ,  ,  अमलोरी परियोजना द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन*आज दिनांक 23.09....
23/09/2024

, , ,

अमलोरी परियोजना द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन*
आज दिनांक 23.09.2024 को
अमलोरी क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटौली, ग्राम पंचायत कजुरी, स्कूलों, कल्याण मंडपम और कॉलोनी परिसरों में वृक्षारोपण अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने और उसे संरक्षित करने के लिए प्रेरित करना था।
सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों और एनसीएल के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत 350 पौधे लगाए गए। हर व्यक्ति ने अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाया और उसकी देखरेख करने का संकल्प लिया। इससे न केवल पर्यावरण को हरा-भरा करने में मदद मिलेगी, बल्कि एक भावनात्मक संबंध भी बनेगा।
अमलोरी परियोजना, एनसीएल लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विभिन्न कदम उठा रही है। इस कार्यक्रम से पंचायत के लोगों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और समाज में अपनी मां के प्रति सम्मान का भाव और गहरा हुआ है।
इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक (सा.वि.) श्री विनोद सिंह एवं कटौली – सरपंच श्री दीपक पाण्डेय,पंचगण एवं ग्राम निवासी उपस्थित रहे।

*सिंगरौली स्वच्छता ऑनलाइन क्विज में 4897  प्रतिभागियों ने लिया भाग।*स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 अंतर्गत दिनांक 17 सितंब...
21/09/2024

*सिंगरौली स्वच्छता ऑनलाइन क्विज में 4897 प्रतिभागियों ने लिया भाग।*
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत सिंगरौली जिले में जन भागीदारी को बढ़ावा देने और आम जन मानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इसी कड़ी में कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में नवाचार करते हुए ऑनलाइन स्वच्छता क्विज का आयोजन दिनांक 20 सितंबर 2024 को किया गया जिसमें जिले के सभी आयु वर्ग के व्यक्ति , विद्यालय/ महाविद्यालय तथा तकनीकी संस्थानों के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण जनों ने बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 4897 प्रतिभागियों ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती सुमन पांडे, द्वितीय स्थान श्रीमती राधा देवी साकेत तथा तृतीय स्थान संजय शाह ने प्राप्त किया जिन्हें इनाम स्वरूप क्रमशः ₹ 5000, ₹3000 एवं ₹1500 प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों विशेष कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को बधाई प्रेषित की है। ऑनलाइन स्वच्छता क्विज प्रतियोगिता दिनांक 27 सितंबर को पुनः आयोजित की जावेगी जिसमें जिले के सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकेंगे।
, , ,

 ,  ,  ,  स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत विकसित भारत के निर्माण के लिए आगे आयें हम सबः-संपतिया उईकेप्रभारी मंत्री ने सड़क पर ...
20/09/2024

, , ,

स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत विकसित भारत के निर्माण के लिए आगे आयें हम सबः-संपतिया उईके
प्रभारी मंत्री ने सड़क पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
सिंगरौली 20 सितम्बर 2024/प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से गॉधी जयंती 2 अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा” अभियान चलाया जाना है स जिसके चलते प्रदेश के सभी नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के “स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता” थीम पर आधारित “स्वच्छता ही सेवा अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज लायस पार्क गनियारी में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके मंत्री मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग ने सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। एवं कहा कि स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत विकसित भारत के निर्माण के लिए हम सभी मिलकर अपना योगदान दे। इस अवसर पर सामूहिक रूप से राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह, सांसद सीधी सिंगरौली डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक सिंगरौली श्री राम निवास शाह, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुरिन गुप्ता, पूर्व महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार ,प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष गिरीश द्विवेदी, बीरेन्द्र मिश्रा, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, ने श्रमदान किया।
इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस वर्ष स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता का मंत्र अपनाते हुए साफ-सफाई अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक हम सभी स्वच्छता ही सेवा 2024 मना रहे हैं। लेकिन यह सही मायने तभी सफल होगा, जब समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी इसमें सुनिश्चित होगी। इस दौरान उन्होने समस्त जिले वासियों से अपील की है कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में हमसभी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। जिसकी शुरुआत आप अपने अपने घरों से एवं अपने आसपास पड़ोस को स्वच्छ कर करें। सभी लोग श्रमदान करें और अपने आसपास की जगहों को साफ़-सुथरा बनाएं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत लोगों को अपने आस-पास साफ सफाई के महत्व को समझाना व लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में जनभागीदारी काफी महत्वपूर्ण है, तभी स्वच्छ समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।
इस अवसर पर इस अवसर पर पार्षद श्रीमती सीमा जयसवाल, संतोष शाह, श्रीमती सीमा जयसवाल, राम नरेश शाह, आशीष बैस सहित वरिष्ट समाजसेवी वशिष्ट पाण्डेय, सुन्दर शाह, अर्जुन गुप्ता, बीरेन्द पाठक,अरूण देव पाण्डेय, संदीप चौबे, किरन सोनी, पूनम गुप्ता, सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा, उपायुक्त नगर निगम आरपी बैस सहित सफाई मित्र, अधिकारी के द्वारा झाड़ू लगाकर श्रमदान किया गया।

Address

Singrauli
486886

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DMF Singrauli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share