19/01/2025
आज दिनांक 19/01/2025 दिन रविवार को महान विस्थापित एवं श्रमिक के मुख्य कार्यालय ओडगड़ी में खिचड़ी समरसता का कार्यक्रम रखा गया था इस दौरान संगठनात्मक बैठक भी किया गया जिसमें मुख्य रूप से माननीय उच्च न्यायालय में चल रही विस्थापितों के हित में प्रकरण के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा किया गया एवं श्रमिकों के संबंध में होने वाले त्रैवार्षिक समझौते को लेकर सभी के समक्ष वार्तालाप किया गया और जो विस्थापित व श्रमिक ठेका श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे हैं जिनका बार बार ठेका परिवर्तन किया जा रहा है और हिंडालको प्रबंधन द्वारा पुराने संविदाकार से उनका फाइनल ग्रेच्युटी का भुगतान नही कराया गया है उसको लेकर भी विस्तृत रूप से चर्चा किया गया और जो राज्य शासन द्वारा वेतन वृद्धि 2225 रुपए किया गया है जिसका पालन हिंडालको प्रबंधन द्वारा नहीं किया जा रहा है उसके संबंध में भी चर्चा किया गया और आगे की रणनीति तैयार की गई ,बैठक उपरांत सभी ने सामुहिक खिचड़ी का आनंद लिया, इस दौरान संघ के अध्यक्ष नारायण दास विश्वकर्मा,महामंत्री श्री नागेश्वर जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री रामचंद्र सेन, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिलाध्यक्ष श्री भगवान आश्रय नामदेव एवं जिला सचिव श्री राजकुमार वैश्य, ओडगड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच श्री शिव शंकर वैश्य उर्फ मुन्ना, चिनगी टोला के पूर्व उप सरपंच एवं वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि श्री सविता नंदन बैस,भारतीय जनता पार्टी मंडल बरगवां के उपाध्यक्ष श्री राजेश द्विवेदी,श्री राजेंद्र वर्मा, श्री सूरजमन पनिका, बृजेश विश्वकर्मा, सुरेश वैश्य, श्री विजय साकेत, श्री महेंद्र विश्वकर्मा सहित कई सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
*मीडिया सेल*
*महान विस्थापित एवं श्रमिक श्रमिक संघ सिंगरौली मध्यप्रदेश*