26/09/2026
विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीकर डॉ अशोक महरिया के निर्देशन में आज शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य भवन द्वारा आंगनवाड़ी केन्दो पर कार्यरत आशा सहयोगिनियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री महेश कुमार वर्मा सहायक निरीक्षक भारतीय सेना, संस्थान के प्रमोद कुमार , विजय कुमार एवं समस्त स्टॉफ द्वारा समस्त आशा सहयोगिनियों का माल्यार्पण एवं मुख्यमंत्री महोदय द्वारा दिए गए संदेश का मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीकाकरण आदि का महत्व और उसमें आशा की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया। आशा सहयोगिनी द्वारा समाज में सरकार द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों की सूचना और सेवा लाभ सभी लाभान्वित परिवारों को मिले इस हेतु उन्हें मार्गदर्शन दिए, एवं आगे भी इसी तरह कार्य करते रहे सभी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक लाभार्थी तक कैसे पहुंचे और कैसे लाभ मिल सके इस हेतु जानकारी प्रदान की गई।