Zila Panchayat Sidhi

Zila Panchayat Sidhi सीधी जिला पंचायत (मध्य प्रदेश) ग्रामीण विकास और प्रशासनिक कार्यों के लिए जिम्मेदार शीर्ष निकाय है।

आज 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत के प्रांगण में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू मैडम जी के द्वार...
15/08/2026

आज 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत के प्रांगण में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू मैडम जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

राष्ट्रगीत के 150 वें वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रगीत का वाचन किया गया एवं ध्वजारोहण उपरांत राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी गई एवं स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेंद्र सिंह सोलंकी जी के द्वारा सभी को अपने कर्तव्य का सही तरीके से निर्वहन करते हुए देश के प्रति अपनी अनुशासन एवं ईमानदारी बनाए रखना हेतु प्रेरित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में जिला पंचायत के सदस्य प्रदीप शुक्ला जी श्रीमती पूजा जी, shrimati chandravati Ji एवं जिले के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन धनंजय मिश्रा के साथ-साथ कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Ministry of Panchayati Raj, Government of India Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Har Ghar Tiranga हर घर तिरंगा

14/08/2026
14/08/2026

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस पर जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं, हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता की अपील
-------

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों, कर्तव्यों और संकल्पों को दोहराने का महत्वपूर्ण पर्व है। यह दिन हमें स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष, त्याग और बलिदान का स्मरण कराते हुए राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता के अमूल्य अधिकार के साथ हम सभी के ऊपर देश और समाज के प्रति जिम्मेदारियां भी हैं। हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करें, कानून एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करें तथा अपने कार्यों से जिले और प्रदेश के विकास में सकारात्मक योगदान दें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास, आपसी भाईचारा और जनभागीदारी ही विकास को नई गति प्रदान कर सकते हैं।

‘हर घर तिरंगा’ से जुड़कर राष्ट्रभक्ति की भावना को बनाएं जन-जन का संकल्प

कलेक्टर ने जिलेवासियों से शासन के निर्देशानुसार संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराना देश के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को अभिव्यक्त करने का गौरवपूर्ण अवसर है।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं तथा परिवार, पड़ोस और समुदाय के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जब जिले के हर घर पर तिरंगा लहराएगा, तो यह केवल स्वतंत्रता दिवस की भव्यता ही नहीं बढ़ाएगा, बल्कि सीधी जिले की एकता, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का भी सशक्त संदेश देगा।

कलेक्टर ने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को गरिमापूर्ण ढंग से मनाने, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का विशेष ध्यान रखने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

14/08/2026
हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत चतुर्थ दिवस जन भागीदारी की रही सहभागिता।ग्राम पंचायतों में निकाली गई तिरंगा रैली।सबके चेहरे ...
13/08/2026

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत चतुर्थ दिवस जन भागीदारी की रही सहभागिता।

ग्राम पंचायतों में निकाली गई तिरंगा रैली।

सबके चेहरे में दिखाई दिया उत्साह की लहर। लिया जा रहा सबके द्वारा सेल्फी विद तिरंगा।

Address

Sidhi
486661

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Zila Panchayat Sidhi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share