Aaj Tak Hindi news

Aaj Tak Hindi news यहां पर अपने शहर की हर बड़ी छोटी खबर मि?

03/12/2024
थाने के सामने नालियों का कचरा सड़क पर शिवपुरी। बेतरतीब ढंग से मानदंडों को दरकिनार कर बनाई गई नवाब साहब और रोड़ की नालियो...
23/05/2022

थाने के सामने नालियों का कचरा सड़क पर

शिवपुरी। बेतरतीब ढंग से मानदंडों को दरकिनार कर बनाई गई नवाब साहब और रोड़ की नालियों की प्रासंगिकता तब तब खत्म हो जाती है जब जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। हल्की सी बारिश होने पर हमेशा यह ओवरफ्लो हो जाती हैं और सारी नालियों का गंदा कचरा और पानी सड़क पर आ जाते हैं वही नगर पालिका ने कभी भी उन्हें नियमित रूप से साफ करने का कोई उपक्रम नहीं किया है जिससे नवाब साहब रोड नाम की नवाबी रह गई है। वहीं शहर का सबसे लंबा और व्यस्त मुख्य मार्ग होने के बावजूद ऐसी अव्यवस्था का होना प्रशासन और नगर पालिका की कार्यशैली को उजागर करने वाला जीवंत और ठोस साक्ष्य है।
एडवोकेट अजय गौतम ने व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है।

25/02/2021
23/02/2021

*प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने की कॉलेज को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने की तैयारी, 100 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट देने का रखा लक्ष्य

18/02/2021
*शिवपुरी पुलिस द्वारा किराना दुकान से 2 लाख नगदी से भरा बैग चोरी करने वाले एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर चोरी के 2 ...
11/02/2021

*शिवपुरी पुलिस द्वारा किराना दुकान से 2 लाख नगदी से भरा बैग चोरी करने वाले एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर चोरी के 2 अन्य आरोपियों गिरफ्तार, 70000 रू की नगदी की बरामद*

दिनांक 04.02.21 को फरियादी लोडिंग चालक द्वारा ठंडी सड़क शंकर कालोनी पर जीआर इंटरप्राईजेज की दुकान पर सामान खरीदने पहुंचा, फरियादी द्वारा अपना 2 लाख रूपये से भरा बैग काउण्टर पर रखकर अपने सैठ से बात करने लगा, फरियादी का ध्यान उस बैग से जैसे ही हटा, इतने में कोई अज्ञात चोर उक्त रूपयों से भरा बैग को चोरी कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध 73/21 क्रमांक धारा 380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल द्वारा उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त चोरी की घटना को जल्द से जल्द ट्रेस कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी शिवपुरी श्री सुधीर सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव के नेतृत्व में उक्त आरोपियों की पतारसी करने के प्रयास जारी किये गए।
विवेचना के दौरान जीआर इंटरप्राईजेज ठंडी सड़क पर लगे सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिनमें उक्त चोरी की घटना एक लगभग 15-16 साल के नाबालिग द्वारा करती हुई दिखाई दी तथा साथ ही घटना में आसपास एक अन्य व्यक्ति की उपस्थिति भी सामने आई, विवेचना के दौरान कण्ट्रोल रूम के सीसीटीव्ही कैमरों की सहायता से कड़ी से कड़ी जोडकर उक्त घटना में सम्मिलित पांच चोरों की पहचान की गई। आज दिनांक 10.02.21 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सिंहनिवास पुल के पास हाईवे रोड़ पर खड़े हुए हैं एवं चोरी करने के लिए कहीं जाने की फिराख में हैं, उक्त सूचना पर से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मंे एसडीओपी शिवपुरी द्वारा एक पुलिस टीम बनाकर तत्काल मौके पर रवाना की, पुलिस टीम को वहां तीन लड़के खड़े दिखे जिनका हुलिया उक्त चोरों से मिलता जुलता था, जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची वह पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबोचकर पकड़कर पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि हम सिंहनिवास पुल के पास डेरा बनाकर रह रहे हैं एवं आस-पास के क्षेत्रों में चोरी करते हैं, उक्त चोरी की घटना को अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था, तथा चोरी किए गये पैसे हमने आपस में बांट लिए थे। बाद आरोपियों की निशादेही पर उनके कब्जे से 70000 रू की नगदी बरामद की गई। पकड़े गये तीन आरोपियों में एक बाल अपचारी है।

उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली प्रभारी निरी. बादाम सिंह यादव, उनि. राघवेन्द्र सिंह यादव ,कण्ट्रोल रूम प्रभारी उनि ब्रजेन्द्र राजपूत, आर. देवेन्द्र रावत, नरेश यादव, भूपेन्द्र यादव, शरद यादव, रघुवीर पाल, शम्भूदयाल कौरव, मआर. ज्योति शर्मा, कीर्ति मोर्य, आरचा. रामजी पाराशर की सराहनीय भूमिका रही।

11/02/2021

खनियांधाना ,5 माह पहले निकाली राशि आज तक नहीं हुआ निर्माण,खनियांधाना के ग्राम भोड़न पंचायत

Address

Shivpuri

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aaj Tak Hindi news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share