Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh

  • Home
  • India
  • Shimla
  • Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh

Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh Official page of the Information & Public Relations Department of Himachal Pradesh Government.

The Information and Public Relations Department functions as a channel between the Government and the people of Himachal for flow of information. The Department is disseminating information regarding various programmes and policies of the Government to the masses through media, so that people can be benefited.

उच्च शिक्षा को अधिक विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए हमारी सरकार सभी स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों को सेमेस्टर प्रणाली के अंतर...
03/06/2026

उच्च शिक्षा को अधिक विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए हमारी सरकार सभी स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों को सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत संचालित करेगी।

Flexible Undergraduate (UG) Degree Program के तहत विद्यार्थियों को Multiple Entry एवं Multiple Exit की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपनी पढ़ाई को बीच में छोड़ने तथा बाद में पुनः आरंभ करने का विकल्प प्राप्त कर सकेंगे।

चयनित महाविद्यालयों में four-year Bachelor's Degree with Honours and Research program प्रारंभ किया जाएगा।

हमारी उच्च शिक्षा व्यवस्था युवाओं को कौशल, अनुसंधान और नवाचार से सशक्त बनाकर उन्हें बदलती वैश्विक आवश्यकताओं के अनुरूप नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए तैयार करेगी।

- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

03/06/2026

Himachal Samachar 03 06 2026

03/06/2026

मालवीय नगर, दिल्ली के एक होटल में आग लगने की दुखद घटना में कई लोगों के निधन तथा अनेक लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक घटना है।

मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही, उन्होंने ईश्वर से दिवंगत जनों आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की भी कामना की।

जनगणना से प्रदेश की वर्तमान स्थिति समझी जाती है और भविष्य की योजनाओं का मार्ग तय होता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जलापू...
03/06/2026

जनगणना से प्रदेश की वर्तमान स्थिति समझी जाती है और भविष्य की योजनाओं का मार्ग तय होता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जलापूर्ति, रोजगार और अन्य योजनाओं के लिए यह आंकड़े महत्वपूर्ण हैं।

हिमाचल प्रदेश में जनगणना-27 के अंतर्गत स्व-गणना 1 से 15 जून, 2026 तक se.census.gov.in पर उपलब्ध है। सभी से आग्रह है कि सही जानकारी दर्ज करें।

यह जनगणना दो चरणों में होगी:
प्रथम चरण: 16 जून-15 जुलाई, 2026 (गृह सूचीकरण एवं आवास)
द्वितीय चरण: (जनसंख्या गणना)
दुर्गम बर्फबारी क्षेत्र: 11 से 30 सितंबर, 2026
अन्य क्षेत्र: 9 से 28 फरवरी, 2027 तक होगी।

आइए, मिलकर इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएँ।

- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

स्वस्थ नागरिक समृद्ध प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं। प्रदेश के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचें और ...
03/06/2026

स्वस्थ नागरिक समृद्ध प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं। प्रदेश के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचें और उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानी न आए, इसके लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है।

हिम केयर योजना के तहत अस्पतालों के लंबित भुगतानों के निपटारे के लिए 100 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इससे लाभार्थियों को समय पर और निर्बाध चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित होगी।

हमारा प्रयास है कि हर पात्र व्यक्ति योजना का लाभ प्राप्त करे और प्रदेश के नागरिक स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध बनें।

- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

Media Coverage -03/06/2026
03/06/2026

Media Coverage -03/06/2026

कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के खुंडियां निवासी एवं भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो अमित कुमार राणा के सड़क ...
02/06/2026

कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के खुंडियां निवासी एवं भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो अमित कुमार राणा के सड़क हादसे में हुए निधन का समाचार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दुख व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मातृभूमि की सेवा और सुरक्षा के प्रति उनका समर्पण, साहस तथा त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा। देश उनके योगदान का हमेशा ऋणी रहेगा।

प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

02/06/2026

देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले हमारे वीर सैनिक, सेवानिवृत्ति के बाद भी प्रदेश की सुरक्षा और विकास में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं।

उनकी निष्ठा, समर्पण और सेवाओं का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। प्रदेश सरकार उनके सम्मान, अधिकारों और बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।

- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

02/06/2026

प्रदेश की सेवा में लगे पुलिस जवानों को कई बार अपेक्षित पदोन्नति नहीं मिल पाती। ऐसे में उनके सम्मान और अनुभव का पूर्ण रूप से उचित सम्मान नहीं हो पाता है।

हमारी सरकार हिमाचल प्रदेश पुलिस के योग्यता पूरी करने वाले सभी जवानों को मानद पदोन्नति दे रही है। इसके अंतर्गत अब तक 246 पूर्व जवानों को हेड कांस्टेबल तथा 115 को एएसआई के पद पर पदोन्नत किया गया है।

- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

02/06/2026

Himachal Samachar 02 06 2026

Address

Director, Information And Public Relations
Shimla
171002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh:

Share