30/04/2026
युवाओं की पहली पसंद बने ललित शर्मा, साविधार वार्ड से संभावित जिला परिषद उम्मीदवार ।
मंडी जिले के करसोग क्षेत्र से जुड़े समाजसेवी ललित शर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। साविधार क्षेत्र के निवासी ललित शर्मा को युवाओं की पहली पसंद के रूप में देखा जा रहा है और वे आगामी जिला परिषद चुनाव में साविधार वार्ड से उम्मीदवार हो सकते हैं।
ललित शर्मा लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर लगातार आवाज उठाई है। मंडी के करसोग क्षेत्र की समस्याओं को लेकर वे बार बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी बात रख चुके हैं।
राजनीतिक रूप से भी वे क्षेत्र में सक्रिय माने जाते हैं और स्थानीय मुद्दों पर जनता का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया और जनसभाओं के माध्यम से वे क्षेत्र के विकास और सांस्कृतिक विरासत को लेकर अपने विचार साझा करते रहते हैं।
स्थानीय युवाओं और आम जनता के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ती नजर आ रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वे आगामी जिला परिषद चुनाव में साविधार वार्ड से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
अब देखना होगा कि चुनावी मैदान में उतरने की स्थिति में उन्हें जनता का कितना समर्थन मिलता है। फिलहाल क्षेत्र में उनके नाम को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
Nitesh Thakur Novel Thakur Deepak Sharma Chandresh Kumar Chakshu Gian Singh Pinku Sharma Naresh Bhardwaj Røøp Sîñgh Thäkúr Rachna Sharma Hanif Hanif Premmala Sharma Himachali Rhythms Lata Sharma