10/03/2025
प्रेस विज्ञप्ति
54वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का भव्य समापन, एसजेपीएनएल और स्वेज टीम ने ली ‘सुरक्षा की शपथ’
शिमला, 10 मार्च 2025: 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह का सफल आयोजन सोमवार को एसजेपीएनएल (शिमला जल प्रबंधन निगम) के ढली टैंक परिसर में किया गया। इस अवसर पर एसजेपीएनएल के महाप्रबंधक (जीएम) राजेश कश्यप कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उनके साथ एजीएम दिनेश भारद्वाज, एसजेपीएनएल के वरिष्ठ अधिकारीगण, स्वेज टीम के प्रतिनिधि, और निगम के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ये रहा खास
समारोह की शुरुआत सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने वाले सत्रों से हुई, जिसमें कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों, खतरों की पहचान, और दुर्घटनाओं की रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान एनजीओ डूअर्स द्वारा विशेष सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) और प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देना सिखाना था, ताकि वे किसी भी दुर्घटना की स्थिति में आवश्यक प्राथमिक उपचार देकर जीवन बचाने में सक्षम हो सकें।
प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु:
हृदयगति रुकने या सांस रुकने की स्थिति में सीपीआर की तकनीक
घायलों को प्राथमिक उपचार देने के सही तरीके
आग, जलने, करंट लगने, गैस रिसाव जैसी दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय
कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों के उचित उपयोग की जानकारी
सुरक्षा प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा विचार, आपातकालीन प्रतिक्रिया अभ्यास, अग्निशमन ड्रिल, और सुरक्षा पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता शामिल थीं। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक रहने और कार्यस्थल पर सतर्कता बरतने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
सुरक्षा की शपथ – एक नई प्रतिबद्धता
समारोह के सबसे महत्वपूर्ण क्षण में, एसजेपीएनएल और स्वेज टीम के सदस्यों ने सामूहिक रूप से ‘सुरक्षा की शपथ’ ली। सभी ने कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, सुरक्षा नियमों का पालन करने और एक-दूसरे की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। यह शपथ कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने और भविष्य में किसी भी दुर्घटना को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यातिथि ने कहा ये....
मुख्य अतिथि राजेश कश्यप (जीएम, एसजेपीएनएल) ने अपने संबोधन में कहा, "सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि एक आदत होनी चाहिए। हमारी टीम को कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोपरि रखना होगा ताकि कोई भी दुर्घटना न हो। यह पहल सिर्फ एक सप्ताह तक सीमित न रहे, बल्कि पूरे वर्ष इसी जागरूकता और प्रतिबद्धता के साथ हम सभी को काम करना चाहिए।"
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुरक्षित कार्य संस्कृति को अपनाने, सुरक्षा उपकरणों का सही तरीके से उपयोग करने, और सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस सफल आयोजन ने कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया, जिससे भविष्य में कार्यस्थल पर और अधिक सुरक्षित माहौल बनाने में मदद मिलेगी।
Press Release
Grand Conclusion of the 54th National Safety Week, SJPNL and SUEZ Team Take the ‘Safety Oath’
Shimla, March 10, 2025: The closing ceremony of the 54th National Safety Week was successfully organized at SJPNL (Shimla Jal Prabandhan Nigam) Dhalli Tank premises. On this occasion, SJPNL General Manager (GM) Mr. Rajesh Kashyap was present as the chief guest. He was accompanied by AGM Mr. Dinesh Bhardwaj, senior officials of SJPNL, representatives of the SUEZ team, and other corporation employees.
Key Highlights of the Event
The ceremony began with safety awareness sessions, where workplace safety standards, hazard identification, and accident prevention were discussed in detail. A special CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) and First Aid Training Session was conducted by NGO Doers.
Key Aspects of the Training:
CPR techniques for cardiac arrest or respiratory emergencies
Proper methods of providing first aid to injured individuals
Precautionary measures to prevent accidents such as fires, burns, electrocution, and gas leaks
Correct usage and maintenance of safety equipment at the workplace
The primary objective of this training was to equip employees with the skills to respond quickly and effectively in emergency situations, ensuring they can provide necessary first aid and potentially save lives.
Enthusiasm Seen in Safety Competitions
Various competitions and activities were organized as part of Safety Week, with employees participating enthusiastically. The competitions included Best Safety Ideas, Emergency Response Drills, Firefighting Drills, and Safety Poster Making Contests. Winners were honored with awards and certificates, encouraging them to stay aware of safety rules and remain vigilant in the workplace.
‘Safety Oath’ – A New Commitment
One of the most significant moments of the event was when SJPNL and SUEZ team members collectively took the ‘Safety Oath’. Everyone pledged to prioritize workplace safety, strictly adhere to safety regulations, and ensure the well-being of their colleagues.
This oath represents a major step towards strengthening the safety culture at the workplace and preventing potential accidents.
Chief Guest’s Key Message
Chief Guest Mr. Rajesh Kashyap (GM, SJPNL) addressed the gathering, stating:
"Safety is not just a rule but a habit. Our team must prioritize safety in the workplace to ensure that no accidents occur. This initiative should not be limited to just one week but should be practiced with the same awareness and commitment throughout the year."
At the end of the program, all officials and employees reaffirmed their commitment to adopting a safe work culture, using safety equipment correctly, and strictly following safety regulations.
Positive Impact of the Event
This successful event further strengthened employees' awareness and sense of responsibility towards safety. It will contribute to creating a safer workplace environment and help mitigate potential risks.