06/10/2026
आज धेरूख, बेनीपुर में *संगठनात्मक जिला दरभंगा पूर्वी के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन* किया और आयोजित संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया।
बैठक में आगामी *दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र* के चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। NDA समर्थित प्रत्याशी *श्री सर्वेश कुमार जी एवं डॉ. घनश्याम राय जी* की ऐतिहासिक जीत को लेकर भाजपा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष *श्री संजय सरावगी जी* के साथ मंडल अध्यक्षों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
हम सभी ने संगठन की मजबूती और एकजुटता के साथ दोनों NDA प्रत्याशियों को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर निवर्तमान स्नातक MLC श्री सर्वेश कुमार जी, बेनीपुर के माननीय विधायक श्री विनय कुमार चौधरी जी, जिला अध्यक्ष श्री विनय कुमार पासवान जी, श्री रामनारायण ठाकुर जी, जिला महामंत्री श्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह जी सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
BJP Bihar