03/06/2026
अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक!
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मृत्यु तथा अनेक लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। यह हादसा कई परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति लेकर आया है।
ईश्वर से प्रार्थना है शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें तथा सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कृपा करें।
सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराए तथा इस दर्दनाक घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे।