Nagar Ayukt Shahjahanpur

Nagar Ayukt Shahjahanpur Serving the city with integrity, transparency and commitment. Nagar Ayukt Shahjahanpur.

आज मा० वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी और जिलाधिकारी महोदय जी के साथ लोहार वाले चौराहे पर चल रहे...
16/05/2026

आज मा० वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी और जिलाधिकारी महोदय जी के साथ लोहार वाले चौराहे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण, नाली निर्माण कार्य एवं न्यू सिटी ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया।

आज दिनांक 16.5.26 को जिलाधिकारी महोदय के साथ नगर क्षेत्र में बढ़ती जाम की समस्या एवं अतिक्रमण की स्थिति को लेकर शहर के व...
16/05/2026

आज दिनांक 16.5.26 को जिलाधिकारी महोदय के साथ नगर क्षेत्र में बढ़ती जाम की समस्या एवं अतिक्रमण की स्थिति को लेकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और बाजारों का स्थलीय निरीक्षण किया। यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
नगरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग, पार्किंग व्यवस्था तथा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को प्रभावी रूप से लागू कराया जाएगा। सभी नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील है कि यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें तथा स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं, जिससे शहर को जाम मुक्त एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।

आज दिनांक 12 मई 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक सिस्टेमैटिक एडमिनस्ट्रेटिव, मैकेनिज्म, ब्रिगिंग, हैपीनेन्...
12/05/2026

आज दिनांक 12 मई 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक सिस्टेमैटिक एडमिनस्ट्रेटिव, मैकेनिज्म, ब्रिगिंग, हैपीनेन्स एण्ड वैल्यू (सम्भव) के अन्तर्गत नगर निगम कार्यालय में जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जिसमें नगर क्षेत्र के जन-सामान्य द्वारा जन-सुनवाई दिवस में सम्मलित होकर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, प्रकाश बिन्दु, नाली निर्माण एवं कर विभाग से सम्बन्धित अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को रखा। जन सुनवाई दिवस में नगर क्षेत्र से प्राप्त जन समस्याओं-शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया व जन-समस्याओं का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुये संबन्धित विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर जन-सामान्य की संतुष्टि, समदृष्टि को ध्यान में रखते हुये ससमय निस्तारण कराया जायें।

जनपद शाहजहांपुर में भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत आज से स्व-गणना प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। मैंने ऑनलाइन स्व-गणना कर इ...
09/05/2026

जनपद शाहजहांपुर में भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत आज से स्व-गणना प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
मैंने ऑनलाइन स्व-गणना कर इस महत्वपूर्ण अभियान में सहभागिता की। जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश की योजनाओं, विकास और संसाधनों के बेहतर निर्धारण का आधार है।

सभी जनपदवासियों से अपील है कि 07 मई से 21 मई 2026 तक उपलब्ध स्व-गणना सुविधा का उपयोग करते हुए http://se.census.gov.in पोर्टल पर स्वयं अपने परिवार की जानकारी दर्ज करें तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। आपकी सहभागिता से जनगणना प्रक्रिया और अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनेगी।

आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक सिस्टेमैटिक एडमिनस्ट्रेटिव, मैकेनिज्म, ब्रिगिंग, हैपी...
28/04/2026

आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक सिस्टेमैटिक एडमिनस्ट्रेटिव, मैकेनिज्म, ब्रिगिंग, हैपीनेन्स एण्ड वैल्यू (सम्भव) के अन्तर्गत नगर निगम कार्यालय में जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जिसमें नगर क्षेत्र के जन-सामान्य द्वारा जन-सुनवाई दिवस में सम्मलित होकर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, प्रकाश बिन्दु, नाली निर्माण एवं कर विभाग से सम्बन्धित अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को रखा। जन सुनवाई दिवस में नगर क्षेत्र से प्राप्त जन समस्याओं-शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया व जन-समस्याओं का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुये संबन्धित विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर जन-सामान्य की संतुष्टि, समदृष्टि को ध्यान में रखते हुये ससमय निस्तारण कराया जायें।

आज नगर निगम, शाहजहाँपुर सभागार में आज मा० महापौर महोदया, नगर निगम, शाहजहाँपुर की अध्यक्षता में मा० कार्य-कारिणी की बैठक ...
25/04/2026

आज नगर निगम, शाहजहाँपुर सभागार में आज मा० महापौर महोदया, नगर निगम, शाहजहाँपुर की अध्यक्षता में मा० कार्य-कारिणी की बैठक की गई आयोजित।
Archna Verma

आज दिनांकः-17.04.2026 को नगर निगम, शाहजहाँपुर  क्षेत्रान्तर्गत संचालित जी0आई0सी0 स्कूल व दून स्कूल में जनगणना-2027 के प्...
17/04/2026

आज दिनांकः-17.04.2026 को नगर निगम, शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत संचालित जी0आई0सी0 स्कूल व दून स्कूल में जनगणना-2027 के प्रगणक व पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण का निरीक्षण किया I
जिसमें जी0आई0सी0 स्कूल में जोनः-01 व 02 के 04 कमरों एवं दून स्कूल में जोनः-03 व 04 के निरीक्षण में दोनों स्थानों पर 700 में से 333 प्रशिक्षक उपस्थित पाये गये।

नगर निगम शाहजहाँपुर की सक्रिय सहभागिता के साथ भारत सरकार द्वारा आज 13 अप्रैल 2026 को आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का क...
13/04/2026

नगर निगम शाहजहाँपुर की सक्रिय सहभागिता के साथ भारत सरकार द्वारा आज 13 अप्रैल 2026 को आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, सम्मान और सहभागिता को एक नई दिशा मिली।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में माननीय महापौर महोदया Archna Verma जी, नगर निगम शाहजहाँपुर के अधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस सम्मेलन ने नारी शक्ति के विविध आयामों को मंच प्रदान करते हुए समाज में उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने और उन्हें आगे बढ़ाने का सशक्त संदेश दिया। 💫

“नारी का सम्मान, शाहजहाँपुर का अभिमान!” 🇮🇳✨

आज दिनांक 13.04.26 को जिलाधिकारी महोदय के साथ बरेली मोड़ पर चल रहे चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। ...
13/04/2026

आज दिनांक 13.04.26 को जिलाधिकारी महोदय के साथ बरेली मोड़ पर चल रहे चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क़े समय संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को गुणवत्तापरक त्वरित गति के साथ शीघ्र पूर्ण कराया जाए। इस क्षेत्र को सुव्यवस्थित करते हुए बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड एवं ठेला संचालन को बेहतर ढंग से व्यवस्थित किये जाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आमजन को अधिकाधिक सुविधा मिल सके।

11/04/2026

नगर निगम, शाहजहांपुर द्वारा आयोजित शासन द्वारा नामित माननीय पार्षदगण के शपथ ग्रहण समारोह …
Suresh Kumar Khanna Archna Verma

Address

Townhall Shahjahanpur
Shahjahanpur
242001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Ayukt Shahjahanpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share