05/08/2026
*नेहरू कॉलेज में हुआ अग्निशमन सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन*
पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद के परिसर में जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रितिका गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन, एनसीसी प्रभारी डॉ. राजेंद्र, तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाइयों के प्रोग्राम अधिकारियों डॉ. जोरावर सिंह, डॉ. राजविंदर कौर और डॉ. गिरिराज के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन व सुरक्षा जागरूकता के तहत एक बृहद मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के समन्वय से फरीदाबाद सेक्टर-12 अग्निशमन केंद्र की विशेष टीम के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य सभी कैडेट्स, स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थितियों में त्वरित बचाव और आपदा प्रबंधन के प्रति व्यावहारिक रूप से जागरूक बनाना था।
इस बहु-विभागीय अभ्यास में जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी डीआरओ श्री विकास सिंह, तहसीलदार श्री सुमेर सिंह, अभिमन्यु, करण तथा सतबीर रावल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही नागरिक सुरक्षा (Civil Defence), होम गार्ड्स, इंडियन रेड क्रॉस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, पुलिस, नगर निगम फरीदाबाद (MCF) और डीआईपीआरओ (DIPRO) की टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस से उप अधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी, होम गार्ड्स से कमांडेंट श्री बिजेंद्र, सिविल डिफेंस से सीडीआई विक्की और चीफ वार्डन डॉ. एम.पी. सिंह, ओल्ड फरीदाबाद थाना प्रभारी (SHO Old), सेक्टर-16 थाना प्रभारी (SHO Sec 16), डीएचबीवीएन के अधिशासी अभियंता (XEN DHBVN) तथा फायर स्टेशन ऑफिसर भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सेक्टर-12 के अग्निशमन अधिकारियों और संबंधित प्रशासनिक विभागों ने व्यावहारिक प्रशिक्षण देते हुए विभिन्न प्रकार की आग, बिजली एवं अन्य आपात स्थितियों को नियंत्रित करने के उपाय तथा अग्निशामक यंत्रों (Fire Extinguishers) के उपयोग की सही विधि समझाई। इसके बाद परिसर में ही एक सजीव मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जहाँ एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स, सिविल डिफेंस और रेड क्रॉस के प्रतिनिधियों को प्रत्यक्ष रूप से आग बुझाने, भवन से सुरक्षित बाहर निकलने (Evacuation), प्राथमिक चिकित्सा देने और आपदा के समय त्वरित राहत कार्य चलाने का अभ्यास कराया गया।
इस पूरे सत्र में डीएचईओ सह प्राचार्य डॉ. रितिका गुप्ता, एनसीसी इंचार्ज, एनएसएस प्रोग्राम अधिकारियों तथा जिला प्रशासन व विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सभी स्वयंसेवकों और कैडेट्स ने अत्यधिक उत्साह, समन्वय और अनुशासन का परिचय दिया। सभी सहभागी विभागों एवं सेक्टर-12 अग्निशमन टीम का यह प्रयास बेहद सराहनीय और ज्ञानवर्धक रहा, जिससे सभी युवाओं को किसी भी आकस्मिक विपदा का निडरता और सजगता से सामना करने की अमूल्य प्रेरणा मिली।
NSS India NSS Haryana Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India PMO India Nayab Saini DC Faridabad DIPRO Faridabad Pt JLN Government PG College प्रताप चौहान NSS Pt J L N Govt College, Faridabad Faridabad Traffic Police