Seema Mahendra Meena

Seema Mahendra Meena सरपंच ग्राम पंचायत सेलू विधानसभा क्षेत्र सवाईमाधोपुर. Passionate about education&women's empowerment.

सवाई माधोपुर में प्रस्तावित डूंगरी बांध के कारण 76 गांवों के लोगों को अपनी पुश्तैनी ज़मीन छोड़ने को कहा जा रहा है।जनता क...
21/07/2025

सवाई माधोपुर में प्रस्तावित डूंगरी बांध के कारण 76 गांवों के लोगों को अपनी पुश्तैनी ज़मीन छोड़ने को कहा जा रहा है।
जनता को पानी देना सरकार का दायित्व है, लेकिन विकास के नाम पर गांवों को उजाड़ना कहां तक उचित है?

मैंने इस विषय में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जल विभाग को पत्र लिखकर स्थानीय विरोध व प्रभावों से अवगत कराया है।
मुझे पता है, अकेले पत्र से बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगर हम सब साथ आएं, तो सरकार को विकल्प ढूंढने पर मजबूर किया जा सकता है।

आज इन 76 गांवों की बारी है, कल किसी और की हो सकती है।
इसलिए सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से अपील है —
आइए, इन गांवों की आवाज़ बनें।

#डूंगरी_बांध_विरोध #जनता_की_आवाज़

"राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस" मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन।राष्ट्रसेवा के लिए आ...
04/03/2025

"राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस"
मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन।

राष्ट्रसेवा के लिए आपका साहस, समर्पण, त्याग और बलिदान हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

विश्व वन्यजीव दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।आइये हम सब मिलकर वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में जागरूकता लाने का सं...
03/03/2025

विश्व वन्यजीव दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

आइये हम सब मिलकर वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में जागरूकता लाने का संकल्प लें।

रमजान के मुबारक महीने की आप और आपके अपनों को दिली मुबारकबाद! यह पाक महीना आपके जीवन में खुशहाली, बरकत और अमन लेकर आए। अल...
01/03/2025

रमजान के मुबारक महीने की आप और आपके अपनों को दिली मुबारकबाद! यह पाक महीना आपके जीवन में खुशहाली, बरकत और अमन लेकर आए। अल्लाह आपकी दुआएं कबूल करें और आपको सेहत, समृद्धि और सुकून बख्शे। रमजान मुबारक!
#रमजान

बाबा खाटूश्याम जी के लक्खी फाल्गुन मेले के शुभारंभ पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। श्री श्याम बाबा की कृपा हम ...
01/03/2025

बाबा खाटूश्याम जी के लक्खी फाल्गुन मेले के शुभारंभ पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

श्री श्याम बाबा की कृपा हम सब पर बनी रहे ।

15/01/2025

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने कि प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी हैं सबसे पहले लाभार्थी को अपने मोबाइल में दिए गये लिंक पर जाकर दो ऐप डाउनलोड करने है।

https://akam-samaveshivikaas.nic.in/netiay/awaasplus2.0_Doc/AwaasPlus2024_2.1.0.apk

https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.uidai.facerd&hl=en

इसके बाद आवास प्लस 2024 नाम से आपके मोबाइल में ऐप इंस्टॉल हो जाएगा। इसके बाद नीचे दिए गई लिंक पर जाकर पूरा वीडियो देखे और वीडियो में दी गई प्रक्रिया अनुसार सावधानी से अपना फॉर्म भरे। एक मोबाइल से एक ही फॉर्म भरा जाएगा और फॉर्म महिला मुखिया के नाम से भरना है अगर घर में महिला नहीं है तो ही पुरुष के नाम से फॉर्म भरा जा सकता है।

https://youtu.be/UkzlnhJl2GA?si=a67OZea0YTEIzgLu

जिनका पहले से वरीयता सूची में नाम है उनको दुबारा फॉर्म नहीं भरना है। किसी भी तरह कि परेशानी हो तो मुझसे संपर्क कर सकते है।

🌞✨ मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं! ✨🌞इस पवित्र त्योहार पर आपके जीवन में नई ऊर्जा, खुशियां और सफलता का संचार हो।तिल-...
14/01/2025

🌞✨ मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं! ✨🌞
इस पवित्र त्योहार पर आपके जीवन में नई ऊर्जा, खुशियां और सफलता का संचार हो।
तिल-गुड़ जैसा मिठास, पतंग जैसी ऊंचाई और सूरज जैसी रोशनी आपके जीवन को रोशन करे।
सुख, शांति और समृद्धि से भरा ये त्योहार आपके लिए शुभ हो!

🎉

"उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।" – स्वामी विवेकानंदआज स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर ह...
12/01/2025

"उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।" – स्वामी विवेकानंद

आज स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर हम उस महान संत और युवा प्रेरणा को याद करते हैं, जिन्होंने पूरे विश्व में भारत के ज्ञान और संस्कृति का परचम लहराया। उनकी सोच, उनकी शिक्षा और उनके आदर्श आज भी हमें आत्मनिर्भर बनने और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

आइए, इस दिन हम उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और अपने देश व समाज के उत्थान में योगदान दें।
जय भारत, जय युवा शक्ति!



06/01/2025

महत्वपूर्ण सूचना

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण कि सूची में नाम जुड़वाने के लिए सर्वे प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ होने वाली है जिसमे लाभार्थी का ई KYC होना अतिआवश्यक है। संपूर्ण प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा गया है और लाभार्थी स्वयं ही अपने मोबाइल से फॉर्म भर सकेगा और सत्यापन बाद में ग्राम पंचायत द्वारा किया जाएगा । इसलिए जिन लोगों को आवास सूची में नाम जुड़वाने है वे प्रक्रिया प्रारंभ होने से पहले निम्न कार्य अवश्य करवा ले।
1. परिवार के सभी सदस्यों विशेषकर वयस्क सदस्यों के आधार कार्ड में मोबाइल संख्या, फिंगरप्रिंट और फोटो अपडेट करवा ले ।
2. श्री सुरेश बैरवा LDC ग्राम पंचायत सेलू के पास अपने जॉब कार्ड में अपना आधार कार्ड अवश्य जुड़वा ले और जॉब कार्ड में कोई भी त्रुटि है उसको सही करवा ले ।
3. राशन कार्ड और जनआधार कार्ड में कोई किसी भी तरह कि त्रुटी हो तो उसको सुधरवा ले।

01/01/2025

Address

Sawai Madhopur

Telephone

+918758172728

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Seema Mahendra Meena posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Seema Mahendra Meena:

Share

Category